शेतकरी ई प्लॅटफॉर्म
शेतकरी ई प्लॅटफॉर्म
February 25, 2025 at 02:49 PM
*AGRI VYAPAR DELHI 25.02.2025* *चना में तेजी की संभावना कम।* *उत्पादक मंडियों में नए चना की आवक का दबाव बढ़ने व लिवाली शांत बनी रहने से चना की कीमतों में गिरावट का माहौल बना हुआ है। महाराष्ट्र की उत्पादक मंडियो में इस समय चना की आवक मैं अच्छी बढ़ोतरी देखी जा रही है। चना दाल व बेसन में मांग सुस्त बनी रहने से दाल मिलर्स की लिवाली सिमित बनी हुई है जिस कारण कीमतों पर लगातार दबाव देखा जा रहा।* *लिवाली कमजोर बनी रहने चना की कीमतों में आज 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव मध्य प्रदेश लाइन 5825/5850 रुपए व राजस्थान लाइन 5925/5950 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार मध्य प्रदेश चना की कीमतों में भी 50/75 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट दर्ज की गयी।* *और इस गिरावट के साथ भाव कटनी 6000/6050 रुपए व इंदौर 5600/5850 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। बिकवाली का दबाव बना रहने से महाराष्ट्र चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे के साथ भाव अकोला 5675/5725 रुपए नागपुर 5650 रुपए व लातूर 5500/5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।*
👍 👌 😢 5

Comments