Mazdoor Bigul  मजदूर बिगुल www.mazdoorbigul.net
Mazdoor Bigul मजदूर बिगुल www.mazdoorbigul.net
June 3, 2025 at 04:49 AM
*गौ रक्षा के नाम पर आतंक मचा रहे गुंडा गिरोहों का झूठ जब पकड़ा गया तो वह उल्टा पुलिस को ही घेरने आ गए* 'आप मुझ पर दबाव बनाना चाह रहे हैं, नहीं बना पाएंगे' ये अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन है, जो अपने दफ़्तर के बाहर प्रदर्शन करे हिंदुत्ववादी कार्यकर्ताओं को समझा रहे हैं। अलीगढ़ में 24 मई को मीट फैक्ट्री से भैंस का मांस ले जा रहे मांस कारोबारियों पर भीड़ ने हमला किया था। इन मांस कारोबारियों को कथित गौरक्षकों के एक समूह ने रोका था और वसूली का प्रयास किया था। मांस कारोबारियों का दावा है कि जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो युवाओं के समूह ने मांस को गाय का मांस बताकर हंगामा किया और हमला किया। इन कारोबारियों की पिक-अप गाड़ी को आग लगा दी गई थी और मांस के नष्ट कर दिया गया था। हमले के करीब एक घंटे बाद पुलिस ने किसी तरह भीड़ के हमले का शिकार चार लोगों को बाहर निकाला था और अस्पताल पहुंचाया था। इन चारों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एफएसएल जांच में पुष्टि हुई की मीट भैंस का ही था। इस घटना के बाद पुलिस ने हमले में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है और बाकी संदिग्धों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बीबीसी से बातचीत में संजीव सुमन ने कहा था- "ऐसे आपराधिक तत्वों की पहचान की जाएगी और उन पर कार्रवाई की जाएगी जो कारोबारियों को परेशान करते हैं।" इस घटना के बाद पुलिस ने हमलावरों पर कार्रवाई की है और अब एसएसपी संजीव सुमन के दफ्तर का घेराव हो रहा है।
👍 🖕 3

Comments