Lost Muslim Heritage of Bihar
February 5, 2025 at 03:26 AM
ज़िला स्कूल मुज़फ़्फ़रपुर, बिहार के सबसे पुराने स्कूल में से एक है। इस स्कूल की स्थापना साल 1845 में हुई थी, और जिस इंसान ने इस स्कूल की स्थापना में सबसे अहम योगदान दिया, वो थे नवाब सैयद मुहम्मद तक़ी, जो एक बड़े जागीरदार के साथ एक सामाजिक करकर्ता भी थे।
नवाब तक़ि ने इस स्कूल के स्थापना के इलावा बिहार साइंटिफ़िक सोसाइटी नामक संस्था की स्थापना में भी अहम योगदान दिया, जिसने बिहार के तिरहुत इलाक़े में दर्जनों तालीमी इदारे खोले, जिसमें से कई आज भी चल रहे हैं।
और उसी में से एक है मुज़फ़्फ़रपुर का लंगट सिंह कॉलेज, जो भूमिहार ब्राह्मण सभा और बिहार साइंटिफ़िक सोसाइटी के सहयोग से वजूद में आया।
अब तक यहाँ से पढ़ कर लाखों की संख्या में बच्चे निकल चुके हैं। जब बिहार बंगाल का हिस्सा था।
https://youtube.com/shorts/VN54N6BiAjc?si=awGCOpoa-5XRuIsp