दैनिक जीवन केशरी अयोध्या-- खबरों के साथ, खबरों का दमदार असर
दैनिक जीवन केशरी अयोध्या-- खबरों के साथ, खबरों का दमदार असर
February 13, 2025 at 02:02 AM
दैनिक पंचांग राशिफल एवं सुबह समाचारों का एकल बुलेटिन 🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔 *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏* *🙏शुभप्रभातम् जी🙏* *इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..* *📝आज दिनांक 👉* *📜 13 फरवरी 2025* *बृहस्पतिवार* *🏚नई दिल्ली अनुसार🏚* *🇮🇳शक सम्वत-* 1946 *🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081 *🇮🇳मास-* फाल्गुन *🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष *🗒तिथि-* प्रतिपदा - 20:25 तक *🗒पश्चात्-* द्वितीया *🌠नक्षत्र-* मघा - 21:08 तक *🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी *💫करण-* बालव - 07:51 तक *💫पश्चात्-* कौलव *✨योग-* शोभन - 07:31 तक *✨पश्चात्-* अतिगण्ड *🌅सूर्योदय-* 07:01 *🌄सूर्यास्त-* 18:09 *🌙चन्द्रोदय-* 18:56 *🌛चन्द्रराशि-* सिंह - दिनरात *🌞सूर्यायण -* उत्तरायण *🌞गोल-* दक्षिणगोल *💡अभिजित-* 12:13 से 12:57 *🤖राहुकाल-* 13:59 से 15:22 *🎑ऋतु-* शिशिर *⏳दिशाशूल-* दक्षिण *✍विशेष👉* *_🔅आज गुरुवार को 👉 फाल्गुन बदी प्रतिपदा 20:25 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष शुरु , गुरु प्रतिपदा (महाराष्ट्र ) , माघ मासीय व्रत का पारण , फाल्गुन मासीय स्नान - दान - व्रत - यम - नियमादि शुरु , मूल संज्ञक नक्षत्र 21:08 तक , गाणगापूर यात्रा , षोडशकारण व्रत पूर्ण ( जैन ) , शब -ए -बारात (मुस्लिम) , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री विष्णु नरसिम्हा जोग पुण्यतिथि (फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा) , आचार्य श्री श्रेयांससागर जी समाधि (जैन , फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा) , महाराजा श्री सूरजमल जयन्ती , भारत कोकिला श्रीमती सरोजनी नायडू जयन्ती (भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस) , श्री एम. भक्तवत्सलम स्मृति दिवस , कृषि उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण-एपीडा स्थापना दिवस (39वां) व विश्व रेडियो दिवस।_* *_🔅कल शुक्रवार को 👉 फाल्गुन बदी द्वितीया 21:55 तक पश्चात् तृतीया शुरु।_* *🎯आज की वाणी👉* 🌹 *बलवानप्यशक्तोऽसौ* *धनवानपि निर्धन: ।* *श्रुतवानपि मूर्खोऽसौ* *यो धर्मविमुखो जनः ॥* *भावार्थ👉* _जो व्यक्ति कर्मठ नहीं हैं और अपना धर्म नहीं निभाता, वह शक्तिशाली होते हुए भी निर्बल है, वह धनी होते हुए भी गरीब है और पढ़ा - लिखा होते हुए भी अज्ञानी है।_ 🌹 *13 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉* 1542 - इंग्लैंड की रानी कैथरीन हवाई को मौत के घाट उतार दिया गया। 1575 - फ्रांस के राजा हेनरी तृतीय का रेम्स में राज्याभिषेक। 1601 - लंदन में ईस्ट इंडिया कम्पनी की पहली यात्रा का नेतृत्व जान लैंकास्टर ने किया। 1633 - इटली के खगोलशास्त्री गैलीलियो को रोम पहुँचने पर गिरफ़्तार कर लिया गया। 1688 - स्पेन ने पुर्तग़ाल को एक अलग राष्ट्र स्वीकार किया। 1689 - विलियम और मैरी इंग्लैंड के संयुक्त शासक घोषित हुए। 1693 - अमेरिका के वर्जीनिया में विलियम एंड मैरी कॉलेज खुला। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें। 