Rajasthangyan
February 22, 2025 at 08:26 AM
Today's Current Affairs Question Added
Q. 1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सोल लीडरशिप कॉन्क्लेव' के पहले संस्करण का उद्घाटन कहाँ किया -
जयपुर
नई दिल्ली
मुंबई
बेंगलुरु
2
प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (सोल) लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व स्तरीय शासन और नीति बनाने वाले पारिस्थितिकी तंत्र के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। इस अवसर पर भूटान के प्रधानमंत्री दशो त्सरिंग टोबगे ने कहा कि सोल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संकल्पना है।
Q. 2 ‘शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ योजना किस राज्य से संबंधित है -
महाराष्ट्र
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
दिल्ली
4
दिल्ली की सत्ता संभालने के बाद रेखा सरकार अब एक्शन मोड में काम कर रही है। इस बीच दिल्ली सरकार ने 553 मौजूदा मोहल्ला क्लीनिकों को ‘शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ (यू-एएएम) में अपग्रेड करने का फैसला किया है। इसके अलावा भाजपा सरकार ने दिल्लीवासियों को बड़ी राहत देते हुए 500 रुपये की दर पर सालाना 10 गैस सिलेंडर और होली व दीपावली पर दो मुफ्त गैस सिलेंडर देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
Q. 3 उदयपुर में आयोजित ‘दूसरे अखिल भारतीय राज्य जल मंत्रियों के सम्मेलन’ का मुख्य विषय क्या था -
स्वच्छ जल
जल शक्ति अभियान
भारत @2047 - एक जल सुरक्षित राष्ट्र
नदी संरक्षण
3
दूसरा अखिल भारतीय राज्य जल मंत्रियों का सम्मेलन 18 और 19 फरवरी 2025 को उदयपुर, राजस्थान में आयोजित किया गया था। यह सम्मेलन 5 और 6 जनवरी 2023 को भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित पहले अखिल भारतीय राज्य जल मंत्रियों के सम्मेलन की दूसरी कड़ी थी। द्वितीय अखिल भारतीय राज्य जल मंत्री सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय जल मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया था। दूसरे अखिल भारतीय राज्य जल मंत्री सम्मेलन का विषय - भारत @2047 - एक जल सुरक्षित राष्ट्र- था।
Continue ....... : https://bit.ly/cafeb25