Lost Muslim Heritage of Bihar
Lost Muslim Heritage of Bihar
February 17, 2025 at 11:35 AM
ये पटना शहर की सबसे बड़ी मस्जिद है, जिसे 1038 Hijri यानी 1629 में बिहार के सूबेदार और मुगल बादशाह शाहजहाँ का अपने साढ़ू सैफ़ ख़ान ने बनवाया था। मस्जिद बहुत बड़े सेहन में फैला हुआ था, इसमें एक मदरसा भी था, जहाँ राजा राम मोहन राय जैसे लोगों ने पढ़ाई की थी, उसको लैंड माफ़ियाओं ने बेच खाया। मस्जिद के सहन में एक बड़ा हौज़ था, जो जर्जर हो चुका है, और उस पर भी भू-माफ़ियाओं की नज़र है, के मौक़ा मिलते ही प्लॉटिंग कर बेच खायें। अब आते हैं ख़ास मस्जिद के इंटरनल पार्ट पर…! इस पाँच गुंबद वाली मस्जिद में ज़मीन के साथ साथ दीवार पर भी टाइल्स लगाया जा रहा है, अब इन्हें कौन समझाए की ऐसा करने से मस्जिद अपनी शकल खो देती है और इसका ऐतिहासिक महत्व ख़त्म होता है। यही काम इन लोगो ने पटना में शेर शाह सूरी की बनाई हुई मस्जिद के साथ किया। उसका दीवार दिखता ही नहीं है, भद्दा सा टाइल्स लगा दिया है। न जाने मस्जिद कमेटी को कौन लोग अक़्ल देता है। https://www.facebook.com/share/18bA3seWKX/?mibextid=wwXIfr
👍 ❤️ 4

Comments