Mithilesh Kumar Katheria
May 30, 2025 at 12:20 PM
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की भक्ति में श्रद्धा, शासन में न्याय,जीवन में तपस्या और दृष्टि में पूरा भारत वर्ष था।
सनातन संस्कृति के संरक्षण में अपना अमूल्य योगदान देने वाली पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के त्रिशताबादी स्मृति अभियान के तहत आज "नगर पालिका परिषद बिसौली परिसर" में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक कुशाग्र सागर जी, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता जी, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय जी, क्षेत्रीय कार्यकारणीय सदस्य महिला मोर्चा प्रतिभा सिंह जी, ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण सागर जी, बिसौली चेयरमैन अबरार अहमद जी, प्रदीप कठेरिया जी, रामवीर सिंह जी, मनोज शर्मा जी, अमरपाल प्रजापति जी, प्रवेश सिन्हा जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता शर्मा जी समेत मातृशक्ति, पार्टी पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताबंधु उपस्थित रहे।
समाज, संस्कृति और राष्ट्र के लिए समर्पित महान वीरांगना अहिल्याबाई होलकर जी की व्यक्तित्व और कृतित्व भारत की अमोल निधि है।
🙏
1