दैनिक जीवन केशरी अयोध्या-- खबरों के साथ, खबरों का दमदार असर
दैनिक जीवन केशरी अयोध्या-- खबरों के साथ, खबरों का दमदार असर
June 4, 2025 at 02:12 AM
दैनिक पंचांग राशिफल एवं सुबह समाचारों का एकल बुलेटिन 🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔 *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏* *🙏शुभप्रभातम् जी🙏* *इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..* *📝आज दिनांक 👉* *📜 04 जून 2025* *बुधवार* *🏚नई दिल्ली अनुसार🏚* *🇮🇳शक सम्वत-* 1947 *🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082 *🇮🇳मास-* ज्येष्ठ *🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष *🗒तिथि-* नवमी - 23:56 तक *🗒पश्चात्-* दशमी *🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी - 27:36 तक *🌠पश्चात्-* हस्त *💫करण-* बालव - 10:53 तक *💫पश्चात्-* कौलव *✨योग-* वज्र - 08:27 तक *✨पश्चात्-* सिद्धि *🌅सूर्योदय-* 05:23 *🌄सूर्यास्त-* 19:15 *🌙चन्द्रोदय-* 13:16 *🌛चन्द्रराशि-* सिंह - 07:35 तक *🌛पश्चात्-* कन्या *🌞सूर्यायण -* उत्तरायण *🌞गोल-* उत्तरगोल *💡अभिजित-* कोई नहीं *🤖राहुकाल-* 12:19 से 14:03 *🎑ऋतु-* ग्रीष्म *⏳दिशाशूल-* उत्तर *✍विशेष👉* *_🔅आज बुधवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी नवमी 23:56 तक पश्चात् दशमी शुरु , मुकेश शास्त्री द्वारा संकलित पंचांग , श्री महेश / माहेश्वरी नवमी , नवमी में उपोषण करके शुक्लादेवी का पूजन , शुक्ला नवमी , कुमारी पूजन , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 27:36 से सूर्योदय तक , कुमारयोग 27:36 से , श्री हरि ज. , सर्वदोषनाशक रवियोग जारी , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री महेश्वरी जयन्ती (ज्येष्ठ शुक्ल नवमी , माहेश्वरी समाज) , गुरुदेव डॉ॰ रामचन्द्र दत्तात्रेय रानडे पुण्यतिथि (मराठी कलेण्डर अनुसार) , थ्येनमान दिवस (कन्फर्म नहीं) , प्रसिद्ध अभिनेत्री नूतन जयन्ती व निर्दोष बच्चों के साथ दुर्व्यवहार विरोधी दिवस / दुनिया भर में हिंसा का शिकार हुए मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Innocent Children Victims of Aggression)।_* *_🔅कल बृहस्पतिवार को👉 ज्येष्ठ सुदी दशमी 26:18 तक पश्चात् एकादशी शुरु , श्री गंगा दशमी , श्री गंगा दशहरा।_* *🎯आज की वाणी👉* 🌹 *तथा गवार्थे शरणं* *शीतवर्षसहं दृढम् ।* *आसप्तमं तारयति* *कुलं भरतसत्तम ॥* ★महाभारतम् अनुशासनपर्व ६६ *अर्थात् 👉* _हे भरतश्रेष्ठ! जो गौओं के लिये सर्दी और वर्षा से बचाने वाला सुदृढ़ निवास स्थान बनवाता है, वह अपनी सात पीढ़ियों का उद्धार कर देता है।_ 🌹 *4 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉* 1039 – हेनरी तृतीय रोम का सम्राट बने। 1674 – अमेरिका के मैसाच्यूसेट्स शहर में घोड़ों की दौड़ पर प्रतिबंध लगाया गया। 1784 - ल्योन, फ्रांस में एलिजाबेथ थिबल, गर्म हवा के गुब्बारे में सवारी करने वाली महिला बनी। 1805 - त्रिपोली और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच पहला बारबरी युद्ध समाप्त हुआ। 1805 - लंदन के हार्स गार्ड्स परेड में रंगमंच का पहला कार्यक्रम आयोजित किया किया। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें। 1810 - घोड़े के चोरो को पड्कने के लिए डेडम, मैसाचुसेट्स में एक सोसाइटी की स्थापना की गयी। 1831 - राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा लियोपोल्ड वैन सक्सन-कोबर्ग को बेल्जियम के राजा के रूप में चयन किया गया। 1845 – मैक्सिको और अमेरिका के बीच लड़ाई शुरू हुई। 1850 - इंग्लैंड में पेट्रोकेमिंग करने वाला स्व-डिओडोरिज़िंग उर्वरक तैयार किया गया। 1896 – हेनरी फोर्ड ने अमेरिका के डेटरोइट शहर में अपना पहला मॉडल परीक्षण के लिए उतारा। 1911 – अलास्का के इंडियन क्रीक में सोना मिला। 1919 – अमेरिकी नौसेना ने कोस्टारिका पर हमला किया। 1928 – चीन के राष्ट्रपति हांग जोलिन की जापानी एजेंट ने हत्या की। 