
RSS संघ को समझना है तो शाखा में आओ......
February 16, 2025 at 04:31 AM
भारतीय स्थापत्य कला से युक्त है आरएसएस का नव निर्मित दिल्ली कार्यालय
19 फरवरी को संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत करेंगे उदघाटन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नया कार्यालय (पुनर्निर्मित) केशव कुंज झंडेवाला में बनकर तैयार है। आधुनिक तकनीक और पारंपरिक भारतीय वास्तुकला से युक्त 13 मंजिला कार्यालय का उदृघाटन आगामी 19 फरवरी को सरसंघचाल डॉ.मोहन भागवत की उपस्थिति में होगा। लगभग 4 एकड के परिसर में नवनिर्मित इस भवन में 300 कमरे हैं।
इनमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं के रहने, बैठक करने और भोजन की व्यवस्था है। करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपए की लागत से इसे तैयार किया गया है। 75 हजार लोगों ने इसके निर्माण में सहयोग किया है। जी प्लस, 12 मंज़िल इसके अंतर्गत हैं। रहने और कार्यालय के हिसाब से 270 कारों की पार्किंग की व्यवस्था है।कार्यालय के दसवीं मंज़िल पर लाइब्रेरी है, जिसमें 8,500 पुस्तकें हैं। ग्राउंड फ़्लोर पर एक क्लिनिक बनाया गया है, जिसमें आसपास के लोग भी दिखाने आ सकते हैं। पाँच बेड का एक हॉस्पिटल भी बनाया गया है। प्रेस कॉन्फ़्रेंस के लिए नौवीं मंज़िल पर व्यवस्था की गई है, जिसकी क्षमता 120 है। भोजनालय में 80 लोग एक बार में बैठकर खाना खा सकते हैं। सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी लगाएं गए हैं। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ ही बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा की सुविधाएं भी हैं। साप्ताहिक पत्रिका पांचजन्य और आर्गनाइजर के साथ ही प्रकाशन संस्थान सुरुचि प्रकाशन तथा इतिहास संकलन का भी कार्यालय इसी परिसर में बना है।
संघ का कार्यालय यहां 1939 से है। जो पहले एक छोटे से कमरे में संचालित था। वर्ष 1962 में यह परिसर के रूप में अस्तित्व में आया। राष्ट्रीय राजधानी में होने के चलते महत्वपूर्णता व विस्तार की आवश्यकता के मद्देनजर वर्ष 2016 में इसके पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई। तब तक संघ की गतिविधि उदासीन आश्रम से संचालित होती रही। कार्यालय का डिजाइन गुजरात के वास्तुकार अनूप दवे ने तैयार किया है। तीन टावरों (भूतल और 12 मंजिल) का नाम साधना, प्रेरणा और अर्चना है, जबकि इसके सबसे बड़े सभागारों में से एक का नाम विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष रहे स्व. अशोक सिंघल जी के नाम पर रखा गया है, जो राम मंदिर आंदोलन से निकटता से जुड़े थे। परिसर के पिछले भाग के खुले मैदान में संघ के संस्थापक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगवार की आदमकद प्रतिमा लगी है, जिसके सामने नियमित शाखा लगा करेगी।
🙏
❤️
👍
🌷
👏
🕉️
13