
Diya Kumari
June 3, 2025 at 12:34 PM
आज जयपुर के विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाना, उनके सपनों को नई उड़ान देना और शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करना था।
इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव, चुनौतियां और भविष्य के लिए अपनी योजनाएं साझा कीं। उनके आत्मविश्वास, जुनून और मेहनत को देखकर यह स्पष्ट था कि ये युवा देश के भविष्य का सुनहरा आधार हैं। संवाद के दौरान उन्हें करियर मार्गदर्शन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास के महत्व पर उपयोगी सुझाव दिए। प्रत्येक छात्र-छात्रा ने उत्साह के साथ अपने विचार व्यक्त किए, जिसने इस आयोजन को और भी जीवंत बना दिया।
#youth #empoweringyouth #yuvarajasthan
🙏
❤️
👍
18