🕉️Dream Civil Services.( FET )🖊️
🕉️Dream Civil Services.( FET )🖊️
February 18, 2025 at 04:25 PM
मानव एवं पशु जगत * जीव-जंतु भी मानव जीवन को वातावरण के अन्य तत्वों की तरह प्रभावित करते हैं * ऐतिहासिक काल से मानव एवं पशु एक-दूसरे के सहयोगी रहे हैं * प्रारंभिक काल में मानव पशुओं का आखेट करके अपनी भोजन सामग्री जुटाता था * धीरे-धीरे मनुष्य को यह बात समझ में आई कि वह जिन पशुओं का आखेट द्वारा मारकर वह केवल मांस प्राप्त करता है उन पशुओं को पालकर मांस के अलावा दूध ऊन आदि अन्य उपयोगी सामग्री भी प्राप्त कर सकता है * साथ ही मानव समझ गया कि वह इन पशुओं पर सवारी कर सकता है माल ढो सकता है तथा उनको अपनी सुरक्षा के लिए भी प्रयोग कर सकता है * संसार में आज भी करोड़ों व्यक्तियों की आजीविका पशुपालन के आधार पर चल रही है * जीव जंतुओं के अंतर्गत हम जलचर थलचर नभचर तीनों का समावेश करते हैं इन सभी का मनुष्य से अलग अलग प्रकार से संबंध है * मनुष्य जीव जंतुओं को उपयोगी या अनुपयोगी की श्रेणी में रख लिया है इन्हीं के आधार पर वह इनका पालन अथवा संहार करता है इस दृष्टिकोण से जंतुओं को दो श्रेणी में बांटा गया है उपयोगी जंतु तथा हानिकारक जीव * वर्तमान काल में मनुष्य जिन पशुओं तथा जीवों का अधिक उपयोग करता है वह निम्नलिखित 13 वर्ग के हैं ● पालतू पशु > दूध के लिए पाल जाने वाले पशु जैसे गाय भैंस > दूध तथा मांस के लिए पाले जाने वाले पशु जैसे बकरी > केवल मांस के लिए पाले जाने वाले पशु जैसे सूअर और भेड़ > भार ढोने के लिए पशु जैसे ऊंट हाथी खच्चर गधा और याक > सवारी कृषि और परिवहन में प्रयुक्त पशु जैसे घोड़ा बैल ऊंट > ऊंट और बाल देने वाले पशु जैसे भेड़ बकरी अलपाका और लामा > सुरक्षा के लिए पाले जाने वाले पशु जैसे कुत्ता ● आखेट द्वारा प्राप्त > समूरधारी जानवर, जो अधिकतर कनाडा साइबेरिया के संकुल वनों में पकड़े जाते हैं > मांस के लिए, जैसे हिरण खरगोश तथा विभिन्न प्रकार के जंगली पशु पक्षी > मछली, जो तालाबों झीलों नदियों समुंद्रों और महासागरों से पकड़ी जाती है ● छोटे जीव > भोजन के लिए पाले जाने वाले पक्षी जैसे मुर्गी व मधुमक्खी > वस्त्रों के रेशों के लिए पाले जाने वाले रेशम के कीड़े > मनोरंजन के लिए पाले जाने वाले पक्षी जैसे तोता कबूतर ● हानिकारक जीव > वन्य पशुओं में सिंह चीता भालू आदि > रेंगकर चलने वाले कुछ जीव जैसे सर्प बिच्छू मगरमच्छ आदि > टिड्डा और अनेक प्रकार के कीड़े फसलों को नष्ट करते हैं > मच्छर टीपी मक्खी पशु तथा अन्य बहुत से छोटे-छोटे जीव मनुष्य और पशुओं में बीमारियां पैदा करते हैं

Comments