JAINISM Channel (Jain Terapanth)
June 5, 2025 at 09:53 AM
*केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल वर्तमान कुलाधिपति जैन विश्व भारती संस्थान का जैन विश्व भारती लंदन सेंटर पर आगमन*
लंदन स्थित जैन विश्व भारती सेंटर में केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल का आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने समणी मलयप्रज्ञा जी एवं समणी नीतिप्रज्ञा जी के दर्शन कर आध्यात्मिक संवाद प्राप्त किया। प्रवासी जैन समुदाय द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।यह अवसर जैन संस्कृति, मूल्यों और प्रवासी भारतीयों के बीच आध्यात्मिक जुड़ाव का प्रतीक बन गया।
मीडिया एवं प्रचार प्रसार विभाग
जैन विश्व भारती
