
Om Birla
June 12, 2025 at 09:11 AM
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में 127वें Induction Training Programme में प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया।
राज्य सिविल सेवाओं से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत होने जा रहे इन अधिकारियों के पास सार्वजनिक जीवन का समृद्ध अनुभव है। इस दीर्घ कार्यानुभव से आम जनजीवन को सकारात्मक दिशा देना हमारा पहला ध्येय होना चाहिए।
प्रशासनिक अधिकारियों के पास लोगों के जीवन में सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन लाने और राष्ट्र को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का सामर्थ्य होता है। ऐसे में हर एक अधिकारी का यह प्रयास हो कि वह जन समस्याओं का अंतिम पड़ाव बनें, हर आँख के आँसू पोछे और वंचित व्यक्ति तक शासनिक-प्रशासनिक कार्यक्रमों का लाभ पहुँचाएं।
आज़ादी के बाद इन साढ़े सात दशकों में भारत की उल्लेखनीय प्रगति में Administrative officers की प्रमुख भूमिका रही है। देश के विकास में अगले ढाई दशक और भी महत्वपूर्ण होने वाले हैं। इसलिए अपने काम में बेंचमार्क स्थापित करना हमारा प्रयास हो, ताकि भावी अधिकारी उनका अनुसरण कर 2047 तक विकसित भारत को साकार कर सकें।
🙏
👍
❤
❤️
23