धर्म, संस्कृति, रहस्य, ज्ञान, दर्शन ✍️🎯🙏
May 21, 2025 at 09:17 AM
।।श्रीहरि:।। 🕉️ *शांति के लिए चुनी हुई बातें* अब शांति के लिए चुनी हुई बातें बताता हूं। रोजाना सुबह उठकर भगवान को याद करें - *त्वमेव माता च पिता त्वमेव, त्वमेव बंधुश्च सखा त्वमेव।* त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव, त्वमेव सर्वं मम देवदेव।। सुबह उठते ही इस श्लोक के *भाव के अनुसार, गद्गद होकर भगवान को प्रणाम करें।* फिर *पृथ्वी, गुरुजन, संत- महात्मा , गीता जी ,गंगा जी, घर के बड़े- बूढ़े आदि को याद करके उनको नमस्कार करें।* इससे अंतः करण निर्मल होता है और शांति मिलती है। इसके बाद माता, पिता, बड़ा भाई , भौजाई ,बड़ी बहन आदि बड़ों को नमस्कार करें। *नमस्कार का बड़ा भारी महात्म्य है।* रोजाना सुबह- शाम दोनों समय बड़ों के चरणों में नमस्कार करने से बड़ी शांति मिलती है, लड़ाई- झगड़ा मिटता है, वैर भाव मिटता है। घर में परस्पर प्रेम होने से लक्ष्मी बढ़ती है और शांति भी मिलती है। लोग उस घर में अपनी कन्या देना चाहते हैं। सीमा के भीतर असीम प्रकाश, पृष्ठ८० गीता प्रकाशन *परम श्रद्धेय स्वामीजी श्रीरामसुखदासजी महाराज* नारायण! नारायण !नारायण! नारायण!
🙏 ❤️ 😮 14

Comments