
Dr. Dilip Kumar Pareek
February 1, 2025 at 01:17 AM
एक अच्छा शिक्षक...
बिठाता है पास
जगाता है आस
बताता है रास्ता
दिलाता है वास्ता
जगाता है आग
पकाता हैं आँच पर
एक अच्छा शिक्षक...
हटाता है अंधकार
जताता है प्यार
दिखाता है संसार
उड़ाता है पसार
फैलाता है रोशनी
चलाता है रास्ते पर
एक अच्छा शिक्षक...
बढ़ाता है हौंसला
बनवाता है घोंसला
कराता है काम
उठाता है नाम
सुंघाता है ज्ञान
चढ़ाता है पहाड़ पर
एक अच्छा शिक्षक...
पढ़ाता है किताब
बनाता है इंसान....।
डॉ. दिलीप कुमार पारीक
👍
❤️
👌
🙏
13