TDSVIRAL | NEWS
TDSVIRAL | NEWS
February 20, 2025 at 02:50 PM
*बिहार के सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव! 1 अप्रैल से सबकुछ बदल जाएगा जानिए क्या है नया नियम* *- स्कूल भवन निर्माण, बेंच-डेस्क और अन्य सामानों की खरीदारी में गुणवत्ता* *- शिक्षक विकास कार्यों में उलझने की जगह पढ़ाई पर देंगे ध्यान* *- स्कूल में ठेकेदारों की जगह एक एजेंसी करेगी काम* *पटनाः* बिहार में सरकारी स्कूलों की कायापलट होने वाली है। 1 अप्रैल से स्कूलों के निर्माण और अन्य विकास कार्यों की ज़िम्मेदारी बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम (बीएसईआईडीसी ) को सौंप दी जाएगी। इससे डीईओ और बीईओ शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर ध्यान दे पाएंगे। पहले यह काम कई एजेंसियों के पास बंटा हुआ था, जिससे काम में देरी और गुणवत्ता की कमी होती थी। अब बीएसईआईडीसी सब कुछ संभालेगा, जिससे शिक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी। अब तक स्कूलों के भवन, बेंच-डेस्क और अन्य सामान की खरीदारी अलग-अलग विभाग करते थे। जैसे, स्कूल के प्रधानाध्यापक, डीईओ, बिहार राज्य शिक्षा परियोजना, जिला परिषद, या फिर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग। इस वजह से तालमेल की कमी रहती थी और काम की गुणवत्ता भी प्रभावित होती थी। इस समस्या का समाधान करने के लिए अब सारा काम बीएसईआईडीसी के हवाले कर दिया गया है। इससे काम में तेजी आएगी और गुणवत्ता भी बेहतर होगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि पहले जिला स्तर के अधिकारियों को विकास कार्यों में उलझना पड़ता था। इस वजह से वे स्कूलों में पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाते थे। अब नया नियम लागू होने के बाद वे पूरी तरह से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। पहले 50 लाख रुपये तक की योजनाओं को डीईओ ही मंजूरी देते थे। इससे एक ही स्कूल में कई एजेंसियां काम करती थीं। समेकित विकास नहीं हो पाता था। अब नए सिस्टम में विकास कार्यों की गुणवत्ता में सुधार होगा। ठेकेदारों के बीच बेहतर तालमेल भी रहेगा। पहले कई बार ठेकेदारों के काम बँटने से परेशानी होती थी। अब एक ही एजेंसी के तहत काम होगा तो यह समस्या भी दूर हो जाएगी।

Comments