राजस्थान जीके (Rajasthan GK )
राजस्थान जीके (Rajasthan GK )
February 3, 2025 at 08:16 AM
[1/2, 7:31 pm] RAMJEEVAN SUTHAR: [13] पृथ्वीराज 3 माता= कर्पूरी देवी, पिता= सोमेश्वर पृथ्वीराज 11 वर्ष की उम्र में राजा बना था, इस समय इसकी माता कर्पूरी देवी संरक्षिका बनी । 1182 ई. में मथुरा, अलवर तथा भरतपुर क्षेत्रों में इसने भंडानक जनजाति का विद्रोह दबाया था, यह जानकारी जिनपति सूरी की पुस्तक से मिलती है। [1/2, 9:02 pm] RAMJEEVAN SUTHAR: महोबा का युद्ध =1182ई. पृथ्वीराज 3 V/S परमार्दिदेव चंदेल (महोबा) युद्ध के कारण परमार्दिदेव चंदेल ने पृथ्वीराज के घायल सैनिकों को मरवा दिया था। इस युद्ध में पृथ्वीराज की विजय हुई तथा पृथ्वीराज ने पंजबनराय को महोबा का प्रशासक बना दिया। तथा परमार्दिदेव चंदेल के सेनापति= आल्हा और उदल इस युद्ध में शहीद हुए थे। नागौर का युद्ध =1184 ई. पृथ्वीराज 3 V/S भीम 2 चालुक्य (गुजरात) युद्ध के कारण - दोनों अपने साम्राज्य का विस्तार करना चाहते थे , और चौहानों व चालुक्य में लंबे समय से दुश्मनी चली आ रही थी।, तथा दोनों आबू के परमारो की राजकुमारी इच्छिनी देवी से विवाह करना चाहते थे तथा पृथ्वीराज 3 ने शादी कर दी थी। जगदेव प्रतिहार ने इन दोनों के बीच संधि कर दी। [2/2, 2:05 pm] RAMJEEVAN SUTHAR: चौहान - गहड़वाल विवाद यह विवाद पृथ्वीराज चौहान और कन्नौज के जयचंद के मध्य हुआ । विवाद के कारण - दिल्ली का उतराधिकार तथा जयचंद पृथ्वीराज के खिलाफ परमार्दिदेव चंदेल की सहायता कर रहा था । पृथ्वीराज ने जयचंद की बेटी संयोगिता का अपहरण कर उसे विवाह कर लिया था। [इतिहासकार दशरथ शर्मा ने इस प्रेम कहानी को ऐतिहासिक तथ्य के रूप में स्वीकार किया। तराइन का प्रथम युद्ध -1191ई यह युद्ध पृथ्वीराज चौहान और मुहम्मद गोरी के बीच हुआ । युद्ध के कारण - 1 गोरी अपने साम्राज्य का विस्तार करना चाहता था 2 गजनी के राजाओं और चौहानों के बीच लंबे समय से दुश्मनी चली आ रही थी। 3 तात्कालिक कारण - गोरी ने तबर हिंद [भटिंडा ] पर कब्जा कर लिया था। इस युद्ध में पृथ्वीराज चौहान की जीत हुई। दिल्ली के गोविंदराज तोमर ने गोरी को घायल कर दिया। तराइन का दूसरा युद्ध -1192 पृथ्वीराज 3 V/ S गोरी [गजनी] सा युद्ध में गोरी जीत गया । पृथ्वीराज को सिरसा के सरस्वती नामक स्थान से गिरफ्तार किया तथा उसे मार दिया गया। हसन निजामी के अनुसार पृथ्वीराज ने कुछ दिनों तक गोरी के अधीन शासन किया था। हसन निजामी की पुस्तक -ताज उल मासिर। पृथ्वीराज के हार के कारण - 1 पृथ्वीराज के अपने पड़ोसी राज्यों के साथ मतभेद था अत: किसी भी राजा ने गोरी के खिलाफ कोई भी सहायता नहीं की । 