Home Remedies
June 6, 2025 at 06:47 AM
*गर्मी में भूल कर भी न खाएं इन्हें...*
*मई से ही जबरदस्त गर्मी आ चुकी है और इसी के साथ अब जुलाई में तो गर्मी भी भयानक हो जायेगी उमस के साथ*।
गर्मी में अक्सर कुछ लोगों को पेट की समस्या हो जाती है। वे लोग शायद इससे वाकिफ नहीं होगे कि उन्हें गर्मियों के दिनों में क्या खाना चाहिये और क्या नहीं।
जी हां, इस बात को आप माने या नहीं लेकिन गर्मी के दिनों में हमें बहुत देखभाल कर के खाना चाहिये।
गर्मियों में अच्छा होगा कि आप *तली भुनी चीजों से दूर रहें* नहीं तो इससे कब्ज, बदहजमी, पेट दर्द और नींद खराबी हो सकती है।
बरसात आने तक आपको भली प्रकार से देख सम्भल कर खाना और पीना चाहिये।
गर्मियों में जितना हो सके खाना कम और पानी पीना ज्यादा चाहिये।
पानी खूब पियें और वही फल खाएं जिसमें पानी की मात्रा अधिक हो।
आइये जानते हैं कि हमे गर्मी में कौन से खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिये...
वैसे तो मसालेदार भोजन से हम ज्यादा दिनों तक दूर नहीं रह सकते लेकिन कुछ महीनों के लिये इससे दूरी बनाएं रखें।
मसाले जैसे, *मिर्च, अदरक, काली मिर्च, जीरा और दालचीनी आदि शरीर में गर्माहट पैदा करती हैं*।
रेड मीट, अंडा, प्रॉन और झींगा आदि बहुत गर्मी पैदा करते हैं। इसे खाने से *पेट भी खराब हो सकता* है और डायरिया भी हो सकता है।
रोटी गेहूं के आटे की जगह अगर ज्वार और चने की बनाई जाये तो सर्वोत्तम, क्योंकि *गेहूं की रोटी जल्दी हजम नहीं होती तथा शरीर में गर्मी पैदा करती* है।
रोटी को रात के समय खाना ज्यादा बेहतर होता है।
दिन में केवल चावल ही खाएं।
रोस्टेड फूड या तंदूरी आइटम खाने *से शरीर में गर्मी पैदा होती है और पेट में गैस पैदा कर सकती* है।
गर्मी के समय 1 या 2 आम खाने से कुछ नहीं होता मगर इससे *ज्यादा आम खाने से शरीर में गर्मी पैदा हो जाती है। जिससे पिंपल्स हो जाते हैं, खासकर बच्चों और टीनेजर्स को*।
*रोज दूध पीना, चीज और दही आदि खाना बंद कर दें। इन पदार्थों को खाने से गर्मी पैदा होती है*।
बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइस और ऐसे ही न जाने कितने ही जंग फूड खाते रहने से *पेट खराब हो जाता* है और फूड पॉइज़निंग होने की संभावना पैदा हो जाती है।
दोनों ही चाय और कॉफी शरीर में गर्मी पैदा करती है। तो अगर गर्मी में हेल्दी रहना है तो *इनसे दूर रहें*।
हांलाकि ड्राई फ्रूट्स स्वास्थ्य के लिये अच्छे होते हैं लेकिन *गर्मी में इनका सेवन नहीं* करना चाहिये क्योंकि इनमें बहुत गर्मी होती है।
*- - गर्मी का मौसम वजन कम करने का सबसे अच्छा मौसम माना जाता है।*
https://whatsapp.com/channel/0029VaY8gyE7dmejCRTiwP3N
🙏
❤️
3