
Ashok Gehlot
February 12, 2025 at 11:24 AM
OBC आरक्षण के विरोध में भाजपा ने वीपी सिंह सरकार गिराई थी।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जनता को गुमराह करने के लिए बयान दिया कि कांग्रेस ने OBC आरक्षण एवं मंडल कमीशन का विरोध किया था।
प्रधानमंत्री जी, OBC की सामाजिक स्थिति का पता लगाने के लिए काका साहेब कालेलकर की अध्यक्षता में प्रथम पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन पं. जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में 1953 में किया गया था।
दूसरे पिछड़ा वर्ग आयोग के रूप में मंडल कमीशन का गठन 1979 में हुआ था। भाजपा के नेता यह क्यों भूल जाते हैं कि 1989 में जब श्री वीपी सिंह की सरकार ने मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू किया तब इसके विरोध में भाजपा ने उनकी सरकार से समर्थन वापस ले लिया था एवं वीपी सिंह की सरकार को गिरा दिया था।
🙏
👍
6