2 तराइन के दूसरे युद्ध में पृथ्वीराज की सेना गौरी के मुकाबले कम थी क्योंकि उनके अधिकतर सेनापति अन्य सीमा पर व्यस्त थे। 3 तराइन के पहले युद्ध के बाद पृथ्वीराज ने गौरी को युद्ध की तैयारी के लिए पर्याप्त समय दे दिया । 4 गौरी एक अच्छा सेनापति था तथा उसने अपनी कूटनीति से पृथ्वीराज को हरा दिया था। 5 तुर्कों ने घोड़ों का प्रयोग किया था जबकि राजपूतों ने हाथियों का प्रयोग किया। 6 तुर्कों ने राजपूतों के अपेक्षा हल्के हथियारों का प्रयोग किया। तराइन युद्ध की प्रभाव - 1 पृथ्वीराज की हार के बाद गौरी के उतराधिकारियों के लिए भारत में राज करना आसान हो गया। 2 राजपूतों की उभरती हुई राजनीतिक महत्वाकांक्षा समाप्त हो गई तथा पृथ्वीराज के बाद कोई भी राजपूत राजा दोहरा दिल्ली पर अधिकार नहीं कर पाया । 3 भारत में विदेशी शासन का सिलसिला प्रारंभ हुआ जो कि 1947 तक चलता रहा। 4 तुर्क शासन की स्थापना के कारण भारतीय कला व संस्कृति पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव दिखाई दिए - [A] सकारात्मक प्रभाव - 1भारत में इंडो-इस्लामिक नामक एक साझी संस्कृति का उदय हुआ। जिस के प्रभाव स्थापत्य कला,साहित्य,संगीत तथा चित्रकला पर देखे गए। 2भारत में सूफी व भक्ति आंदोलन प्रारंभ हुए। [B] नकारात्मक प्रभाव - 1तर्कों ने हिंदू मंदिरों तथा बौद्ध मठों को तोड़ा जिससे कला व संस्कृति का नुकसान हुआ। 2 1200ई . के बाद बौद्ध संस्कृति भारत से लगभग समाप्त हो गई। 3 तुर्क आक्रमणकारियों ने विद्या केंद्रों को नष्ट किया जिससे शिक्षा का पतन हुआ। [2/2, 2:41 pm] RAMJEEVAN SUTHAR: इसने कला एवं संस्कृति विभाग की स्थापना की तथा उसका मंत्री पद्मनाथ को बनाया। इसने दिल्ली के पास पिथौरागढ़ नामक किले का निर्माण करवाया था।इसलिए इसे पृथ्वीराज को राय पिथौरा कहते हैं ।और इसके दरबार में कई विद्वान रहते थे जिसमें चंदबरदाई ( पुस्तक = पृथ्वीराज रासो), जयानक (पुस्तक= पृथ्वीराज विजय) , वागीश्वर जनार्दन, विद्यापति गौड़, विश्वरूप, आशाधर आदि । पृथ्वीराज चौहान के मंत्री जैसे कदम्बवास , भुवनमल, स्कन्द, वामन, सोढ़ आदि। उपाधि= दलपुंगल, राय पिथौरा || [14] गोविंदराज इसने तर्कों की अधीनता स्वीकार कर ली तथा अजमेर का राजा बन गया। बाद में इसके चाचा हरिराज ने इसे हटा दिया तथा यह रणथंभोर का राजा बन गया। [15] हरिराज इसने अपने सेनापति चतराज को दिल्ली पर आक्रमण करने के लिए भेजा लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा । तथा कुतुबद्दीन ऐबक ने अजमेर पर आक्रमण किया तथा उसने हरिराज को हरा दिया तथा हरिराज ने आत्महत्या कर ली। अत: यह अजमेर चौहानों का अंतिम शासक था।

Comments