1739 - करनाल के युद्ध में नादिरशाह की फ़ौज ने मुग़ल शासक मुहम्मद शाह की सेना को हराया। 1788 - भारत में ज्यादतियों के लिए वारेन हेस्टिंग्स पर इंग्लैंड में मुकदमा चलाया गया। 1795 - अमेरिका में पहला स्टेट यूनिवर्सिटी उत्तरी कैरोलिना में खुला। 1820 - फ़्रांसीसी तख्त के दावेदार डक की बेरी की हत्या कर दी गई। 1856 - ईस्ट इंडिया कम्पनी का लखनऊ सहित अवध पर भी कब्ज़ा। 1861 - नेपल्स के फ़्रांसीसी द्वितीय ने ग्यूसेपी गैरिबाल्डी के आगे हथियार डाले। 1880 - थॉमस एडिसन ने एडिसन इफ़ैक्ट पुष्ट किया। 1920 - अमेरिका में बेसबॉल की नीग्रो नेशनल लीग स्थापित हुई। 1931 - नई दिल्ली भारत की राजधानी घोषित हुई। 1941 - जर्मनी में नाजियों ने डच यहूदी परिषद पर हमला किया। 1945 - सोवियत संघ ने जर्मनी के साथ 49 दिन तक चले युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया जिसमें एक लाख 59 हजार लोग मारे गये। 1959 - बच्चों की पसंदीदा बार्बी डॉल की बिक्री शुरू हुई। 1966 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया। 1974 - असंतुष्ट नोबेल विजेता अलेक्जेंडर सोलजेनिट्सिन को सोवियत संघ से निकाला गया। 1975 - तुर्की ने साइप्रस के उत्तरी भाग में अलग प्रशासन की स्थापना की। 1984 - पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक का शुभारंभ किया। 1986 - कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण(एपीडा) अधिनियम लागू किया गया। 1988 - बांग्लादेश में राष्ट्रपति हुसैन मुहम्मद इरशाद को हटाने के लिए विपक्षी आंदोलनकारियों की मुहिम में सैकड़ों लोग घायल हुए। 1989 - सोवियत सैनिक अफ़ग़ानिस्तान से हटने शुरू हुए। 1990 - अमेरिका, ब्रिटेन तथा फ्रांस ने जर्मनी को फिर से एकीकृत करने की सहमति दी। 1991 - अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने बगदाद में अनेक बंकर नष्ट किए, जिसमें सैकड़ों सैनिक मारे गए। 2001 - अंतरिक्ष में क्षुद्रग्रह 'इरोस' पर पहला मानव रहित यान उतरा। 2001 - मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में 6.6 तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम 400 लोगों की मौत हुई। 2002 - पर्ल अपहरण काण्ड का मुख्य अभियुक्त उमर शेख़ लाहौर में गिरफ़्तार। 2002 - ईरान में हुई विमान दुर्घटना में 117 मरे। 2003 - यश चोपड़ा को दादा साहब फालके पुरस्कार मिला। 2004 - भारतीय टीम ने क्वालालम्पुर में दसवीं एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 2005 - इराक में सद्दाम हुसैन के बाद हुए पहले चुनाव में शिया इस्लामिक मोर्चे की जीत। 2007 - उत्तर कोरिया परमाणु कार्यक्रम बंद करने पर सहमत। 2008 - पाकिस्तान न कम दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइल ग़ज़नवी का सफल परीक्षण किया। 2009- रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव में 2009-10 के अंतरिम रेल बजट पेश किया। 2009 - उत्तर प्रदेश विधान सभा ने वित्तीय वर्ष 2009-10 के लिए 12,094 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया। 2010- महाराष्ट्र के पुणे में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के नज़दीक बेकरी में शाम को हुए बम विस्फोट में पाँच महिलाओं और एक विदेशी नागरिक सहित नौ लोग मारे गए और 53 अन्य घायल हो गए। 2014 - चीन के कैली शहर में एक अवैध जुआ घर में विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गयी तथा 17 लोग घायल हो गये। 