राजस्थान जीके (Rajasthan GK )
February 17, 2025 at 01:17 PM
### टैरिफ
#### 1. क्या होते हैं टैरिफ?
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार में टैरिफ या कस्टम ड्यूटी का अर्थ है आयात पर लगाया जाने वाला शुल्क।
- आयातक यह शुल्क सरकार को देते हैं, जिसका बोझ उपभोक्ता पर पड़ता है।
- टैरिफ अप्रत्यक्ष कर होते हैं और सरकार की आय का स्रोत होते हैं।
- प्रकार: एंटी-डंपिंग ड्यूटी, काउंटरवेलिंग ड्यूटी, सेफगार्ड ड्यूटी आदि।
#### 2. रेसिप्रोकल और रिटैलिएटरी टैरिफ में क्या फर्क है?
- दोनों का मकसद दूसरे देश द्वारा लगाए गए शुल्क का जवाब देना होता है।
- उदाहरण: 2018 में अमेरिका ने स्टील और एल्युमीनियम पर शुल्क बढ़ाया, तो भारत ने 29 अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क बढ़ाया।
#### 3. देश टैरिफ क्यों लगाते हैं?
- घरेलू उद्योग को सस्ते आयात से बचाने के लिए।
- स्थानीय उत्पादों और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए।
- विदेशी उत्पादों की बाजार प्रतिस्पर्धा को कम करने के लिए।
#### 4. टैरिफ के प्रभाव
- ऊंचे टैरिफ से महंगाई बढ़ती है।
- घरेलू उद्योगों की इनपुट लागत भी बढ़ जाती है।
- उदाहरण: किसी ऑटो कंपनी को यदि विदेशी पुर्जा चाहिए, तो ऊंचे टैरिफ से उसकी लागत और गाड़ी की कीमत बढ़ जाएगी।
#### 5. क्या भारत 'टैरिफ किंग' है?
- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प का यह दावा गलत है।
- अमेरिका खुद कई उत्पादों पर ऊंचे टैरिफ लगाता है, जैसे:
- डेयरी उत्पाद: 188%
- फल-सब्जियां: 132%
- अनाज-फूड उत्पाद: 193%
- तिलहन-तेल: 164%
- तंबाकू: 150%
- कॉफी, चाय, मसाले: 53%
#### 6. अमेरिकी टैरिफ और WTO के नियम
- WTO के नियमों के तहत, सदस्य देशों को टैरिफ शेड्यूल प्रस्तुत करने होते हैं।
- भारत के टैरिफ WTO नियमों के अनुरूप हैं।
- अमेरिका कई मामलों में WTO नियमों का उल्लंघन करता है।