दैनिक सुविचार 🌺🏵️😊🙋‍♂️
June 12, 2025 at 02:43 AM
12.6.2025 *'विदेशी सभ्यता इसलिए असफल हो गई, क्योंकि उसमें वैदिक संस्कार नहीं थे। भारत की सभ्यता करोड़ों वर्षों तक इसलिए सफल रही, क्योंकि उसमें वैदिक संस्कार थे।*" पिछले लगभग 50 वर्षों में भारतीय सभ्यता पर भी विदेशी सभ्यता का तीव्र आक्रमण होने से भारतीय लोगों के जीवन में भी वैदिक संस्कार घटते जा रहे हैं। *"यदि लगातार यही स्थिति रही, तो भारतीय सभ्यता भी नष्ट हो सकती है, और भारतीय लोगों को भी वैसे ही रोना पड़ेगा, जैसे कि विदेशी लोग आज वैदिक संस्कार विहीन सभ्यता के कारण दुखी और परेशान हैं।"* आप दूर क्यों जाएं, अपने पिता और दादा जी को ही देख लीजिए। उनके जीवन में वैदिक संस्कार थे। इसलिए वे कम भौतिक साधनों में भी अधिक सुखी संतुष्ट एवं प्रसन्न थे। *"आज आपके पास भौतिक साधन बहुत अधिक बढ़ गए, और वैदिक संस्कार घट गये, तो आप के जीवन में चिंता तनाव असंतोष ईर्ष्या द्वेष जलन अभिमान आदि समस्याएं बहुत हैं।"* वर्तमान स्थिति आपके सामने स्पष्ट है। *"अब कम से कम अपनी अगली पीढ़ी को तो वैदिक संस्कार देवें, ताकि जो दुख आप भोग रहे हैं, उससे आपकी अगली पीढ़ी तो बच जाए।"* *"यदि आप अपने बच्चों को वैदिक संस्कार नहीं देंगे, भारतीय सभ्यता नहीं सिखाएंगे, और विदेशी परंपरा को ही अपनाएंगे, तो आपको भी और उन्हें भी जीवन भर रोना पड़ेगा।"* यदि आपने अपने बच्चों पर यह नियम लगा दिया, कि *"पहले आपको भारतीय वैदिक संस्कार धारण करने होंगे, उसके बाद हम आपको भौतिक सुविधाएं देंगे।" "ऐसा नियम लागू करने से आपके बच्चे कुछ समय तक तो दुखी होंगे, परंतु उसका दूरगामी परिणाम बहुत अच्छा होगा। वे जीवन भर सुखी रहेंगे, और उनको सुखी देख कर आप भी सुखी होंगे।"* *"जो बच्चे वैदिक संस्कारों को धारण करेंगे, भारतीय सभ्यता सीखेंगे, यदि उन्हीं को आगे भौतिक सुविधाएं दी जाएं, तो सबका भविष्य उत्तम होगा। और यह संसार सुखी हो जाएगा।" "यह नियम केवल भारतीय बच्चों के लिए ही नहीं है, बल्कि संसार भर के बच्चों पर लागू करना चाहिए।" "अतः अपने बच्चों को भौतिक सुविधाएं देने से पहले, भारतीय वैदिक संस्कार अवश्य देवें।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*
🙏 ❤️ 👍 33

Comments