
शवेता दर्पण न्यूज चैनल सब पर पैनी नजर
February 27, 2025 at 10:11 AM
❗ऊंचे संकल्प - ऊंची सफलता❗*
〰️〰️〰️➖🌹➖〰️〰️〰️
*आपकी सोच, विचारधारा जितनी ऊंची होगी, आपके संकल्प जितने ऊँचे और दृढ़ होंगे, आपको उपलब्धियाँ भी उतनी अधिक मिलेंगी।* *नेपोलियन* का यह कथन आज भी पूर्णरूपेण सत्य सिद्ध होता है कि *मानव मन जो भी सोचता है और उस पर विश्वास करता है, जीवन में वह उसे प्राप्त कर सकता है।* आपकी सोच जितनी ऊँची होगी, आपके लक्ष्य जितने महान होंगे, उतना आप जीवन में प्राप्त कर लेते हैं। संकुचित विचारधारा से उपलब्धियाँ छोटी मिलती हैं। *विस्तृत विचारधारा बड़ी उपलब्धियाँ दिलाती है।* असफल व्यक्तियों के संकल्प और माँग बहुत छोटी होती हैं। *सफल व्यक्ति बड़े सपने देखते हैं। "बाटा", "रिलायंस" "मेकडोनाल्ड", "पिज्जाहट" जैसे संस्थान बहुत छोटे से प्रारंभ हुए लेकिन स्वप्न ऊँचे होने के कारण उपलब्धियाँ बड़ी हासिल कर सके।* यदि लक्ष्य और स्वप्न ऊँचे हों तो प्रयास भी अधिक बड़े और ऊँचे होंगे।
👉सिनधिक जर्सी ने अनस्टॉपेबल में जार्ज डेनजिंग की कहानी लिखी है जो बहुत प्रेरणाप्रद और याद रखने योग्य है। *जार्ज रात्रि देर तक पढ़ते रहे। अगले दिन देर तक सोते रहने से कक्षा में देर से पहुँचे। ब्लैकबोर्ड पर अध्यापक ने दो सवाल लिखे थे, जार्ज ने उन्हें कॉपी पर उतार लिया और कई घंटे के श्रम से उन्होंने उन्हें घर पर होम वर्क के रूप में हल कर लिया। बाद में पता चला कि अध्यापक ने उन प्रश्नों के बारे में बताया था कि अलबर्ट आइंस्टीन जैसे बड़े-बड़े गणितज्ञ भी इन्हें हल नहीं कर सके थे। जार्ज ने यह बात नहीं सुनी थी। यदि सुन ली होती तो वह भी यह प्रश्न हल नहीं कर पाता क्योंकि सोच का दायरा सीमित हो जाता। असीमित सोच के साथ उत्साह और लगन के सहारे वह प्रश्न हल करने में सफल हो गया।*आपके अंदर अद्भुत अपार आंतरिक शक्ति विद्यमान है।* उस शक्ति को जाग्रत करना है। *असीमित सोच और बड़ी चुनौतियाँ इस शक्ति को जाग्रत करती हैं।* जितनी बड़ी चुनौती होगी शक्ति का विस्फोट भी उतना ही बड़ा होगा। यदि कोई आपसे लक्ष्य निर्धारित कर तेज दौड़ने के लिए कहे तो आप अपनी क्षमता के अनुसार दौड़ते हैं। लेकिन यदि वही लक्ष्य प्राप्त करने के लिए दूसरा प्रतियोगी आपके साथ हो और जीतने वाले को पुरस्कार भी निर्धारित हो तो आपकी दौड़ भी तेज हो जाएगी क्योंकि अब बड़ी चुनौती सामने हैं। *कल्पना करें कि आपके सामने अचानक खुंखार शेर आ जाए तो आप इतना तेज दौड़ेंगे कि ओलम्पिक के धावक भी पीछे रह जाएँगे।* बड़ी चुनौतियाँ अंदर छिपी शक्तियों को जाग्रत कर देती हैं।
➖➖➖➖🪴➖➖➖➖