1929 – जॉर्ज ईस्टमेन ने पहली टेक्निकलर मूवी का डेमो दिया। 1939 – ओकलाहोम शहर में पहली बार खरीदारी करने वाली गाड़ी पेश की गई। 1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रवेश किया। 1944 – अमेरिकन आर्मी ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रोम में प्रवेश किया। 1959 – सी राजगोपालाचारी ने स्वतंत्र पार्टी बनाने की घोषणा की। 1964 – मालदीव ने संविधान का निर्माण किया। 1970 – ब्रिटेन से अलग होकर टोंगा एक स्वतंत्र देश बना। 1982 – इजराइल ने दक्षिणी लेबनान पर हमला किया। 1986 – हेनरी फोर्ड ने अपनी कार की टेस्ट ड्राइव की। 1989 - चीन की राजधानी बीजिंग में तियानानमेन चौक पर शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों का हिंसक दमन किया गया । इस दमन का पूरे विश्व में विरोध हुआ। 1991 – द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली गैर साम्यवादी सरकार यूरोपीय देश अल्बानिया में बनी। 1997 – दूरसंचार उपग्रह 2डी कक्ष में पहुंचा। 2001 - ज्ञानेन्द्र की ताजपोशी के विरोध में हिंसा भड़की, हत्याकांड की न्यायिक जांच के लिए एक आयोग गठित। 2003 - डोमीनिक गणराज्य की 18 वर्षीय सुन्दरी एमीलिया वेगा 'मिस यूनीवर्स-2003' बनीं। 2005 - लालकृष्ण आडवाणी ने कराची में मोहम्मद जिन्ना को धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति बताया। 2006 - यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की घोषणा की। 2007 - ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लुला डि सिल्वा को वर्ष 2006 का जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार प्रदान किया गया। 2008 - हरियाणा सरकार ने पारिवारिक पेंशन का लाभ 25 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों को भी देने की घोषणा की। 2008 - न्यूयार्क की सीनेटर हिलेरी क्लिंटन को पछाड़ते हुए बराक ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल की। 2011 - नए सर्वेक्षण में खुलासा हुआ है कि भारतीय लोग आर्थिक वृद्धि पर पर्यावरण रक्षा को मामूली रूप से प्राथमिकता देते हैं। 2011 - अमेरिका की प्रमुख सर्वेक्षण एजेंसी ‘गैलप’ ने अपने ताजा सर्वेक्षण में कहा कि ज़्यादातर आबादी अर्थव्यवस्था से ज़्यादा पर्यावरण पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। 2011 - अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीय अर्थशास्त्री डॉ. अमर्त्य सेन ने पश्चिमी देशों को भारत और चीन से सीख लेने की सलाह दी। 2015 – घाना में एक पेट्रोल पंप पर लगी आग में 200 से अधिक लोगों की मौत। 2019 - घर से निकलने वाले प्लास्टिक कचरे से जेट ईंधन बनाने का तरीका ,अमेरिका में वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी (डब्ल्यूएसयू) के वैज्ञानिकों ने खोजा । 2020 - हांगकांग की विधायिका ने एक विवादास्पद विधेयक को मंजूरी दे दी, जिसके तहत चीनी राष्ट्रगान का अपमान करना गैरकानूनी होगा। 2020 - भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों की अगुआई में दोनों देशों के बीच पहली वर्चुअल शिखर बैठक हुई , एक दूसरे के सैन्य अड्डे इस्तेमाल करेंगे , दोनों देशों के बीच हुए नौ समझौते । 2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) सोसायटी की बैठक की अध्यक्षता की। 2021 - भारतीय नौसेना के सबसे पुराने हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण पोत आईएनएस संधायक को 40 गौरवशाली वर्षों तक राष्ट्र की सेवा करने के बाद विशाखापट्टनम के नौसेना डॉकयार्ड में कार्यमुक्त कर दिया गया। 2022 - चीन में 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही बुलेट ट्रेन हुई डिरेल, चालक की मौत; कई घायल हुए। 2022 - उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक रासायनिक कारखाने में विस्फोट से 9 की मौत व 15 घायल हुए। 2023 - जी-20 स्‍वास्‍थ्‍य कार्य समूह की तीसरी बैठक हैदराबाद में शुरू हुई। 