
Muhammad Azharuddin
June 2, 2025 at 06:23 AM
*#पिंक_बस* सेवा का समय सारणी🩷👍✅
गया जी शहर में चलने वालीं पिंक बस सेवा का समय सारणी जारी कर दी गई है। गया जंक्शन से फिलहाल दो पिंक बस की सेवा बहाल की गई। इसमें एक बस केंद्रीय विश्वविद्यालय पंचानपुर टिकारी चल रही है। यह चार फेरा लगाएगी। गया जंक्शन से सुबह 5:50 बजे चलेगी जो 6:10 बजे केंद्रीय विश्वविद्यालय और 7:00 टिकारी पहुंचेगी।, 8:30 बजे जंक्शन से खुलने के बाद 9:10 बजे केंद्रीय विश्वविद्यालय व 10 बजे टिकारी पहुंचेगी। 11:40 बजे जंक्शन से चलने के बाद 12:20 बजे केंद्रीय विश्वविद्यालय व 1:20 बजे टिकारी तथा शाम 3:10 बजे जंक्शन से चलने वाली पिंक बस 3:50 बजे केंद्रीय विश्वविद्यालय व 4:30 बजे टिकारी पहुंचेगी।
दूसरी बस गया जंक्शन से मगध विश्वविद्यालय बोधगया की ओर तीन फेरा परिचालित होगी। गया जी जंक्शन से सुबह 8:20 बजे चलकर 8:40 बजे सिकड़िया मोड़ पहुंचेगी और 9:30 बजे मगध विश्वविद्यालय पहुंचेगी। 11:10 बजे गया जंक्शन से चलकर 11:30 बजे सिकरिया मोड़ और 1:45 बजे मगध विवि पहुंचेगी। गया जंक्शन से शाम 3:00 बजे चलकर 3:20 बजे सिकड़िया मोड़ और 4:30 बजे मगध विश्वविद्यालय पहुंचेगी।
#gayaजी #gayaji #गयाजी
🔊 𝐅𝐨𝐥𝐥𝐨𝐰 & 𝐒𝐡𝐚𝐫𝐞 ✔️ https://whatsapp.com/channel/0029Va5wxWlGufJ42MSQPw3k