2019 - प्रसिद्ध व्यंग्यकार और कवि डॉ अशोक चक्रधर को 23वें व्यंग्य श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। 2019 - राजस्थान में गुर्जर सहित चार अन्य जातियों को शिक्षण संस्थानों व नोकरियों में 5 फीसदी आरक्षण देने का विधेयक पारित , पर गुर्जर संतुष्ट नहीं। 2019 - पुलवामा से भागे हिजबुल के दो आतंकी 24 घंटे में सुरक्षाबलों ने किए ढेर जिनमे 8 लाख का इनामी भी शामिल , पुलवामा के ही एक प्राइवेट स्कूल में विस्फोट से 19 छात्र घायल ,पुलिस जाँच में जुटी व राज्यपाल ने जताया दुख - 50 हजार मुआवजा देने की घोषणा की। 2019 - कैरेबियाई देश हैती में जेल तोडकर भागे 78 कैदी। 2020 - भुबनेश्वर में शुरु किया गया द्वितीय बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास 2020 का आयोजन पूर्ण हुआ। 2020 - ब्रिटेन की OneWeb कंपनी ने कजाकिस्तान के बैकोनूर पोर्ट से एक सोयुज रॉकेट से 34 उपग्रहों को कक्षा में भेजा। 2021 - राष्ट्रपति ने श्रीमती पुष्पा वीरेंद्र गनेदीवाला को बॉम्बे उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया। 2021 - भारतीय खगोलविदों ने एक सबसे पुराने खगोलीय पिण्ड में एक विशाल ऑप्टिकल चमक का पता लगाया। 2021 - यूरोप के सेंट्रल बैंक के पूर्व प्रमुख मारियो द्राघी ने इटली के प्रधानमंत्री के पद की शपथ ली। 2022 - जापान, दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने उत्तर कोरिया के बैलेस्टिक मिसाइले दागने के विरूद्ध एकजुटता प्रदर्शित की। 2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री महामहिम रैला अमोलो ओडिंगा के साथ भेंट की। 2023 - लद्दाख में भारतीय निगरानी ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ। 2023 - अफ्रीकन देश इक्वेटोरियल गिनी में मारबर्ग वायरस से लगभग 9 लोगों की मौत हुई। 2023 - बांग्लादेश के मोहम्मद शहाबुद्दीन चुप्पू देश के 22 वें राष्ट्रपति बने। 2023 - भारत की पहली वातानुकूलित डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस को मुंबई के BEST परिवहन निकाय के बेड़े में शामिल किया गया। 2023 - इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने क्रिकेट के सभी फॉमेट से संन्यास लिया। 2023 - न्यूस्पेस रिसर्च स्टार्ट-अप ने भारतीय सेना को विश्व का पहला पूरी तरह से ऑपरेशनल स्वार्म ड्रोन सिस्टम वितरित किया। 2024 - प्रधानमंत्री मोदी ने की ‘पीएम सूर्य घर’ योजना की घोषणा की। 2024 - महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल हो गए। 2024 - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम), विधेयक, 2024 को अपनी मंजूरी दी। *13 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉* 1707 - महाराजा सूरजमल या सूजान सिंह राजस्थान के भरतपुर के हिन्दू जाट राजा थे। 1879 - सरोजिनी नायडू (भारत कोकिला) - स्वतंत्रता सेनानी (मृत्यु- 1949)। 1911 - फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ - प्रसिद्ध शायर, जिनको अपनी क्रांतिकारी रचनाओं में रसिक भाव (इंक़लाबी और रूमानी) के मेल की वजह से जाना जाता है। 1915 - गोपाल प्रसाद व्यास - भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में से एक। 1916 - जगजीत सिंह अरोड़ा भारतीय सेना के कमांडर। 1944 - ओडूविल उन्नीकृष्णनन - भारतीय अभिनेता (मृत्यु- 2006)। 