Bihar Congress
February 27, 2025 at 09:27 AM
*दुनिया में बज रहा मोदी का डंका.......कई देशों से बिगड़े भारत के रिश्ते*
*इतना नकारा और अदूरदर्शी प्रधानमंत्री भारत के इतिहास में कोई नहीं हुआ। जो हर लेबल पर भारत को कमजोर कर रहा है। आज दुनिया के कई देशों से भारत के रिश्ते गड़बड़ा रहे हैं। तमाम देश हमें गाजर-मूली की तरह ट्रीट कर रहे हैं। भारत की प्रतिष्ठा लगातार धूमिल हो रही है।*
➡️ये मोदी के नाकामी का नतीजा है कि अमेरिका ने हमारे लोगों को हथकड़ियों-बेड़ियों में भेड़-बकरियों की तरह बांधकर अपने सेना के जहाज से भारत में फेंक रहा है। ट्रंप भारत के लोगों को डिटेंशन सेंटर में रखकर बुरी तरह प्रताड़ित कर रहा है।
➡️ये मोदी की नाकामी का नतीजा है कि फोर्ब्स ने 2025 की रैकिंग में दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देशों की सूची से भारत को बाहर फेंक दिया। इससे ग्लोबल लेबल पर भारत का बहुत बड़ा नुकसान हुआ।
➡️ये मोदी की नाकामी है कि बांग्लादेश में खुलेआम हजारों हिंदुओं का नरसंहार हुआ। मोदी, शाह और राजनाथ ने बांग्लादेश को सबक सिखाने की जगह बांग्लादेश के सामने सरेंडर कर दिया। अब बांग्लादेश रोज भारत को बंदर घुड़की दे रहा है कि मेरे मामले में भारत दखल न दे। क्या इज्जत रह गई है हमारी।
➡️कभी दोस्त होने वाला कनाडा मोदी राज में हमारा जानी दुश्मन बन गया। मोदी की निकम्मी नीतियों के कारण आज कनाडा भारत के दुश्मनों का पनाहगाह बन गया है। हमारे लोग वहां प्रताड़ित किए जा रहे है।
➡️रूस हमारा सबसे पुराना और भरोसेमंद दोस्त हुआ करता था। मगर मोदी के अदूरदर्शी रैवेये और रूस-युक्रेन युद्ध के समय भारत ने जो बेवकूफी भरी नीतियां अपनाई, उससे रूस भी भारत से दूर हो रहा है।
➡️इसी तरह ईरान भारत का अच्छा दोस्त था। मगर उसे भी मोदी जी ने भारत का दुश्मन बना दिया। पहले ईरान कच्चे तेल और गैस में भारत को रियायत दे देता था, मगर अब वो भारत को कोई रियायत नहीं दे रहा।
*मोदी ने भारत के लुक ईस्ट पालिसी का भी कबाड़ा कर दिया। आज सारे पड़ोसी देशों से भारत के रिश्ते लगातार खराब हो रहे हैं। पाकिस्तान तो हमारा दुश्मन है ही मगर आज नेपाल, मालदीव और श्रीलंका से भी भारत के रिश्ते सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं।*
👉आज हमारे सीमा पर तैनात जवानों पर नेपाल गोलीबारी कर रहा है। चीन के उकसावे में आकर नेपाल भारत को चैलेंज कर रहा है। चीन की तरह हमारे कई इलाकों को अपना बताकर विवाद पैदा कर रहा है।
👉चीन रोज LAC पर भारत को आंख दिखा रहा है, भारत की सीमा में घुसकर अवैध घुसपैठ करता है। मगर मोदी की औकात नहीं है कि चीन को उसकी भाषा में जवाब दे पाए।
👉मालदीव हमारा सहयोगी देश रहा है। काफी पुराने समय से वो हमारे सुख-दुख में साथ रहता था। मगर मोदी और जयशंकर ने मालदीव को भारत का दुश्मन बना दिया। यही हालत श्रीलंका से भी भारत के रिश्ते की है।
*यही है मोदी का डंका....जो पूरी दुनिया में बज रहा है। भगवान करें ऐसा डंका किसी का न बजे, वर्ना भोगना तो जनता को पड़ता है। वो तो भाषण देकर झोला उठाकर चल देंगे किसी दिन।*