Rinkutai
Rinkutai
February 6, 2025 at 12:35 PM
रिपोस्ट अलर्ट 🚨🚨 नोटिस प्रति, @YouTubeIndia विषय: निम्न लिखित गीत पर एज रिस्ट्रिक्शन लगाए गीत के बोल: मुम्बई की न दिल्ली वालों की पिंकी है पैसे वालो की। मूल: @TSeries लाखों शॉर्ट्स भी बने है और डांस वीडियो भी बने है। उन सभी विडियोज पर आपको एज रिस्ट्रिक्शन लगाना है। कारण: एक ही महिला (प्रियंका चोपड़ा) अनेक लड़कों के साथ महिला के वक्षस्थल एवं कमर की तरफ ध्यान खींचते हुए नृत्य कर रही है। सभी कलाकारों के चेहरे के भाव अश्लीलता से भरे है और सामाजिक नैतिकता का उल्लंघन करते करते। तथा एक महिला केवल पैसा ही देखती है ऐसा मैसेज इस गीत से दिया जा रहा है। कानूनी प्रावधान: १) महिला के शरीर का प्रदर्शन कर सामाजिक नैतिकता का उल्लंघन करना ये भारत में the Indecent Representation of Women (Prohibition) Act 1986 के तहत एक कानूनी अपराध है। २) यह गीत भारतीय सेंसर बोर्ड के मानकों के अनुसार आइटम सॉन्ग की कैटेगरी में आता है। आइटम सॉन्ग को २०१२ के बाद वयस्क श्रेणी में रखा गया है। इसीलिए इस गीत को और इसके सभी वैरिएशंस, शॉर्ट्स एवं डांस ट्यूटोरियल्स को एज रिस्ट्रिक्शन लगाए। आप संज्ञान लें और इस विषय में निवेदन के अनुसार बदलाव लाए। धन्यवाद। Cc: @MIB_India गीत के मूल की लिंक: https://youtu.be/b-COwruFUyY?si=x1incHA8uHR1Oj0k

Comments