श्री वेंकटेसाय सेवा ट्रस्ट
श्री वेंकटेसाय सेवा ट्रस्ट
May 23, 2025 at 02:15 AM
_*।। नीति का पथ :- सच्ची सफलता की कुंजी ।।*_ अनीतिपूर्वक सफलता पाकर लोक-परलोक, आत्म-संतोष, चरित्र, धर्म तथा कर्त्तव्य निष्ठा का पतन कर लेने की अपेक्षा, नीति की रक्षा करते हुए असफलता को शिरोधार्य कर लेना कहीं ऊँची बात है। अनीति मूलक सफलता अंत में पतन तथा शोक, संताप का ही कारण बनती है। *रावण, कंस, दुर्योधन जैसे लोगों ने अधमपूर्वक* न जाने कितनी बड़ी-बड़ी सफलताएँ पाईं, किन्तु अंत में उनका पतन ही हुआ और पाप के साथ लोक निन्दा के भागी बने। आज भी उनका नाम घृणापूर्वक ही लिया जाता है। कहने का तात्पर्य है कि नीति का पथ अपनाकर ही सच्ची सफलता प्राप्त की जा सकती है, जो आत्म-संतोष और सम्मान प्रदान करती है। अनीति से मिली सफलता क्षणिक होकर अंततः पतन का कारण बनती है। इसलिए कोई भी कार्य सोच विचार कर नीति पूर्वक ही करना चाहिए। *आज का दिन शुभ मंगलमय हो।* *श्री हरिः नारायण* https://whatsapp.com/channel/0029VabAWY87z4kcQNes4543
🙏 5

Comments