💚ISLAHI PAIGAM 💚 🌴 اصلاحی پیغام 🌴
June 11, 2025 at 03:18 AM
बाप वो अजीम हस्ती है जो अपनी सारी ज़िंदगी अपनी औलाद के लिए कुर्बान कर देता है। चाहे गर्मी हो या सर्दी, दिन हो या रात, वह हमेशा मेहनत करता है ताकि उसके बच्चे खुश रहें, अच्छी पढ़ाई कर सकें, और एक अच्छा मुस्तकबिल बना सकें।
बाप खुद तकलीफ़ में रहकर भी कभी शिकायत नहीं करता, क्योंकि उसकी सबसे बड़ी खुशी अपने बच्चों की कामयाबी होती है। लेकिन अफ़सोस की बात यह है कि जब बच्चे बड़े हो जाते हैं तो कुछ लोग अपने बाप को ही नज़रअंदाज़ करने लगते हैं, जैसे वो कोई बोझ हों।
हमें यह याद रखना चाहिए कि आज हम जो कुछ भी हैं, वो अपने बाप की मेहनत और कुर्बानियों की वजह से हैं। हम कभी उनका हक अदा नहीं कर सकते।
इसलिए अपने मां बाप से मोहब्बत करें, उनकी कद्र करें, और उनकी खिदमत को अपना फ़र्ज़ समझें। यही हमारी कामयाबी का राज़ है
Joined My grup 👇
https://chat.whatsapp.com/HNKCtV3TUJdId8T9RkTeus
❤️
👍
😂
😢
🙏
45