AAP Pulse
AAP Pulse
February 9, 2025 at 04:33 PM
"दिल्ली में भाजपा सरकार चाहिए"!! लो भाई, दिल्ली को मिल गई भाजपा सरकार... दिल्ली के 46% वोटर्स ने भाजपा सरकार के लिए वोट किया, पर किसी को ये नहीं भूलना चाहिए कि 44% लोगों का भरोसा अभी भी आप पर है!!! जब दिल्ली की जनता ने 2015 और 2020 में केजरीवाल सरकार बनवाई थी, तो 54%, यानि आधे से ज़्यादा वोटर्स ने उसके पक्ष में वोट दिया था। आज जीत के बावजूद, भाजपा इसके नज़दीक भी नहीं पहुँच पाई। लिहाज़ा कल से केजरीवाल की ग़लतियों की लिस्ट बना रहे लोगों को ये याद रखना चाहिए की भाजपा का पूरा यंत्र-तंत्र मिलकर, पाँच साल के अथक प्रयास के बावज़ूद, आप को एक निहायत ही छोटे अंतर से हरा पाया। खैर, भाजपा वालों को दिल्ली सरकार चाहिए थी, वो उन्हें मिल गई। अब देखना है कि इनका “बदलाव” का वादा जनता के लिए था, या ख़ुद के लिए…

Comments