
Rinkutai
February 7, 2025 at 06:54 AM
रिपोस्ट अलर्ट 🚨🚨
नोटिस
प्रति, @YouTubeIndia
विषय: निम्न लिखित गीत पर एज रिस्ट्रिक्शन लगाए
गीत के बोल: माय नेम इस शिला
मूल: @TSeries
लाखों शॉर्ट्स भी बने है और डांस वीडियो भी बने है। उन सभी विडियोज पर आपको एज रिस्ट्रिक्शन लगाना है। कई टीवी शो में भी उपयोग किया गया है जिसमें छोटे बच्चे अश्लीलता भरा नृत्य कर रहे हैं, उनके क्लिप्स पर भी एज रिस्ट्रिक्शन लगाए।
कारण: एक ही महिला (कैटरीना कैफ) अनेक लड़कों के साथ महिला के वक्षस्थल एवं कमर की तरफ ध्यान खींचते हुए नृत्य कर रही है। सभी कलाकारों के चेहरे के भाव अश्लीलता से भरे है और सामाजिक नैतिकता का उल्लंघन करते करते। तथा एक महिला केवल पैसा ही देखती है ऐसा मैसेज इस गीत से दिया जा रहा है।
कानूनी प्रावधान:
१) महिला के शरीर का प्रदर्शन कर सामाजिक नैतिकता का उल्लंघन करना ये भारत में the Indecent Representation of Women (Prohibition) Act 1986 के तहत एक कानूनी अपराध है।
२) यह गीत भारतीय सेंसर बोर्ड के मानकों के अनुसार आइटम सॉन्ग की कैटेगरी में आता है। आइटम सॉन्ग को २०१२ के बाद वयस्क श्रेणी में रखा गया है।
इसीलिए इस गीत को और इसके सभी वैरिएशंस, शॉर्ट्स एवं डांस ट्यूटोरियल्स को एज रिस्ट्रिक्शन लगाए।
आप संज्ञान लें और इस विषय में निवेदन के अनुसार बदलाव लाए।
धन्यवाद।
Cc: @MIB_India
गीत के मूल की लिंक: https://youtu.be/ZTmF2v59CtI?si=OO94fWcDHuz8-MVn