1945 - विनोद मेहरा - भारतीय सिनेमा के अभिनेता। 1958 - रश्मि प्रभा - समकालीन कवयित्री। 1959 - कमलेश भट्ट कमल - समकालीन कवि। 1995 - वरुण भाटी - भारत के ऊँची कूद के खिलाड़ी । *13 फ़रवरी को हुए निधन👉* 1713 - दिल्ली के सुल्तान जहाँदारशाह की हत्या गला घोंट कर की गई। 1832 - बुधु भगत - प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा 'लरका विद्रोह' के आरम्भकर्ता। 1918 - सर सुंदर लाल - प्रसिद्ध विधिवेत्ता और सार्वजनिक कार्यकर्ता थे। 1964 - असित कुमार हाल्दार - कल्पनाशील, भाव-प्रवण आधुनिक चित्रकार थे। 1974 - उस्ताद अमीर ख़ाँ - भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक (जन्म- 1912)। 1987 - एम. भक्तवत्सलम - तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री। हरियाणा एजुकेशनल अपडेट फेसबुक पेज की प्रस्तुति। 2000 - बहुचर्चित पीनट्स कॉमिक पट्टी के सर्जक चार्ल्स शुल्ज का निधन। 2008 - राजेंद्र नाथ - हिंदी सिनेमा के हास्य कलाकार थे। 2012 - अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान, जिनका उपनाम शहरयार, एक भारतीय शिक्षाविद और भारत में उर्दू शायरी के दिग्गज थे। 2015 - डॉ. तुलसीराम - दलित लेखन में अपना एक अलग स्थान रखने वाले साहित्यकार थे। 2016 - ओट्टपलाक्कल नीलकंठन वेलु कुरुप, एक मलयाली कवि और गीतकार थे। 2020 - द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के संस्थापक डॉ. आर के पचौरी का निधन। 2023 - अमेरिकी फुटबॉल गार्ड कॉनराड डोबलर (72) का निधन हुआ। 2023 - दिवंगत फिल्म अभिनेता और निर्देशक गुरुदत्त की बहन और प्रसिद्ध चित्रकार ललिता लाजमी (90) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी आर एंड बी पियानोवादक ह्युई "पियानो" स्मिथ (89) का निधन हुआ। 2024- भारत के सबसे उम्रदराज टेस्‍ट‍ क्रिकेटर 95 वर्षीय दत्‍ताजीराव गायकवाड़ का निधन हुआ। 2024 - केन प्लॉन, अमेरिकी सीएफएल एचओएफ क्वार्टरबैक का 88 वर्ष की आयु में निधन हुआ। *13 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉* 🔅 श्री विष्णु नरसिम्हा जोग पुण्यतिथि (फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा)। 🔅 आचार्य श्री श्रेयांससागर जी समाधि (जैन , फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा)। 🔅 महाराजा श्री सूरजमल जयन्ती। 🔅 भारत कोकिला श्रीमती सरोजनी नायडू जयन्ती (भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस)। 🔅 श्री एम. भक्तवत्सलम स्मृति दिवस। 🔅 कृषि उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण-एपीडा स्थापना दिवस (39वां)। 🔅 विश्व रेडियो दिवस। 〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰 *आज का राशिफल* *13 फरवरी 2025 , बृहस्पतिवार* मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको राजकीय कार्यों में उच्च वर्गीय मित्रों से सहयोग मिलेगा। घर, शौक, पसन्दीदा गतिविधियों के लिए समय मिलेगा, जोखिम लेने का मूड भी होगा। आप खुद को अकेला महसूस नहीं करेंगे। अच्छे मित्रों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। आपके आदर्श/आध्यात्मिक झुकाव सामने आयेंगे, आप अपना ध्यान मजबूती से अपने परिवार पर लगाएं। आप घर और कार्यक्षेत्र में बेहतर सद्भाव कायम कर सकेंगे। आपके बच्चों की गतिविधियां खुशी तथा आनन्द का स्रोत बनी रहेंगी परंतु बच्चों को समय देना आवश्यक है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो) आज आप बच्चों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों, पालतू जानवरों , बच्चों , बुजुर्गों और सामुदायिक गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से कार्यक्रमों में फेरबदल की सम्भावना है। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता और प्रसन्नता मिलेगी। आभूषण और कपड़े खरीद सकते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि आप चाहते हैं कि प्रियजन ज्यादा से ज्यादा सुन्दर दिखें। काम का दबाव कम होगा और आप नई योजनाओं और काम के बारे में सोच सकते हैं। मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज आपका घर में मांगलिक कार्य की रूप रेखा बनाते हुए मन प्रसन्न रहेगा। प्रियजनों और बच्चों के अलावा आप आन्तरिक सज्जा तथा लेखन जैसी कला और घर की देखभाल जैसे क्षेत्रों में भी संवेदनशील होंगे। खानपान में संयम बरतना बहुत जरूरी है, खासकर ठण्डी चीजें खाने से बचें। किसी से कर्ज लेना व कर्ज देना दोनों ही काम न करें अन्यथा भविष्य में सम्बन्धों में दरार आ जायेगी। पुरानी यादें मन को कचोटेंगी और कुछ मानसिक तनाव का भी अहसास होगा। कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज आपका दिन बेहतर रहेगा । सामाजिक दायरा बढेगा । मान सम्मान में वृद्धि होगी । रोजमर्रा के जीवन की रफ्तार भले ही कितनी भी अधिक क्यों न हो, मगर अपने स्तर पर शान्त बने रहेंगे। इस पक्ष में आप बुजुर्गों, गरीबों, बीमारों, असहाय लोगों की मदद करेंगे और उनके सरोकारों को अपना बनाने का प्रयास करेंगे। ऐसा आप किसी उद्वेग के कारण नहीं, बल्कि उनके प्रति वास्तविक भावनाओं के वशीभूत होकर करेंगे। नए कार्यों के लिए आगे शुभ समय का योगदान आपको मिलेगा। सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। आपका अपने ही सहकर्मियों से अप्रत्यक्ष विरोध, प्राइवेट नौकरी से जुड़े व्यक्तियों पर कार्यभार की अधिकता रहेगी। किसी राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात होगी। यदि आप सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो चर्चा का विषय बन सकते हैं। मित्र या रिश्तेदारों की सहायता से महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। नौकरी पेशा लोगों के लिये समय सामान्य गुजरेगा। अनावश्यक खर्च होने से थोड़ी मानसिक खिन्नता रहेगी। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से चर्चा होगी। आकस्मिक छोटी-मोटी चोट लग सकती है। कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आध्यात्मिक रूचियां, आस्था, धार्मिक रूझान का प्रतीक है और इस समय यही सब महत्वपूर्ण भी रहेगा। चूंकि फिलहाल आपके घर परिवार और प्रेमपक्ष में सहजता बनी हुई है, लिहाजा आप तन्त्र, मन्त्र, अलौकिक विषयों/विज्ञान के प्रति अपने भीतरी उन्माद को समर्पित रहेंगे। आपके हृदय की पवित्रता के प्रतिफल के रूप में ईश्वरीय अनुकम्पा का लाभ आपको मिलेगा। आप स्वयं को सुखानुभूति और प्रसन्नता में आकंठ डूबा हुआ महसूस करेंगे। प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। ये सब आपकी निजी कामयाबी का हिस्सा है, जो वास्तव में महान है। व्यवसाय, कैरियर, कार्य में ठोस सफलता मिल सकती है, आर्थिक स्थिति भी सहज रहेगी। तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज आप सिर्फ काम में व्यस्त रहें, मौज मस्ती न करें, ऐसा ठीक