Bihar Congress
Bihar Congress
February 10, 2025 at 09:27 AM
*देश का इस तरह अपमान......कभी नहीं सहेगा हिंदुस्तान!* *भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना दिखाते–दिखाते मोदी ने देश का क्या हाल कर दिया! भगवान मोदी जैसा प्रधानमंत्री दुश्मनों को भी न दे।* *बताइए! भारत का इतना अपमान आज से पहले कभी हुआ था ?* ➡️भारत के लोगों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि ये जिस ट्रंप को जिताने के लिए हवन और यज्ञ कर रहे हैं, वही ट्रंप इन्हें लाठी मारकर अमेरिका से बाहर फेंक देगा। ➡️क्या नहीं किया ट्रंप के लिए, मोदी ने अमेरिका जाकर ट्रंप का प्रचार किया। ट्रंप को भारत बुलाकर नमस्ते ट्रंप किया। भारत के हज़ारों साधु संतों ने ट्रंप को जिताने के लिए व्रत रखकर हवन– पूजन किया। *क्या ये सब इसी दिन को देखने के लिए किया था ?* ➡️अमेरिका ने भारत के लोगों को हाथ में हथकड़ी और पैरों को बेड़ियों से बांधकर कचरे की तरह फेंक दिया। मगर मोदी और जयशंकर के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। ➡️मोदी कुंभ में डुबकी लगाता रहा, मीडिया और मंत्री दिन भर मोदी– मोदी करते रहें। डिपोर्ट किए गए लोगों को रिसीव करने कोई मंत्री नहीं गया। अमेरिका से आए लोग रोते रहे, मगर सरकार को कोई फर्क ही नहीं पड़ा। 👉भारत डिपोर्ट हुए लोगों ने बताया कि 40 घंटे तक कैसे उनके हाथ-पैर जंजीर से बांध के रखा गया। उन्हें वाशरुम जाने तक की भी इजाज़त नहीं थी। बार-बार रिक्वेस्ट करने बाद भी उनकी बेड़ियां खोली नहीं गई। मजबूर होकर वो लोग घिसटते हुए वाशरूम तक गए। 👉जब अमेरिका की सेना ने भारत के नागरिकों के हाथ– पैर बांधकर भेड़ बकरियों की तरह अपने जहाज में बिठाया, तब उन लोगों को ये भी नहीं बताया गया कि उनको कहां ले जाया जा रहा है। डर के मारे सारे लोग कांप रहे थे, अपनी किस्मत को कोस रहे थे। 👉आज पूरी दुनिया में भारत की बदनामी हो रही है। भारत के नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या भारत कोलंबिया से भी कमजोर हो चुका है क्या ? *अमेरिका की मनमानी का विरोध अगर कोलंबिया कर सकता है तो भारत क्यों नहीं ?* *क्या सच में मोदी और जयशंकर को अमेरिका और ट्रंप से डर लग रहा है ?*

Comments