2023 - यूक्रेनी जवाबी कार्रवाई देश के पूर्व और दक्षिण में बढ़ती लड़ाई के साथ शुरू हुई। 2023 - अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। 2024 - चुनाव परिणाम भारत : 1962 के बाद तीसरी बार रिपीट होगी कोई सरकार, BJP ने अकेले जीती INDIA से ज्यादा सीटें। *4 जून को जन्मे व्यक्ति* 1936 -नूतन - हिन्दी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री। 1946 - श्रीपति पण्डितराध्युल बालसुब्रमण्यम एक भारतीय पार्श्वगायक, अभिनेता, संगीत निर्देशक, गायक और फ़िल्म निर्माता थे। 1947 - अशोक सर्राफ हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता। 1948 - अनिल शास्त्री - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। 1975 – अमेरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली का जन्म। 1979 - अवनीश सिंह चौहान - भारतीय लेखक । 1984 - प्रियामणि - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री और मॉडल। 1988 - प्रमोद भगत भारत के एक पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी। *4 जून को हुए निधन👉* 1962 - अचंत लक्ष्मीपति - आयुर्वेदिक औषधियों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध थे। 2001 - नेपाल के नवनियुक्त नरेश दीपेन्द्र का अस्पताल में निधन। 2007 - चीन के पूर्व उपप्रधानमंत्री हांग चू का निधन (कन्फर्म नहीं)। 2016 - सुलभा देशपांडे - भारतीय अभिनेत्री । 2018 - साहित्यकार अभिमन्यु अनत - मॉरीशस में हिन्दी कथा साहित्य के सम्राट थे। 2020 - खट्टी-मीठी फिल्मों के निर्देशक बासु चटर्जी का निधन। 2020 - कोरोना की वजह से फिल्म निर्माता अनिल सूरी का 77 साल की उम्र में निधन। 2020 - ब्रिटिश प्रोड्यूसर और गीतकार रूपर्ट हाइन ( Rupert Hine ) का निधन। 2023 - दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना लाटकर (94) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी पियानोवादक जॉर्ज विन्सटन (74) का निधन हुआ। 2023 - बेसबॉल के अमेरिकी पिचर, कोच और मैनेजर रोजर ली क्रेग (93) का निधन हुआ। 2024 - ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉलर जॉन टॉड (86) का निधन हुआ। *4 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉* 🔅 श्री महेश्वरी जयन्ती (ज्येष्ठ शुक्ल नवमी माहेश्वरी समाज)। 🔅 गुरुदेव डॉ॰ रामचन्द्र दत्तात्रेय रानडे पुण्यतिथि (मराठी कलेण्डर अनुसार)। 🔅 थ्येनमान दिवस (कन्फर्म नहीं)। 🔅 प्रसिद्ध अभिनेत्री नूतन जयन्ती। 🔅 निर्दोष बच्चों के साथ दुर्व्यवहार विरोधी दिवस / दुनिया भर में हिंसा का शिकार हुए मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Innocent Children Victims of Aggression)। 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ *⚜️ आज का राशिफल ⚜️* *दिनांक : 04 जून 2025* 🐐🐂💏💮🐅👩 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज के दिन आपको घर और कारोबार में तालमेल बैठाने में परेशानी आएगी। दिमाग मे व्यवसाय सम्बंधित उलझने दिन के आरंभ से ही लगी रहेंगी उपर से घरेलू कार्य का बोझ आने से दुविधा में रहेंगे घर के बुजुर्गों का सहयोग भी कम रहने से स्वयं को ही अधिकांश कार्य निपटाने पड़ेंगे। दोपहर बाद भागदौड़ से निजात मिलेगी लेकिन व्यावसायिक कारणों से व्यस्तता बढ़ेगी कार्य क्षेत्र का माहौल अकस्मात बदलने से थोड़ी असहजता होगी फिर भी सहयोगियों की मदद से इससे पर पा लेंगे धन की आमद टलते टलते संध्या के समय अचानक होगी। घर मे आज किसी के नाराज होने से वातावरण कुछ समय के लिये उदासीन बनेगा बात मानने पर सामान्य हो जाएगा संचित धन में कमी आएगी सेहत में भी कुछ न कुछ विकार रहेगा पर कार्य रुकने नही देंगे। वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज के दिन आपका व्यक्तित्त्व निखरा हुआ रहेगा लेकिन स्वभाव में जिद और अहम भी रहने से लोग आपकी बातो का गलत अर्थ ही निकालेंगे। मध्यान से पहले तक एकाग्रता अधिक रहेगी मानसिक रूप से शांत रहने के कारण दैनिक पूजा पाठ में आज अधिक मन लगेगा लेकिन दोपहर बाद कार्य भार बढ़ने से एकाग्रता भंग होगी जिस कार्य को करना है उसे छोड़ व्यर्थ के कार्यो में रुचि लेंगे। कार्य व्यवसाय में मेहनत से पीछे नही हटेंगे परन्तु तुरंत फल पाने की चाह मानसिक अशांति बढ़ाएगी धैर्य से काम ले आज आवश्यकता अनुसार आर्थिक लाभ अवश्य होगा भले थोड़ा विलंब से ही हो। पारिवारिक वातावरण अपने काम से काम रखने तक ही शांत रहेगा किसी को ताने मारना अथवा कार्य मे दखल देना परेशानी में डालेगा। सेहत छोटी मोटी व्याधि को छोड़ सामान्य रहेगी। मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज के दिन भी आपको घरेलू एवं सामाजिक क्षेत्र पर प्रतिकूल फल मिलने वाले है। दिन के आरंभ से ही आपका स्वभाव अत्यंत रूखा रहेगा लोगो की कमियां खोज खोज कर लड़ने के लिये तैयार रहेंगे घर के सदस्य भी पुरानी गलतियां गिना कर माहौल को अधिक अशांत बनाएंगे। मध्यान बाद स्थिति में थोड़ा सुधार आएगा कार्य क्षेत्र पर आकस्मिक धन लाभ होने से मन की कड़वाहट कम होगी लेकिन धन संबंधित विषयों को लेकर किसी न किसी से कलह भी हो सकती है। संध्या का समय व्यवसाय में वृद्धि करेगा लेकिन धन लाभ होने की जगह आश्वासन ही मिलेंगे। घर में भी वातावरण पहले से शांत बनेगा पर पूरी तरह शांत होने में समय लग सकता है। अनैतिक कार्यो से दूर रहे शारीरिक हानि के साथ मान भंग होने की संभावना है। मानसिक अशांति अन्य विकारों को जन्म देगी शान्त रहने का प्रयास करें। कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज का दिन भी आपको आर्थिक समृद्धि प्रदान करेगा लेकिन आज खर्च करते समय सोच विचार अवश्य करें ठगे जाने अथवा अन्य कारणों से हानि हो सकती है घर के बड़े परिजन भी आपकी फिजूल खर्ची से नाराज होंगे इसके बाद ही मितव्ययी बनेंगे। कार्य क्षेत्र से दिन के पूर्वार्द्ध में ही अनुकूल वातावरण मिलेगा धन की आमद असमय होने से आश्चर्य में पढ़ेंगे। दूर रहने वाले स्वयंजन से कोई अप्रिय सूचना मिलने से कुछ समय के लिये उदासी छाएगी फिर भी अन्य क्षेत्रों से उत्साहित करने वाले प्रसंग बनते रहेंगे। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें अकस्मात दुर्घटना में चोटादि का भय है शरीर मे दुखन एवं मूत्राशय संबंधित संमस्या होगी। सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज के दिन बीते दिन की अपेक्षा आपका स्वभाव एकदम विपरीत रहेगा आज आपके अंदर व्यवहारिकता अधिक रहेगी सार्वजिक क्षेत्र पर मीठी वाणी के बल पर वरिष्ठ लोगो से नए संबंध बनेंगे इसने भविष्य में कुछ न कुछ लाभ अवश्य होगा। पराक्रम शक्ति प्रबल रहने पर भी काम-धंधे से मध्यान तक दौड़धूप के बाद भी सकारात्मक परिणाम ना मिलने से मायूसी आएगी लेकिन संध्या के समय मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिलने से मन को राहत पहुचेगी। संध्या के समय भी व्यवसाय में गति रहेगी लेकिन खर्च बढ़ने से संचय नही कर पाएंगे। घर मे मातृ शक्ति की अधिक चलेगी काम निकालने के लिये खुशामद करनी पड़ेगी। भूमि वाहन सुख आज उत्तम रहेगा। व्यावसायिक चिंता को छोड़ सेहत ठीक ही रहेगी। कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज के दिन भी आप अपने मन की ही सुनेंगे और करेंगे। व्यवहारिकता रहेगी फिर भी अपने मे ही मगन रहेंगे किसी का कार्यो में दखल देना आपको भायेगा नही। कार्य व्यवसाय में आज बुद्धि और धन दोनो लगाने पर ही लाभ कमाया जा सकता है। सहकर्मी आपके अड़ियल व्यवहार से परेशान रहेंगे कहासुनी भी हो सकती है फिर भी आज संध्या के समय धन की प्राप्ति किसी पुराने साधन के द्वारा हो ही जाएगी। मन मे लंबी यात्रा के विचार बनेंगे लेकिन आज करना केवल खर्च बढ़ाना मात्र रहेगा इससे लाभ की आशा ना रखें। घर का वातावरण भी आज ढुलमुल रहेगा वादा पूरा करने में आनाकानी करेंगे जिससे परिजनों के मन मे कड़वाहट आएगी। सेहत आज सामान्य रहेगी फिर भी लोहे के उपकरणों से सावधान रहें। तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज के