Rashtriya Lok Dal
June 7, 2025 at 07:46 AM
*मानवता की पुकार – बाढ़ राहत में सहयोग दें*
देश के कई हिस्सों में मानसून के साथ आई बाढ़ और भूस्खलन ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। हजारों परिवार विस्थापित हो चुके हैं, घर उजड़ गए, रोज़गार छिन गया, ज़िंदगी एक संघर्ष बन गई है।
गूँज संस्था द्वारा किसान ट्रस्ट के सहयोग से राहत अभियान चलाया जा रहा है। इस नेक कार्य में आप सभी का छोटा सा सहयोग एक बड़े बदलाव का कारण बन सकता है।
इसके तहत आर्थिक सहायता के अतिरिक्त आपातकालीन सामग्री का सहयोग मेरठ स्थित निम्न पते पर आगामी 3 दिन (7, 8 और 9 जून) दिया जा सकता है। सभी दान सामग्री को सही ढंग से पैक करते हुए उसके ऊपर “किसान ट्रस्ट-फ्लड रिलीफ“ का नाम अंकित करते हुए ही जमा करें।
📍संग्रह केंद्र :
गायत्री गार्डन, NH 58, निकट शुभारती (डूंगरवाली) बाईपास, CERT Engineering College के सामने, मेरठ
🕙 समय : 10 AM – 7 PM
📞 सम्पर्क सूत्र : अमित कुमार – 9012536535
अजय पाल (छोटू) - 9756847377
📍https://maps.app.goo.gl/JxAFpESwVbLrQqGN6?g_st=iw
हर छोटा योगदान भी बड़ा असर करता है।
आइए मिलकर संवेदना के साथ मदद के लिए आगे बढ़ें और बाढ़ पीड़ितों की सहायता करें।
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
https://goonj.org/donate/
#floodrelief2025 #respondwithgoonj #actwithempathy #materialmatters #everybitcounts