Bihar Congress
February 22, 2025 at 10:18 AM
*फिर बेनकाब हुआ मोदी और BJP का झूठ.......अमेरिका की आड़ में देश और कांग्रेस के खिलाफ फर्जी प्रोपेगेंडा*
*धरती इधर से उधर हो जाए, सूरज दिन की बजाय रात में निकलना शुरू कर दे.....तब भी BJP और उसके नेता झूठ बोलना और झूठ फैलाना बंद नहीं करेंगे।*
*इनकी चोरी हर बार पकड़ ली जाती है, मगर ये लोग लगातार बेशर्मी और मक्कारी से झूठ बोलकर जनता को गुमराह करते रहते हैं। अब फिर से मोदी सरकार और BJP का झूठ पकड़ा गया है। आज फिर से इन झूठों पर देश थूक रहा है।*
➡️जिस 21 मिलियन डॉलर पर BJP मंत्री और नेता उछल-उछल कर कांग्रेस पर अंट-शंट आरोप लगा रहे थे, वो खबर ही पूरी तरह फेक निकला। अब पता चला कि अमेरिका ने भारत को 'वोटर टर्नआउट' के लिए कोई फंड दिया ही नहीं। उसने तो 2022 में बांग्लादेश को 21 मिलियन डॉलर की सहायता दी थी।
*एलन मस्क ने BJP वालों से कहा कि कौवा तुम्हारा कान ले गया, BJP वाले अपने कान को बिना देखे कौवे के पीछे-पीछे भागते रहे। जब जलील हुए तब मुंह छिपाते हुए नजर आ रहे हैं।*
➡️ पहले इस प्रोपेगेंडा को लेकर एलोन मस्क ने झूठ फैलाया, फिर ट्रम्प दिल्ली को ढाका समझकर कन्फ्यूज हुआ, फिर उसके इस कंफ्यूजन को BJP के चापलूस नेताओं, मंत्रियों और अनपढ़ अंधभक्तों ने भारत में फैलाना शुरू कर दिया।
➡️पूरा मामला ट्रंप प्रशासन के DOGE(डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी) की लिस्ट में दो USAID सहायता को लेकर है। इसे वाशिंगटन के कंसोर्सिटम फार इलेक्शन एंड पॉलिटिकल प्रोसेस स्ट्रेंन्थिंग (CEPPS) के माध्यम से दिया गया था।
➡️USAID से CEPPS को कुल 486 मिलियन डॉलर मिलने वाला था। DOGE के अनुसार, इस फंड से मोल्दोवा को 22 मिलियन और "भारत को 21 मिलियन देने की बात की जा रही थी।
➡️इससे पहले मोल्दोवा के लिए CEPPS को पहला फण्ड 2016 में दे भी दिया था। मगर भारत के लिए DOGE द्वारा कहा गया 21 मिलियन डॉलर का अनुदान बिल्कुल फ़र्ज़ी निकला। ये बांग्लादेश के लिए था, भारत के लिए नहीं। क्योंकि इस 21 मिलियन डॉलर में से 13.4 मिलियन डॉलर बांग्लादेश कों जनवरी 2024 के चुनाव के पहले ही दिया जा चुका है।
➡️ये बात दुनिया जानती है कि अमेरिका जिस देश को सहायता देता है, उसका पूरा पक्का लेखा-जोखा रखता है। अमेरिकी फ़ेडरल खर्च के अनुसार, 2008 के बाद से भारत में कोई USAID से फंडेड CEPPS प्रोजेक्ट है ही नहीं है। ये तो सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने के लिए मोदी और उसके गैंग ने प्रोपेगेंडा फैलाया।
*देश की जनता मोदी सरकार और BJP के अंधभक्त अनपढ़ नेताओं से पूछ रही है कि BJP ने भारत के लोकतंत्र को लेकर ऐसी घटिया और फर्जी ख़बर क्यों फैलाई ?*
👉BJP ने अमेरिका से फ़र्ज़ी ख़बर फैला कर कांग्रेस को बदनाम करने के चक्कर में घोर देशविरोधी काम किया है। ऐसा लगता है कि ये काम मोदी अडानी मामले से जनता का ध्यान भटकाने के लिए साजिश के तौर पर भी कर सकता है।
*अगर इस सरकार में जरा सी भी शर्म और हया बची हो तो सरकार को सफाई देनी चाहिए कि मोदी और उनके नेताओं को ऐसे घटिया प्रोपेगेंडा को फैलाने की क्या मजूबरी थी ?*