
शिक्षक समाज हरियाणा
June 10, 2025 at 02:27 PM
*आज की हरियाणा की विशेष 7 खबर👉*
🌟 हरियाणा सिविल सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए सचिवालय के भूतल पर स्थित डिस्पेंसरी में सामान्य चिकित्सा/स्वास्थ्य जांच का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तकरीबन एक महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम के लिए निर्धारित तिथि के हिसाब से शाखावार सूची जारी की गई है।
सम्बन्धित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि उनके अधीन कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी उनकी शाखा के लिए निर्धारित तिथि के अनुसार अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएं।
#haryana #diprharyana
🌟 मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, श्री महीपाल ढांडा, श्री विपुल गोयल, श्री श्याम सिंह राणा, श्री कृष्ण कुमार बेदी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक मौजूद रहे।
🌟 मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की अभूतपूर्व उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह कालखंड भारत के इतिहास में विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम युग बनकर उभरा है।
वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को अपनाते हुए देश को एक नई दिशा दी है। आज भारत वोट बैंक की राजनीति से नहीं, बल्कि दूरदर्शी नेतृत्व से आगे बढ़ रहा है।
ये 11 वर्ष केवल एक पड़ाव है, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को एक 'विकसित राष्ट्र' बनाना है। यह अमृत काल उस स्वर्णिम काल की नींव रखेगा, जहां भारत ज्ञान, विज्ञान, अध्यात्म और समृद्धि का विश्व गुरु बनेगा।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष भारत के नव-निर्माण, आत्म-विश्वास और वैश्विक पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में पुनः स्थापना की एक स्वर्णिम गाथा है। इन 11 वर्षों में, हर भारतीय ने एक ऐसे भारत का उदय देखा है जो अपनी प्राचीन विरासत पर गर्व करता है, वर्तमान की चुनौतियों का डटकर सामना करता है और भविष्य के लिए महत्वाकांक्षी सपने संजोता है।
🌟 कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बोर्ड के अंतर्गत आने वाली सभी सड़कें 15 जून तक ठीक कर दी जाएं ताकि मानसून के सीज़न में लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
🌟 हरियाणा योग आयोग, हरियाणा विधानसभा एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस -2025 के आयोजन के निमित आज विधानसभा परिसर में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा के 15 विधायकों एवं विधानसभा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री कृष्ण लाल मिड्डा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य योग युक्त, नशा-मुक्त और योगमय हरियाणा का निर्माण करना है।
इस वर्ष देशभर में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक उत्सव की तरह मनाया जा रहा है, इसी कड़ी में हरियाणा प्रदेश में भी इसका आगाज 25 दिन पूर्व 27 मई को योग महोत्सव का आयोजन कर किया गया।
🌟 खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री राजेश नागर ने आज विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वह समय पर पूरा राशन डिपो तक पहुँचाने की व्यवस्था करें जिससे कि उपभोक्ता को किसी प्रकार की कोई दिक्कत पेश न आए।
🌟 जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी मानसून से पहले नालों, स्टॉर्म वाटर सीवर व सेनेटरी सीवरों की सफाई तय समय सीमा में पूरी करवाई जाए, ताकि मानसून के समय किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
😂
🙏
4