Bihar Congress
February 9, 2025 at 08:01 AM
*न दुनिया में बज रहा डंका, न विश्वगुरु की रेस में भारत.... मोदी राज में बर्बाद और बदनाम हो रहा भारत*
*मोदी के जुमलों पर मोदी की नाकामी भारी पड़ रही है। इस आदमी के कारण भारत को लगातार बेइज्जत होना पड़ रहा है। जो भारत कभी बुद्धिमानों और वीरों का देश हुआ करता था, मोदी की ग़लत नीतियों के कारण आज दुनिया उसे संदेह की नज़रों से देख रही है।*
👉अमेरिका ने हमारे देश के 104 नागरिकों को अमेरिका से भेड़– बकरियों की तरह जंजीरों से बांधकर भारत लाकर पटक दिया। भारत के इन नागरिकों को पहले डिटेंशन सेंटर में यातनाएं दी गई, फिर 40 घंटे के रास्ते में तरह– तरह से प्रताड़ित किया गया।
*अमेरिका ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के एक भी आदमी को अमेरिका से बाहर नहीं निकाला, मगर भारत के 104 लोगों को कूड़े की तरह निकाल कर फेंक दिया।*
👉सबसे हैरानी की बात ये कि अपने नागरिकों के साथ इस ज्यादती पर भी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री का मुंह तक नहीं खुला। इन भारतीयों को रिसीव करने मोदी सरकार का कोई मंत्री एयरपोर्ट भी नहीं गया।
👉एक छोटा सा देश है कोलंबिया, जिसने अमेरिका की मनमानी और नीचता का डटकर लाल दिखाकर विरोध किया, मगर हमारे प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ने ट्रंप के सामने पूरी तरह सरेंडर कर दिया।
👉भारत ने 75 सालों में दुनिया में जो इज्जत कमाई थी, उसको मोदी सरकार ने 2 मिनट में मिट्टी में मिला दिया। अब तो कोई भी देश भारत को आंख दिखाने की हिम्मत कर सकता है।
👉 इससे पहले फोर्ब्स ने 2025 की रैकिंग में दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देशों की सूची से भारत को बाहर कर दिया है। ये ग्लोबल लेबल पर भारत का बहुत बड़ा नुकसान था।
👉ये मोदी के नाकामी का नतीजा है कि भारत जैसी विशाल आबादी, चौथी सबसे बड़ी सेना और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश को भी फोर्ब्स ने अपनी सूची से बाहर निकाल फेंक कर दुनिया को भारत के बारे में बुरा मैसेज दिया।
➡️ इसके पहले मोदी के मित्र डोलांड ट्रंप राष्ट्रपति बनते ही भारत को चेताते हुए कहा कि ब्रिक्स के देश सुधर जाएं। अगर वो डॉलर के अलावा किसी अन्य करेंसी में व्यापार करने की कोशिश करेंगे तो उन पर हम 100 फीसदी टैरिफ लगाएंगे। इसके अलावा ट्रंप ने कई और घोषणाएं की, जिसका बड़ा नुकसान भारत को झेलना पड़ेगा।
➡️ इसके पहले बांग्लादेश में खुलेआम हजारों हिंदुओं का नरसंहार हुआ। मोदी, शाह और राजनाथ के मुंह में छेद नहीं था कि बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए एक भी शब्द बोल दें। देश को लग रहा था कि मोदी हिंदुओं के लिए कुछ बोलेगा, मगर उसने बांग्लादेश के सामने सरेंडर कर दिया।
➡️ चीन रोज LAC पर भारत को आंख दिखा रहा है, भारत की सीमा में घुसकर अवैध घुसपैठ करता है। मगर मोदी की औकात नहीं है कि चीन को उसकी भाषा में जवाब दे पाए। इससे दुनिया में भारत की बदनामी हो रही है।
➡️ भारत के पढ़े-लिखे और मेहनती युवा नौकरी के लिए रूस, यूक्रेन और इजरायल में जान गंवा रहे हैं। रूपया लगातार गिर रहा है, केन्या और नेपाल जैसे देश भारत को जब चाहे तब अपमानित कर दे रहे हैं, मगर अंधभक्त कह रहे हैं कि पापा का दुनिया में डंका बज रहा है।
*अब आप खुद सोचिए कि दुनिया में भारत की कितनी बेइज्जती हो रही है। देश की इस बदनामी का जिम्मेदार सिर्फ औऱ सिर्फ मोदी है। इससे पहले भारत को आंख दिखाने की किसी की औकात नहीं थी।*