Maalyaarth | माल्यार्थ
Maalyaarth | माल्यार्थ
June 5, 2025 at 05:39 PM
माल्यार्थ पर्यावरण-विमर्श के अंतर्गत माल्यार्थ फाउंडेशन की दिल्ली प्रदेश इकाई द्वारा पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम। दिल्ली। पर्यावरण दिवस के अवसर पर, माल्यार्थ फाउंडेशन दिल्ली प्रदेश इकाई ने द्वारका के कौटिल्य अपार्टमेंट, सेक्टर 14 में एक वृक्षारोपण और जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देना और समुदाय को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का नेतृत्व माल्यार्थ फाउंडेशन के दिल्ली प्रदेश संयोजक श्री ऋषि कुमार शर्मा जी ने किया, उनके साथ अदिति अस्थाना जी और कौटिल्य अपार्टमेंट आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष श्री शोभनाथ गौतम जी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों, आरडब्ल्यूए सदस्यों और पर्यावरण उत्साही लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए, जिसमें नीम, पीपल, गुलमोहर जैसे स्थानीय प्रजातियों को प्राथमिकता दी गई, जो क्षेत्र की पारिस्थितिकी के लिए फायदेमंद हैं। श्री ऋषि कुमार शर्मा जी ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं. वे न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु परिवर्तन से लड़ने में भी हमारी मदद करते हैं। यह हमारा सामूहिक कर्तव्य है कि हम अपनी धरती को हरा-भरा बनाएं। कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी वृक्षारोपण किया, जिनमें आरडब्ल्यूए के चेयरमैन के एन महतो, ॐ अपार्टमेंट से श्री अरविंद जी , राधिका अपार्टमेंट के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र मिश्रा जी शामिल थे। सभी उपस्थित लोगों ने इस नेक पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पर्यावरण से जुड़े विषयों पर कवियों ने प्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती वर्षा सिंह जी की उपस्थिति में काव्य पाठ किया। उन्होंने अपनी सुंदर कविताओं के माध्यम से प्रकृति और पर्यावरण के प्रति प्रेम का संदेश दिया, जिसने सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। माल्यार्थ फाउंडेशन ने यह स्पष्ट किया कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियानों और वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे, ताकि दिल्ली को एक स्वच्छ और हरित शहर बनाया जा सके। फाउंडेशन ने सभी निवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने में सहयोग करें। https://www.facebook.com/share/p/18r9kcaS4w/ ऋषि कुमार शर्मा प्रदेश संयोजक, दिल्ली अमित स्वर्णकार राष्ट्रीय संयोजक, माल्यार्थ पर्यावरण-विमर्श एवं संसाधन विकास टीम केंद्रीय कार्यालय www.maalyaarthfoundation.org

Comments