नहीं है। मनोरंजन सामाजिक स्तर पर मिलना जुलना, पार्टी, खाना—पीना आपको व्यस्त रखेगा। सम्पर्क संचार और कम्प्यूटर महत्वपूर्ण रहेंगे। मन करेगा खूब अधिक कार्य करें, परन्तु किन्हीं कारणों से आलस्य आगे हो जायेगा। साथ ही दौरे, यात्राएं, सम्बन्ध, प्रौद्योगिकी, खोज यात्राओं का भी योग है। आप मजे या मनोरंजन के लिए यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन इन सबका जबर्दस्त लाभ आपको मिलेगा। रुपये—पैसे के मामले में ही नहीं, बल्कि बौद्धिकता के स्तर पर भी। वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज आपका मौजूदा नजरिया फिलहाल कायम रहेगा। छोटे-मोटे विवाद, काम का दबाव, समस्याएं सिर उठाएंगी, लेकिन आप इन्हें पीछे छोड़ देंगे। एक अच्छे इंसान के रूप में आपका विकास और प्रगति जबर्दस्त रही है और ऐसी परिस्थितियां बनेंगी, जो इसे और प्रभावशाली बनाएंगी। व्यक्तिगत स्तर पर सन्तुष्टि का अनुभव होगा, सराहना और मान्यता प्राप्त होगी। वेतन-वृद्धि, प्रोन्नति, सुविधाएं, लाभ, सार्वजनिक स्तर पर प्रशंसा और पुरस्कारों के ठोस रूप में नतीजे सामने आएंगे। सौभाग्यवश इस समय वित्त सम्बन्धी कोई परेशानी नहीं होगी। धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज व्यापार नौकरी के क्षेत्र में चल रहे प्रयास तो सफल होंगे ही, वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से कार्य क्षेत्र का विस्तार भी होगा। आप अपना काम निकलवाने के लिए जोर लगाएंगे, दूसरों की मदद चाहेंगे, मोल-तोल करेंगे, ताकि सन्तोषजनक तरीके से हर काम पूरा हो सके। चुनौतियां जारी रहेंगी, लेकिन ये ही लाभ और प्रगति के अवसर जुटाएंगी। आप किसी अज्ञात, अलौकिक, रहस्य के पीछे भागेंगे और उसके बारे में जानना चाहेंगे। आप रचनात्मकता और नए विचारों से लबालब भरे होंगे। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आप अपनी पहचान के लिहाज से खुद को साबित भी करेंगे। मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज व्यक्तिगत तौर से आप राह की अड़चनों को दूर करने की जरूरत समझेंगे। घरेलू एवं पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने सम्बन्धी सरोकार महत्वपूर्ण होंगे, पूर्व निर्धारित कार्यों में परिश्रम से सफलता मिलेगी। किसी नए कार्य में उतावलापन ठीक नहीं है। कारोबारी क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। कोई नया अनुबंध लाभप्रद साबित होगा। दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा। किसी नये कार्य को करने का अवसर प्राप्त होगा। परीक्षा में आंशिक सफलता मिलेगी। गर्म वस्तुओं का सेवन त्याग दें, तो अच्छा है। कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज आविष्कारी तकनीकों, नई और साहसपूर्ण विधियों का लाभ मिलेगा। आप एक साथ कई गतिविधियों पर ध्यान देंगे। लापरवाही के कारण निराशा और दूसरी परेशानियां उठ सकती हैं। आप अपने कार्य में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे, कुछ और सोचने का मौका नहीं मिलेगा। परिवार में सामान्य स्थितियाँ रहेंगी। सहकर्मियों से सहयोग की प्राप्ति होगी। किसी भी नई योजना की शुरूआत करने की तो सोचेंगे, पर किसी कारणवश टल जायेगी। मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज किसी मित्र के सहयोग से व्यापार में लाभ की संभावना है। नौकरी -पेशा लोग उच्चाधिकारियों की उपेक्षा का शिकार हो