Home Remedies
Home Remedies
May 30, 2025 at 05:50 AM
*फेस टैपिंग* हर महिला और पुरुष चाहतें है कि वह अपनी उम्र से लगभग 5-10 साल छोटी नजर आए। इसके लिए वह ढेरों ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स और मेकअप का इस्‍तेमाल भी करते है। मगर आप दिनभर में केवल 10 मिनट निकाल कर फेस टैपिंग करें तो आपको न तो महंगे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स की जरूरत होगी और न ही मेकअप करने की आवयश्‍कता। आप नियमित रूप से रोज केवल 10 मिनट और 6 स्‍टेप्‍स में फेस टैपिंग कर यूथफुल स्किन पा सकती हैं। तो चलिए हम उमा घोष के इस वीडियो की कुछ झलक आपको दिखाते हैं और फेस टैपिंग के आसान स्‍टेप्‍स भी बताते हैं। फेस टैपिंग प्‍वॉइंट्स 1. कॉलर बोन 2. नेक 3. जॉवलाइन 4. चीकबोन 5. आईबोन 6. फॉरहेड स्‍टेप-1 टैपिंग की शुरुआत हमेशा कॉलर बोन और चेस्‍ट के पास से करनी चाहिए। आपको दोनों हाथों की उंगलियों से कॉलर बोन के नीचे के हिस्‍से पर टैप करना है। मात्र 15 सैकेंड्स तक ऐसा करने के बाद आप काफी रिलैक्‍स महसूस करेंगे। इस बात का ध्‍यान रखने कि टैपिंग के वक्‍त आपको तेज सांस लेनी और छोड़नी होगी। स्‍टेप-2 चेस्‍ट पर टैपिंग के बाद आपको अपने दोनों हाथों को क्रॉस पोजीशन में लेकर आना है और हथेलियों से गले की टैपिंग करनी है। ऐसा 15 सैकेंड्स तक करें। ऐसा करने से आपकी गर्दन की त्‍वचा में कसाव आएगा, साथ ही मसल्‍स पेन में भी आराम मिलेगा। स्‍टेप-3 गले पर टैपिंग के बाद आपको जॉव लाइन(शार्प जॉलाइन पाने के लिए ये 5 एक्‍सरसाइज करें) पर टैपिंग करनी है। इसके लिए हाथों को क्रॉस पोजीशन में ही रखें, मगर हथेलियों को उल्‍टा करके बैक साइड से टैपिंग करें। इस तरह से जॉ लाइन की टैपिंग करने से ज्‍यादा फायदा होगा। जॉ लाइन की टैपिंग करने से उसे एक अच्‍छा शेप मिलता है। स्‍टेप-4 जॉ लाइन के बाद चीकबोन की टैपिंग करें। आमतौर पर महिलाएं चीक बोन को हाइलाइट करने या फिर उन्‍हें लिफ्ट करने के लिए ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स और मेकअप का इस्‍तेमाल करती हैं, चीकबोन को टैपिंग की मदद से लिफ्ट कराया जा सकता है। साथ ही इससे ओपन पोर्स की समस्‍या में भी आराम मिलता है। स्‍टेप-5 आंखों के आस-पास भी आप उंगलियों से टैपिंग कर सकती हैं। इससे आंखों की थकावट दूर होती है और साथ ही डार्क सर्कल्‍स की समस्‍या भी कम होती है। आंखों के आस-पास की टैपिंग करते वक्‍त उंगलियों को आहिस्‍ता चलाएं। स्‍टेप-6 सबसे आखिर में आप माथे पर टैपिंग करें। यह बेहद रिलैक्सिंग स्‍टेप होता है।z ऐसा करने से आपको स्‍ट्रेस और सिर दर्द से राहत मिल जाती है। माथे पर ब्‍लड सर्कुलेशन अच्‍छा होने से झुर्रियां भी कम हो जाती हैं। साथ ही आप बहुत ही हल्‍कापन महसूस करते हैं। फेस टैपिंग के फायदे 1. फेस टैपिंग से त्‍वचा में ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे त्‍वचा मेंz ग्‍लो आता है। 2. फेस टैपिंग से त्‍वचा में जो वाइब्रेशन होता है, उससे कोलेजन बूस्‍ट होता है, जिससे त्‍वचा में कसाव आता है। 3. फेस टैपिंग से बेचैनी, घबराहट और तनाव जैसी समस्‍याओं में भी राहत मिलती है। 4. आखों के पास टैपिंग करने से काले घेरों की समस्‍या दूर होती है। 5. चीकबोन को लिफ्ट करने के लिए भी आप टैपिंग तकनीक की मदद ले सकती हैं। यह आर्टिकल आपको अच्‍छा लगा हो तो इसे शेयर करें
🙏 1

Comments