Latest Govt Jobs and Schemes
Latest Govt Jobs and Schemes
June 10, 2025 at 07:21 AM
`डेली करंट अफेयर` *11 साल में 27 करोड़ भारतीय अत्यधिक गरीबी से निकले* 1. कार्लसन ने नॉर्वे चैस टूर्नामेंट जीता : वर्ल्ड नंबर-1 शतरंज खिलाड़ी मैग्रस कार्लसन ने नॉर्वे चेस टूर्नामेंट 2025 जीता। डी गुकेश पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर रहे। भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी 5वें स्थान पर रहे। 2. आचार्य प्रशांत को पुरस्कार मिला : विश्व पर्यावरण दिवस पर लेखक आचार्य प्रशांत को सर्वाधिक प्रभावशाली पर्यावरणविद् पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार उन्हें 'ग्रीन सोसाइटी ऑफ इंडिया' ने दिया। 3. डीआरडीओ ने दी रक्षा तकनीक : डीआरडीओ की एक प्रयोगशाला ने 10 कंपनियों को 9 रक्षा तकनीकें सौंपी। इन तकनीकों में माउंटेड गन सिस्टम और ट्रैक पर चलने वाला विशेष वाहन शामिल है। 4. आयुष निवेश सारथी पोर्टल लॉन्च: भारत सरकार ने 'आयुष निवेश सारथी' पोर्टल लॉन्च किया। इसका उद्देश्य आयुष क्षेत्र में निवेश बढ़ाना और भारत को पारंपरिक चिकित्सा का वैश्विक केंद्र बनाना है। 5. सुनीता विलियम्स का वैक्स स्टेच्यू : पश्चिम बंगाल के आसनसोल के 'सुशांत रे मोम म्यूजियम' में अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की मोम प्रतिमा लगाई गई। सुशांत रे को इस प्रतिमा को बनाने में 2 महीने का समय लगा। 6. टी. रबि शंकर बने 16वें वित्त आयोग के सदस्य : राष्ट्रपति ने RBI के डिप्टी गवर्नर टी. रबि शंकर को 16वें वित्त आयोग का अंश कालिक सदस्य नियुक्त किया। वे 31 अक्टूबर इस पद पर रहेंगे। पहले अजयनारायण झा इस पद पर थे। 7. 27 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर : वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, भारत में पिछले 11 सालों में 27 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर आए। एक्सट्रीम पॉवर्टी रेट 2011-12 में 27.1% थी, जो 2022-23 में 5.3% रह गई है। 8. कार्लोस अल्काराज ने फ्रेंच ओपन जीता : स्पेन के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने फ्रेंच ओपन जीता। उन्होंने इटली के जैनिक सिनर को 5 सेट में हराया। कार्लोस अब तक 5 ग्रैंड स्लैम फाइनल खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। 9. अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन शिवा : अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए सेना ने 'ऑपरेशन शिवा' शुरू किया। इसमें CRPF, BSF, SSB, ITBP और CISF के 42 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। 10. अंतरिक्ष स्टेशन से यान प्रक्षेपित वाली तकनीक का पेटेंट : रूस ने अंतरिक्ष स्टेशन से स्वचालित यान प्रक्षेपित करने वाली तकनीक का पेटेंट कराया। यह पहला ऐसा स्टेशन है जिसकी देखभाल रोबोट करेंगे।

Comments