दैनिक सुविचार 🌺🏵️😊🙋‍♂️
May 25, 2025 at 01:41 AM
25.5.2025 *"सामान्य रूप से तो सभी में पूर्व जन्मों के संस्कार होते हैं। कुछ अच्छे भी होते हैं, और कुछ बुरे भी। किसी के अच्छे संस्कार कम होते हैं, किसी के अधिक। जिसके अच्छे संस्कार अधिक होते हैं, वह श्री राम श्री कृष्ण चंद्रशेखर आजाद महारानी लक्ष्मीबाई महर्षि दयानंद सरस्वती आदि के रूप में विकसित हो जाता है।" "और जिसके बुरे संस्कार अधिक होते हैं वह रावण दुर्योधन कंस जरासंध और शिशुपाल आदि के समान बन जाता है।"* *"भाग्यशाली तो वही होता है, जो छोटी उम्र में ही देश धर्म की रक्षा के लिए जाग जाता है। और उसकी आयु बड़ी होते होते तो वह न जाने कितनी उपलब्धियां प्राप्त कर लेता है! वह अपना तो कल्याण करता ही है, साथ ही साथ देश समाज का भी कल्याण करता है। ऐसे लोगों का ही जीवन सफल माना जाता है।"* *"इतिहास के उदाहरणों भक्त प्रह्लाद, ब्रह्मचारी नचिकेता, महर्षि दयानन्द सरस्वती जी आदि के जीवन से शिक्षा लेकर यदि आप भी कुछ ऐसा प्रयास/पुरुषार्थ करें, तो आपका भी जीवन आनंदमय एवं सफल हो जाएगा।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*
🙏 ❤️ 👍 37

Comments