धर्म ज्ञान R P Pathak
धर्म ज्ञान R P Pathak
February 24, 2025 at 11:56 AM
2025 महाशिवरात्रि विशेष महाशिवरात्रि व्रत प्रदोष निशीथ काल में ही करना चाहिए। शिवरात्रि में 4 प्रहरों में 4 बार अलग-अलग विधि से पूजा का प्रावधान है। जो व्यक्ति इस व्रत को पूर्ण विधि-विधान से करने में असमर्थ हो तो उन्हें रात्रि के प्रारम्भ में तथा अर्धरात्रि में भगवान शिव का पूजन अवश्य करना चाहिए। महाशिवरात्रि के "प्रथम प्रहर" में भगवान शिव की ईशान मूर्ति को दुग्ध द्वारा स्नान कराएं। "दूसरे प्रहर" में उनकी अघोर मूर्ति को दही से स्नान करवाएं। "तीसरे प्रहर" में घी से स्नान कराएं। "चौथे प्रहर" में उनकी सद्योजात मूर्ति को मधु द्वारा स्नान करवाएं। इससे भगवान आशुतोष अतिप्रसन्न होते हैं। हर हर शम्भु
🙏 ❤️ 4

Comments