दिन से आपको ज्यादा लाभ की उम्मीद नही रहेगी। दिन के आरम्भ से ही मौसमी बीमारियों का प्रकोप कार्य करने का उत्साह खत्म करेगा। व्यवसाय में भी डर का वातावरण महत्तवपूर्ण निर्णय लेने से रोकेगा लेकिन आज आप मन की सुनने की अपेक्षा दिमाग का प्रयोग करें जहां हानि कि सम्भवना रहेगी वहां से आकस्मिक लाभ मिल सकता है। माता की भी सेहत खराब होने से दौड़धूप करनी पड़ेगी घर मे किसी न किसी की बीमारी पर खर्च बढ़ेगा। मध्यान से स्थिति में सुधार आने लगेगा बीमारी में थोड़ा सुधार आने पर व्यवसाय की चिंता सताएगी फिर भी ज्यादा भागदौड़ से बचे अन्यथा संध्या बाद तबियत फिर से खराब होने पर थोड़े बहुत कार्य भी नही कर पाएंगे। संतोषी वृति अपनाए सुखी रहेंगे। वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज का दिन लाभदायक है आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे परिस्थितियां पहले से ही इसके अनुकूल बनने लगे जाएंगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा रहने पर भी आपके व्यवसाय को प्रभावित नही कर पायेगी। नौकरी पेशाओ को अपने कार्य मे विजय मिलने से अधिकारी वर्ग से निकटता बढ़ेगी लेकिन बच कर भी रहे आज जिससे भी प्रेम संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी वही कुछ ना कुछ भार आपके ऊपर डालेगा जिससे अपने कार्यो अथवा हितों की हानि हो सकती है। धन लाभ के लिये ज्यादा भागदौड़ नही करनी पड़ेगा सहज रूप से होने पर निश्चिन्त रहेंगे। गृहस्थी में सुख शांति बनी रहेगी पैतृक साधनों में वृद्धि करने से घर के बड़े बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे लेकिन महिलाए किसी बात को लेकर मुह फुलायेंगी सेहत मामूली बातो को छोड़ ठीक ही रहेगी। धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज का दिन भी कार्य सफलता दायक रहेगा लेकिन आज आपको गलत मार्गदर्शन करने वाले भी मिलेंगे जो आपके हितैषी बनकर बेवजह ही उटपटांग सलाह देकर मार्गभ्रमित करेंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले घर मे बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें सफलता निश्चत होगी। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज अन्य दिनों की तुलना में अधिक माथापच्ची करनी पड़ेगी धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे लेकिन बेवजह के खर्च भी आज अधिक रहेंगे जिससे थोड़ा बहुत लाभ ही हाथ लगेगा। आज जोखिम वाले कार्यो में निवेश से बचे अन्यथा धन फंस सकता है। आध्यात्म के क्षेत्र से जुड़े जातको को साधना में नई अनुभूति होगी। गूढ़ विषयो को जानने की लालसा बढ़ेगी। सेहत में कुछ विकार भी आ सकता है। पेट से ऊपर के भाग संबंधित परेशानी की संभावना है। मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज का दिन आपकी आशाओं पर खरा उतरेगा दिनचर्या भी आज व्यवस्थित रहने का फायदा मिलेगा। दिन के आरंभ में कार्य करने की गति थोड़ी धीमी रहेगी लेकिन मध्यान से धीरे धीरे गति आने लगेगी एक बार सफ़लता का स्वाद चखने के बाद अधिक निष्ठा से कार्यो में तल्लीन हो जाएंगे। धन की आमद रुक रुक कर पर एकसाथ कई मार्ग से होने पर उत्साहित रहेंगे। जोखिम आज बेजीझक ले सकते है लाभ ही होगा। मध्यान बाद आपका ध्यान कार्य क्षेत्र पर कम मनोरंजन पर अधिक रहेगा जल्दबाजी में कार्य करेंगे जिससे कुछ त्रुटि होने की संभावना है सतर्क होकर कार्य करें। पारिवारिक वातावरण लगभग शांत ही रहेगा किसी की जिद के आगे झुकना पड़ेगा। जोड़ो में तकलीफ हो सकती है। कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज भी दिन आपके लिये प्रतिकूल रहने वाला है सेहत में आज कुछ ना कुछ विकार रहने से कार्य करने का मन नही करेगा आज आपको ज्यादा भाग दौड़ अथवा मेहनत के कार्य से बचना चाहिये अन्यथा स्थिति गंभीर भी हो सकती है। मध्यान के समय कार्यो को जबरदस्ती करेंगे जिससे थकान बढ़ेंगी और काम मे भी कुछ ना कुछ नुक्स रह जायेगा। दोपहर बाद का समय थोड़ा राहत वाला रहेगा किसी स्वजन