मे नास्तिक क्यों हूं
February 26, 2025 at 04:38 PM
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई बर्बरता सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि हमारी व्यवस्था और समाज के नैतिक पतन का घिनौना उदाहरण है।
मैं इस अमानवीय घटना से अत्यंत आहत हूँ और इस बच्ची के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रकृति से प्रार्थना करता हूँ। साथ ही, यह माँग करता हूँ कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि भविष्य में कोई दरिंदा ऐसी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न करे।
मध्यप्रदेश सरकार से हमारी माँगें:-
1. बच्ची का सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित किया जाए और सरकार उसे हर संभव सहायता दे।
2. मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो और कठोरतम दंड दिया जाए।
3. महिला-बाल सुरक्षा के नाम पर चल रही योजनाओं की जमीनी हकीकत जनता के सामने लाई जाए।
4. प्रदेश में शराब माफिया और बढ़ते अपराधों पर सख्त कार्रवाई हो।
यह सिर्फ एक बच्ची की लड़ाई नहीं, पूरे समाज की लड़ाई है! हम तब तक चुप नहीं बैठेंगे, जब तक न्याय नहीं मिलेगा
https://x.com/sunil_bairasiya/status/1894738203674124751?t=lbst5vKTr1Bmc-PBNy2qqg&s=19
Dr Mohan Yadav
Madhya Pradesh Police
Sp Shivpuri
👍
🙏
2