#pyq #quiz
निम्नांकित में से कौन-सा सही सुमेलित है
झील - जिला
कुचामन - नागौर
कायलाना - जैसलमेर
लूणकरणसर - जोधपुर
सांभर - नागौर
1
कुचामन झील नागौर (डीडवाना) जिले में स्थित है, जबकि अन्य जोड़ियाँ गलत हैं।
कायलाना - जोधपुर
लूणकरणसर - बीकानेर
सांभर - जयपुर
राजस्थान राज्य को _____ जलवायु कृषि-प्रदेशों में विभक्त किया गया है।
7
9
5
10
4
राजस्थान को जलवायु के आधार पर 10 कृषि-जलवायु प्रदेशों में विभाजित किया गया है, जिससे कृषि की संभावनाओं का विश्लेषण किया जाता है।
राज्य निर्वाचन आयोग है -
द्वि सदस्यीय संस्था
एक सदस्यीय संस्था
बहु सदस्यीय संस्था
त्रिसदस्यीय संस्था
2
राज्य चुनाव आयोग (एसईसी), राजस्थान का गठन जुलाई 1994 में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243K के तहत किया गया था। एसईसी एक एकल सदस्यीय आयोग है, जिसका अध्यक्ष राज्य चुनाव आयुक्त होता है। आयोग मतदाता सूची तैयार करने और पंचायती राज संस्थाओं के साथ-साथ नगर निकायों के लिए चुनाव कराने के माध्यम से अपने संवैधानिक कर्तव्य का निर्वहन करता है।
RPSC और RSMSSB के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र : https://www.rajasthangyan.com/testseries
जाम्भोजी ने अपने शरीर का त्याग किस स्थान पर किया था -
पीपासर
सम्भराथल
लालासर
गोरखमालिया
3
गुरु जंभेश्वर जी का जन्म 1451 ईस्वी (विक्रम संवत 1508) में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन नागौर जिले के पीपासर ग्राम में हुआ। उन्होंने 1485 में बिश्नोई संप्रदाय की स्थापना की थी। गुरु महाराज ने पुल्होजी पंवार को दीक्षित कर सर्वप्रथम बिश्नोई बनाया। जाम्भोजी ने मिगसर वदी नवमी सम्वत् 1593 को बीकानेर जिले की नोखा तहसील में लालासर में अपना भौतिक शरीर त्याग दिया था। बिश्नोई लोग इस दिन को ‘चिलत नवमी’ भी कहते हैं।
नानजी पटेल एवं साधु सीतारामदास राजस्थान के किस क्षेत्र के किसान आंदोलन से संबंधित थे -
भैसरोड़
बिजोलिया
बेगु
बूंदी
2
बिजोलिया किसान आंदोलन (1897-1941) में नानजी पटेल और साधु सीतारामदास सक्रिय रूप से जुड़े थे। साधु सीताराम दास के कहने पर नानजी पटेल व ठाकरी पटेल को मेवाड़ महाराना फतेहसिंह के पास सिकायत के लिए उदयपुर भेजा।
अजमेर के राजस्थान में विलय के समय यहाँ के मुख्यमंत्री कौन थे - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
हीरालाल शास्त्री
हरविलास शारदा
हरिभाऊ उपाध्याय
माणिक्यलाल वर्मा
3
राजस्थान में विलय के समय हरिभाऊ उपाध्याय अजमेर के मुख्यमंत्री थे । अजमेर राज्य का निर्माण अजमेर-मेरवाड़ा क्षेत्र से किया गया था, जो ब्रिटिश भारत के दौरान ब्रिटिश नियंत्रित प्रांत था। हरिभाऊ उपाध्याय 24 मार्च 1952 से 1956 तक अजमेर राज्य के पहले और अंतिम मुख्यमंत्री थे।
गुहिल वंश ने मुख्यतः कहाँ शासन किया -
ढूंढाड़
मारवाड़
जाँगल
मेवाड़
4
गुहिल वंश का मुख्य केंद्र मेवाड़ था। इस वंश की स्थापना बप्पा रावल ने की थी।
वार्ड समितियों का गठन ______ या अधिक जनसंख्या वाली नगरपालिकाओं के प्रादेशिक क्षेत्रों के भीतर किया जाता है। (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
पाँच लाख
एक लाख
तीन लाख
दस लाख
3
राजस्थान में वार्ड समितियों का गठन तीन लाख या उससे अधिक जनसंख्या वाली नगरपालिकाओं में किया जाता है।
अक्टूबर 1818 में प्रतापगढ़ राज्य के साथ संधि पर हस्ताक्षर करने का श्रेय किस अंग्रेज अधिकारी को जाता है -
जॉन मेलकम
जॉर्ज मिल
जॉर्ज स्टुअर्ट
जॉन विल्सन
1
प्रतापगढ़ रियासत ने अक्टूबर 1818 में अंग्रेजों के साथ संधि की थी, जिसके लिए जॉन मेलकम जिम्मेदार थे।
राजपूत राज्यों के साथ संधियाँ (ईस्ट इण्डिया कम्पनी के द्वारा) करने का श्रेय दिल्ली के तात्कालीन रेजीडेन्ट चार्ल्स मेटकॉफ को प्राप्त है, परन्तु डूंगरपुर, बाँसवाड़ा और प्रतापगढ़ राज्यों के साथ मालवा के रेजीडेन्ट जॉन वाल्कम ने संधियाँ की थी।
पैलेस आन व्हील्स क्या है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
एक किला
एक लग्जरी बस (आरामदायक बस)
एक रेल
एक मेट्रो रेल
3
1982 में शुरू की गई पैलेस ऑन व्हील्स को भारत की पहली लग्जरी हेरिटेज ट्रेन माना जाता है। पैलेस ऑन व्हील्स राजस्थान पर्यटन विकास निगम और भारतीय रेलवे के बीच एक संयुक्त पहल है। इसके अलावा, पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन की अवधारणा कोचों की शाही पृष्ठभूमि से ली गई थी।

Rajasthangyan
March 1, 2025 at 02:37 AM