की सहायता से धन अथवा अन्य प्रकार से लाभ होगा सेहत में सुधार तो आएगा परन्तु विपरीत लिंगीय आकर्षण भी बढ़ने से अपमान जैसी स्थिति बनेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आज कम ही मिलेगा पति पत्नी एकदूसरे को शंका की दृष्टि से देखेंगे। यात्रा ना करें। मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज का दिन भी आपकी आशा के अनुकूल रहेगा लेकिन आज आप लाभ पाने के लिये गलत हथकंडे अपनाएंगे जिससे सामाजिक क्षेत्र पर आलोचना हो सकती है। पुराने कार्य से धन की आमद निश्चित रहेगी फिर भी ज्यादा पाने की लालसा में चैन से ना खुद बैठेंगे ना ही कार्य क्षेत्र पर अन्य सहयोगियों को बैठने देंगे। सहकर्मी मन ही मन आपको बुराभला कहेंगे पर आर्थिक रूप से मदद मिलने पर व्यवहार बदल जायेगा। व्यवसाय में नए प्रतिद्वन्दी उभरेंगे लेकिन आज आपका चाहकर भी अहित नही कर पाएंगे। भागीदारी के कार्यो में निवेश से बचें। घर मे किसी के ऊपर नाजायज दबाव डालने से कलह हो सकती है। नेत्र, हड्डी, मूत्र संबंधित समस्या होने की संभावना है। . *जय श्री राम* *बुधवार, 04 जून 2025 के मुख्य सामाचार* 🔸भारत की ताकत के सामने पाकिस्तान ने आठ घंटे में ही टेक दिए घुटने : सीडीएस चौहान 🔸भारत ने आतंकवाद पर बताया कड़ा रुख, मलेशिया ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल को दिया धन्यवाद ।। 🔸डर पर भारी पड़ी आस्था: पहलगाम हमले के बाद भी खीर भवानी मेले में पहुंचे कश्मीरी पंडित 🔸ब्राजील में थरूर की पाकिस्तान को लताड़-“आतंकी पनाहगाह बंद करोगे तभी होगी बात” 🔸राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर तीखा हमला, ‘ट्रंप का फोन आया और PM ने सरेंडर कर दिया 🔸अब अंडरवाटर 1100 KG बम से उड़ाया पुल, 3 दिनों में रूस पर यूक्रेन का दूसरा हमला 🔸ऑपरेशन सिंदूर पर चौंकाने वाला खुलासा... भारत ने पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट, 1 C-130 एयरक्राफ्ट और AWACS भी मार गिराए 🔸ईरान में किडनैप तीन भारतीय नागरिक बचाए गए, जल्द लौटेंगे भारत 🔸डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक जाल: 75 वर्षीय बुजुर्ग से ₹23.56 लाख की ठगी, मुख्य खाताधारक दिल्ली से गिरफ्तार 🔸पाकिस्तान जाने से पहले-आने के बाद काशी गई यूट्यूबर ज्योति:PM ने जिस वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई, उसमें भी सवार थी; NIA वाराणसी लाएगी । 🔸बाढ़-लैंडस्लाइड से नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में 37 लोगों की मौत:सिक्किम में हेलिकॉप्टर से 36 लोगों का रेस्क्यू; MP-राजस्थान समेत 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट 🔸हनीमून मनाने गए इंदौर के युवक की हत्या हुई थी:शिलांग में पेड़ काटने वाले हथियार से मारा गया, पत्नी अब भी लापता 🔸भास्कर अपडेट्स:आर्मी ऑफिसर्स की प्राइवेसी के लिए रक्षा मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की; कहा- बिना इजाजत निजी जानकारी न छापें 🔸वॉन्टेड है नेतन्याहू... इजराइल के प्रधानमंत्री के खिलाफ दिल्ली में लगे पोस्टर 🔸एरोल मस्क सनातन धर्म से हुए प्रभावित, कहा-शिव के अनुसरण से दुनिया बेहतर बन सकती है 🔸राहुल चीन-पाकिस्तान के पेड एजेंट की तरह कर रहे बात: संबित पात्रा 🔸जम्मू कश्मीर प्रशासन ने आतंकवादियों से संबंध को लेकर तीन सरकारी कर्मियों को बर्खास्त किया 🔸भूकंप के बाद निकासी के दौरान पाकिस्तान की जेलों से 200 से अधिक कैदी भागे 🔹IPL Final 2025 : विराट का 18 साल का इंतजार खत्म, RCB ने पहली बार जीता आईपीएल खिताब । *सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें* *बुधवार - 04- जून - 2025* *!!🚩महेश -नवमी🚩!!