दैनिक सुविचार 🌺🏵️😊🙋‍♂️
June 2, 2025 at 02:09 AM
2.6.2025 प्रायः लोगों के मन में बहुत सी इच्छाएं होती हैं। धन की, सम्मान की, पुत्र परिवार की, किसी संगठन में ऊंचे पद की, रूप रस गन्ध आदि विषयों का सुख लेने की इत्यादि। *"यदि आप धन संपत्ति कमाते हैं, या किसी संगठन में ऊंचे पद पर हैं, और इस कारण से समाज में सम्मान प्राप्त करना चाहते हैं, तो धन संपत्ति आदि के कारण से आपकी उपस्थिति में ही लोग आपको कुछ सम्मान दे देंगे। परंतु धन संपत्ति आदि के कारण आपकी अनुपस्थिति में वे आपका सम्मान प्रायः नहीं करेंगे।"* दूसरे पक्ष में, *"यदि आपके पास वेदों की उत्तम विद्या एवं शुद्ध आचरण हो, तो संसार के बुद्धिमान लोग आपकी अनुपस्थिति में भी आपका सम्मान करेंगे।"* अब आप विचार कर लीजिए, कि *"आप लोगों से धन संपत्ति पद प्रतिष्ठा आदि के कारण सम्मान प्राप्त करना चाहते हैं, अथवा वेदों की उत्तम विद्या और शुद्ध आचरण के कारण!"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*
🙏 ❤️ 👍 36

Comments