Ashok Gehlot WhatsApp Channel

Ashok Gehlot

656 subscribers

About Ashok Gehlot

Former Chief Minister of Rajasthan, MLA From Sardarpura.

Similar Channels

Swipe to see more

Posts

Ashok Gehlot
Ashok Gehlot
2/12/2025, 11:24:03 AM

OBC आरक्षण के विरोध में भाजपा ने वीपी सिंह सरकार गिराई थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जनता को गुमराह करने के लिए बयान दिया कि कांग्रेस ने OBC आरक्षण एवं मंडल कमीशन का विरोध किया था। प्रधानमंत्री जी, OBC की सामाजिक स्थिति का पता लगाने के लिए काका साहेब कालेलकर की अध्यक्षता में प्रथम पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन पं. जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में 1953 में किया गया था। दूसरे पिछड़ा वर्ग आयोग के रूप में मंडल कमीशन का गठन 1979 में हुआ था। भाजपा के नेता यह क्यों भूल जाते हैं कि 1989 में जब श्री वीपी सिंह की सरकार ने मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू किया तब इसके विरोध में भाजपा ने उनकी सरकार से समर्थन वापस ले लिया था एवं वीपी सिंह की सरकार को गिरा दिया था।

🙏 👍 6
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot
2/12/2025, 10:06:40 AM

नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार देश के सरकारी विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की अंग्रेजी कमजोर है जिससे उन्हें रोजगार पाने में परेशानी आ रही है। विद्यार्थियों को स्कूल के लेवल पर ही अपनी मातृभाषा के साथ अंग्रेजी का भी अच्छा ज्ञान हो, इसे ध्यान में रखकर हमारी सरकार ने महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले थे जिससे गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चे भी अंग्रेजी शिक्षा पा सकें। परन्तु नई सरकार इन स्कूलों को बन्द करने का इरादा रखती है। इन्हें इंग्लिश मीडियम स्कूलों पर अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए। श्रीमती वसुंधरा राजे ने अपने कार्यकाल के दौरान केवल जिला मुख्यालयों पर विवेकानन्द मॉडल इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले थे। हमारी सरकार ने आकर इन स्कूलों को बन्द नहीं किया बल्कि इन्हें अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर एवं स्टाफ उपलब्ध करवाने के लिए उचित फंड दिया। इंग्लिश मीडियम शिक्षा को और बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल भी खोले। दो दिन पहले परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जयपुर के मानसरोवर स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल गए थे। मुझे लगता है उस विद्यालय के शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर एवं बच्चों की नॉलेज देखकर वो अब अंग्रेजी मीडियम स्कूलों को बढ़ावा देने का मन बना चुके होंगे।

👍 🙏 4
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot
2/13/2025, 8:17:47 AM

आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सरदार हरलाल जी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उनकी पुत्रवधु श्रीमती लक्ष्मी देवी जी, पौत्र श्री संजीव सिंह एवं प्रपोत्र श्री अजय सिंह से भी मुलाकात की।

🙏 2
Image
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot
2/13/2025, 5:53:02 AM

तकनीक में आते बदलावों के बीच, रेडियो आज भी जनसंचार का अत्यंत ही सरल, सुगम तथा सशक्त माध्यम है। चाहे गांव-ढाणी तक पहुंच हो अथवा दुनिया भर के विभिन्न समुदायों तक संवाद स्थापित करना हो, रेडियो एक लोकप्रिय एवं प्रभावी माध्यम है। विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

🙏 👍 ❤️ 6
Image
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot
2/12/2025, 7:32:57 AM

दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा कांग्रेस पर उन्हें हरवाने के आरोप पूर्णत: निराधार हैं। असलियत में तो आम आदमी पार्टी ने कई राज्यों में कांग्रेस को हरवाने का काम किया है जहां उनका कोई आधार ही नहीं था परन्तु केवल कांग्रेस के वोट काटने के उद्देश्य से आप वहां जाकर चुनाव लड़ी। गुजरात, गोवा, उत्तराखंड में जहां कांग्रेस अच्छी स्थिति में थी एवं भाजपा की हालत खराब थी वहां आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ने पहुंच गई और कांग्रेस के वोटों को बांटा जिससे कांग्रेस को नुकसान हुआ। इन जगहों पर आप के अधिकतर जीते या हारे उम्मीदवार बाद में भाजपा समेत दूसरी पार्टियों में चले गए। यानी ये केवल चुनाव में कांग्रेस का नुकसान करने के लिए ही लड़े थे। मेरा मानना है कि दिल्ली में कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़कर आगे के लिए अपनी भूमिका तैयार की है। मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में कांग्रेस प्रमुख विपक्ष की भूमिका निभाएगी एवं अभी से आने वाले चुनाव की पृष्ठभूमि तैयार करेगी। आम आदमी पार्टी से अब जनता का भरोसा उठ चुका है।

👍 🙏 3
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot
2/13/2025, 5:53:26 AM

शूरवीर, निर्भीक, महान प्रतापी, भरतपुर के संस्थापक महाराजा सूरजमल जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

🙏 ❤️ 👍 6
Image
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot
2/13/2025, 8:17:48 AM
🙏 2
Image
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot
2/13/2025, 8:17:48 AM
🙏 2
Image
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot
2/12/2025, 7:33:22 AM

यह न्याय के चक्र का उदाहरण है। जो अधिकारी या कर्मचारी सत्ता के दबाव में या निजी हितों के चलते किसी के भी साथ अन्याय करते हैं वो न्याय के चक्र से नहीं बच सकते। नौकरी के दौरान की गई गलतियां रिटायरमेंट के बाद भी पीछा नहीं छोड़ती हैं। 41 साल पुराने मुकदमे में गुजरात के डीजीपी रहे अधिकारी को सजा होना इसी का उदाहरण है।

👍 🙏 5
Image
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot
2/12/2025, 7:32:15 AM

राजस्थान सरकार में मंत्री रहीं श्रीमती कमला भील के निधन का समाचार दुखद है। उनके शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ । ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

🙏 👍 😢 6
Link copied to clipboard!