दैनिक सुविचार 🌺🏵️😊🙋‍♂️
June 7, 2025 at 12:36 PM
*आर्य समाज सेक्टर 9, वाशी नवी मुंबई महाराष्ट्र में* महिला सत्संग में 31 मई 2025 शनिवार शाम को *स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक जी निदेशक दर्शन योग महाविद्यालय रोजड़ गुजरात* का वैदिक प्रवचन हुआ। उसमें स्वामी जी ने *मन की शांति कैसे प्राप्त करें और सत्संग सुनने के पश्चात सत्संग का प्रसाद यानि संदेश अपने साथ लेकर घर जाएं*, इस प्रकार की प्रेरणाएं दीं। और यह बताया कि *मन की शांति प्राप्त करने के लिए अपना जीवन सच्चाई और ईमानदारी से जीना चाहिए। झूठ छल कपट निंदा चुगली आदि अशांति बढ़ाने वाले कार्यों से बचना चाहिए। और सुबह शाम दोनों समय ईश्वर का ध्यान करना चाहिए।* स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक जी ने इस सत्संग में माताओं को ईश्वर का ध्यान करना भी सिखाया। वहां के दृश्य देखें।
🙏 7

Comments