नीरज कौशिक स्वयंसेवक
नीरज कौशिक स्वयंसेवक
February 26, 2025 at 03:17 AM
जटा जूट वारे, गल मुण्ड माल धारे - शिवदीन राम जोशी जटा जूट वारे, गल मुण्ड माल धारे, लिपटे सर्प कारे, जाके नंदिगण दुवारे हैं | ऋषि मुनि संतन के, सदा शिव सहायक सत्य, गणपति से ज्ञानी और गिरिजा के प्यारे हैं | दानी हैं दयाल हैं,दाता वे विधाता हैं, भक्तन की त्रिविधताप दुःख सकल टारे हैं | कहता शिवदीनराम,राम नाम शिव-शिव रट, कछु नाहीं भेद वेद चार यूँ उचारे हैं |
🙏 1

Comments