सकते हैं। शक्ति, नैतिक समर्थन, मांगें, निर्देशन तथा प्रेरणा के लिए वापस परिवार, प्रियजन तथा जीवन साथी की ओर मुड़ेंगे। किसी मार्गदर्शक से बात होंगी। किसी नए काम के आरम्भ में कुछ आकस्मिक अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। शेयर-बाजार एवं सट्टे से जुड़े व्यक्तियों की स्थिति सामान्य गुजरेगी। सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। किसी बड़े महत्वपूर्ण कार्य की शुरूआत न करें। सहयोगी गण आपके ऊपर विशेष मेहरबान रहेंगे, पर दूरदर्शिता से काम लें, तो बेहतर होगा। . *जय श्री राम* *गुरुवार, 13 फरवरी 2025 के मुख्य सामाचार* 🔸रूस-यूक्रेन संघर्ष का होगा अंत? युद्ध खत्म करने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन और जेलेंस्की से की बात 🔸तुलसी गब्बार्ड बनीं अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर, सीनेट ने दी मंजूरी 🔸फ्रांस से अमेरिका के लिए रवाना हुए PM मोदी, एयरपोर्ट पर सी ऑफ करने पहुंचे राष्ट्रपति मैक्रों 🔸Mahakumbh: संगम की बूंदों में उफनाया माघी पूर्णिमा का अनंत विश्वास, आस्था के तटबंधों को तोड़कर उमड़ा जन सागर 🔸Mahakumbh: संगम से स्वच्छता का संदेश, 1500 गंगा सेवा दूत कर रहे घाटों की सफाई, महाप्रसाद सेवा बनी वरदान 🔸J&K: गृह मंत्री Amit Shah की बड़े अधिकारियों से मीटिंग, ‘Zero Terror Plan’ पर बड़ा फैसला 🔸सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट को फटकार लगाई:कहा- नाजायज पत्नी, वफादार मालकिन जैसे शब्द महिला विरोधी; ये जीवन जीने के मौलिक अधिकार का उल्लंघन 🔸दिल्ली में RSS दफ्तर केशव कुंज की नई इमारत:12 मंजिला 3 टावरों में 300 कमरे, यहां लाइब्रेरी और अस्पताल भी; 1962 में स्थापना हुई थी 🔸BJP बोली- गौरव गोगोई की पत्नी के ISI से कनेक्शन:असम CM ने जांच की मांग की; कांग्रेस सांसद बोले- ये फर्जी आरोप 🔸इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद पर समय रैना की सफाई:कहा- मैंने यूट्यूब से शो के सारे वीडियो हटाए, मेरा मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना था 🔸शरद पवार ने शिंदे का सम्मान किया, उद्धव गुट नाराज:राउत बोले- शिंदे ने ही शिवसेना तोड़ी, पवार को कार्यक्रम में नहीं जाना चाहिए था 🔸West Bengal Election 2026 : विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, अभिजीत मुखर्जी टीएमसी छोड़ कांग्रेस में आए 🔸पटना में चलते-चलते दो हिस्सों में बंटी ट्रेन, टला बड़ा रेल हादसा, स्टेशन पर मचा हड़कंप 🔸Ram Mandir : राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सतेंद्र दास का निधन, सीएम योगी ने कहा- अपूरणीय क्षति 🔸CBI Big Action : दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के 6 अधिकारी गिरफ्तार, आप की हार के बाद सीबीआई की बड़ी कार्रवाई 🔸रक्षा नवाचार तथा एयरोस्पेस प्रौद्योगिकी में विश्व का नेतृत्व करने की ओर बढ़ रहा है भारत: राजनाथ 🔸राइजिंग राजस्थान के बड़े एमओयू की सीएम ने की समीक्षा, निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के निर्देश 🔸1984 सिख दंगे से जुड़े केस में सज्जन कुमार दोषी करार, 18 फरवरी को होगी सजा पर बहस 🔹IND vs ENG : टीम इंडिया ने इंग्लैंड से जीती वनडे सीरीज 3-0 से, अहमदाबाद वनडे में 142 रन से जीते *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!* जय हो🙏
🙏 1

Comments