* 👇🏻 *=============================* *1* ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली कैबिनेट की मीटिंग आज, PM मोदी सरकार का एजेंडा पेश करेंगे; कैबिनेट सचिव सालभर का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे *2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पांच जून को 'एक पेड़ मां के नाम 2025' अभियान की शुरुआत करेंगे। इसी दिन पीएम मोदी अरावली ग्रीन वॉल परियोजना का का शुभारंभ भी करेंगे। इस मौके पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। *3* मानसून सत्र में जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव संभव, किरेन रिजिजू सभी पार्टियों से बात करेंगे; CJI की जांच समिति ने दोषी पाया था *4* आर्मी अफसरों की प्राइवेसी पर सरकार की एडवाइजरी, रक्षा मंत्रालय ने कहा- मीडिया बिना परमिशन निजी जानकारी सार्वजनिक न करे *5* राहुल बोले-ट्रम्प का फोन आया, नरेंदर तुरंत सरेंडर हो गए, इतिहास गवाह है, यही BJP-RSS का कैरेक्टर; कांग्रेस के शेर-शेरनियां कभी झुकते नहीं *6* ‘अब हमें रेस के घोड़े, बारात के घोड़े और लंगड़े घोड़े में फर्क करना होगा’, राहुल गांधी ने क्लियर की कांग्रेस की स्ट्रेटजी *7* भाजपा बोली- राहुल चीन-पाकिस्तान के पेड एजेंट लगते हैं, उनकी बातों से सेना का अपमान; राहुल बोले थे- ट्रम्प के फोन से नरेंदर सरेंडर हो गए *8* ऑपरेशन सिंदूर में आपका साथ दिया, अब संसद में बहस हो; विपक्ष का PM मोदी को पत्र *9* जेएनयू में कुलपति कहलाएंगे कुलगुरु, कार्यकारी परिषद की बैठक में लगी प्रस्ताव पर मुहर *10* दस्तावेज में पाकिस्तान ने माना-‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत की कार्रवाई में हुआ बड़े पैमाने पर नुकसान *11* वोटर टर्न आउट को समय पर अपडेट करने के लिए नया सिस्टम शुरू, चुनाव आयोग ने किया ऐलान *12* 'देश को 2047 तक विकसित भारत बनने के लिए 8-9% की ग्रोथ की जरूरत', बोले रघुराम राजन *13* हनीमून मनाने गए इंदौर के युवक की हत्या हुई थी, शिलांग में पेड़ काटने वाले हथियार से मारा गया, पत्नी अब भी लापता *14* 18 साल में पहली बार, 'ई साला कप नामदे' हो गया सच, RCB बनी IPL 2025 की चैंपियन; फाइनल में पंजाब को हराया *15* पूर्वोत्तर में बाढ़ से और बिगड़े हालात: अब तक 43 मौतें, सात लाख लोग प्रभावित; असम के11 जिलों के लिए यलो अलर्ट *सुबह 7:45 बजे की बड़ी खबरें...................* ➡लखनऊ- लखनऊ समेत 5 शहरों में IRS अधिकारी की संपत्ति अटैच, पूर्व अपर आयुक्त IRS अफसर अमित निगम पर एक्शन, गाजियाबाद, लखनऊ, हरदोई, बाराबंकी, गोवा में संपत्तियां, 7 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां मिली, CBI कोर्ट गाजियाबाद ने दिए हैं आदेश, CBI कोर्ट का अड-इंटरिम ऑर्डर के तहत अटैच का आदेश, सीबीआई द्वारा 22 सितंबर 2022 को दर्ज की गई FIR, अमित निगम ने 2008 से 2018 तक कई शहरों में रहे, दिल्ली, मुरादाबाद, लखनऊ सहित कई स्थानों में रहे, उप आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, अपर आयुक्त रहते किया भ्रष्टाचार , भ्रष्ट तरीकों से ₹7.52 करोड़ की अवैध संपत्ति अर्जित की, अचल संपत्तियां अमित निगम और उनके परिजनों के नाम, सीबीआई की जांच अभी भी लगातार जारी है, संपत्तियों और काली कमाई की परतें खुलने की आशंका ➡लखनऊ- आज यूपी सरकार बताएगी अपनी परफार्मेंस, केंद्रीय वित्त आयोग को बताएगी परफार्मेंस, केंद्र और राज्यों के बीच वित्तीय संसाधनों के बंटवारे फॉर्मूले पर राय, सरकार अपनी परफार्मेंस व जरूरतों को बताएगी, सीएम योगी, उनके मंत्री व अधिकारियों के संग बैठक होगी, बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों से मिलकर उनकी राय जानेगा, वित्त आयोग की टीम उत्तर प्रदेश में मौजूद, आयोग अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया से नेतृत्व में 15 सदस्यीय सदस्य ➡लखनऊ- शिया PG कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, कई लोगों को रौंदते हुए दुकानों में घुसी कार, सड़क हादसे में 1 व्यक्ति की दर्दनाक मौत, कार सवार महिला ने वाहनों को टक्कर मारी, मदेयगंज थाना क्षेत्र में शिया पीजी कॉलेज की घटना. ➡लखनऊ- सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ अभियान, वजीरगंज पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, कागज़ न मिलने पर आधा दर्जन गाड़ियां सीज, यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी ➡अयोध्या- एक्स CEO एलॉन मस्क के पिता आज अयोध्या में, अयोध्या में हनुमानगढ़ी और रामलला का करेंगे दर्शन, दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे अयोध्या एयरपोर्ट. ➡फ़िरोज़ाबाद - ग्राहक बनकर आये व्यक्ति ने चोरी किए रुपये, गुल्लक से रुपये निकालने का सीसीटीवी वायरल, मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, थाना रसूलपुर क्षेत्र के बरी चौराहे की घटना ➡कासगंज- तेरहवीं की दावत खाने के बाद 104 लोग बीमार , एक ही गांव के लोगों को फूड पॉइजनिंग, सूचना मिलते ही पहुंची स्वास्थ विभाग की टीम, बीमार लोगों का गांव में जाकर किया इलाज, थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव श्यामपुर जलीलपुर का मामला ➡अलीगढ़ - ट्रक की साइड लगने से कार डिवाइडर से टकराई, सड़क हादसे में कार सवारों में 2 मौत, 9 घायल, घटना में रामसिंह और गौरव की हुई मौत, पुलिस ने शव मोर्चरी भेजे, घायलों को भर्ती कराया, सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, टप्पल थाना इलाके के कुराना गांव की घटना ➡रायबरेली- बदमाशों से पुलिस, एसओजी टीम की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल , बदमाश चांद व मोहम्मद अली घायल , आरोपी के 5 अन्य साथियों को पुलिस ने पकड़ा था, कब्जे से 2 अवैध तमंचे, कार, 22 हजार रुपए बरामद, लालगंज कोतवाली पुलिस, गुरबख्शगंज थाना पुलिस का एक्शन ➡पीलीभीत- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 3 दिवसीय पीलीभीत दौरा, 10 बजे जिला कारागार का करेगी निरीक्षण राज्यपाल, जेल में बंद बंदियों से कारागार में करेगी बातचीत, कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों के साथ करेगी बैठक, रेड क्रॉस की बैठक के बाद मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस जाएंगी, रात्रि में मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस रुकेगी आनंदी बेन पटेल, राज्यपाल के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने की तैयारियां ➡मुजफ्फरनगर- सड़क हादसे में होमगार्ड की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत, ककरौली थाने में तैनात था होमगार्ड सोहनवीर, पुलिस ने होमगार्ड के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, भोपा क्षेत्र के शुक्रताल भोकरहेड़ी मार्ग का मामला ➡कोटद्वार - अंकित भंडारी हत्याकांड के तीनों आरोपियों को सजा, उत्तराखंड क्रान्ति दल ने फैसले का स्वागत किया, वंतत्रा रिजॉर्ट तोड़ने वालों पर कार्रवाई न होने से नाराज, यूकेडी के वरिष्ठ नेता महेन्द्र सिंह रावत का बयान, कार्यवाही नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे- रावत ➡दिल्ली- एंटी करप्शन ब्यूरो सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, ACB ने किया AAP नेताओं को किया तलब , मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन को तलब किया, दोनों नेताओं को भेजा पेश होने का समन, दिल्ली सरकार के स्कूलों के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, कथित भ्रष्टाचार को लेकर ACB का समन , सत्येंद्र जैन को 6 जून को एसीबी कार्यालय में बुलाया, मनीष सिसोदिया को 9 जून को पेश होने को कहा ➡अहमदाबाद- IPL 2025 का खिताब RCB ने जीता खिताब, 18 साल बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीता खिताब, आईपीएल का अपना पहला खिताब बैंगलोर ने जीता, किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर जीता खिताब, पंजाब को मिला था 191 रनों का लक्ष्य , निर्धारित ओवरों में पंजाब 174 रन ही बना सकी, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 6 रनों से हराया, फाइनल मैच जीतने के बाद भावुक हुए विराट कोहली. *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!* जय हो🙏

Comments