दैनिक जीवन केशरी अयोध्या-- खबरों के साथ, खबरों का दमदार असर
दैनिक जीवन केशरी अयोध्या-- खबरों के साथ, खबरों का दमदार असर
June 11, 2025 at 01:36 AM
दैनिक पंचांग राशिफल एवं सुबह समाचारों का एकल बुलेटिन 🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔 *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏* *🙏शुभप्रभातम् जी🙏* *इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..* *📝आज दिनांक 👉* *📜 11 जून 2025* *बुधवार* *🏚नई दिल्ली अनुसार🏚* *🇮🇳शक सम्वत-* 1947 *🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082 *🇮🇳मास-* ज्येष्ठ *🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष *🗒तिथि-* पूर्णिमा - 13:15 तक *🗒पश्चात्-* प्रतिपदा *🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा - 20:11 तक *🌠पश्चात्-* मूल *💫करण-* बव - 13:15 तक *💫पश्चात्-* बालव *✨योग-* साध्य - 14:02 तक *✨पश्चात्-* शुभ *🌅सूर्योदय-* 05:22 *🌄सूर्यास्त-* 19:18 *🌙चन्द्रोदय-* 19:41 *🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक - 20:11 तक *🌛पश्चात्-* धनु *🌞सूर्यायण -* उत्तरायण *🌞गोल-* उत्तरगोल *💡अभिजित-* कोई नहीं *🤖राहुकाल-* 12:20 से 14:05 *🎑ऋतु-* ग्रीष्म *⏳दिशाशूल-* उत्तर *✍विशेष👉* *_🔅आज बुधवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी पूर्णिमा 13:15 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , स्नान - दान - व्रतादि की ज्येष्ठानक्षत्रयुता परमपुण्यदायिनी ज्येष्ठी पूर्णिमा (परमपुण्यकाल सूर्योदय से 13:14 तक) , ज्येष्ठी योग , देव स्नान पूर्णिमा (बंगाल , उड़ीसा) , जलयात्रा , बिल्वत्रिरात्र , दक्षिणात्यों के त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रत का पारण , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , यमघण्टयोग / कुमारयोग 20:11 से सूर्योदय तक , ज्वालामुखी योग 20:11 से , मन्वादि , श्री अमरनाथ यात्रा प्रारम्भ , ज्येष्ठ मासीय स्नान - व्रत - यम - नियमादि समाप्त , पारशी बेहमन मासारंभ , सोलह दिवसीय शुक्ल पक्ष पूर्ण (जैन) ,"शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , संत कबीरदास जयन्ती (627 वीं , ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा) , संत शिरोमणि दिवस (जैन , आचार्य श्री विद्यासागर जी) , सांई टेऊंराम पुण्य दिवस (ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा) , श्री रामप्रसाद बिस्मिल जयन्ती , श्री लालडेंगा जयन्ती , श्री लालूप्रसाद यादव जन्म दिवस , श्री पांडुरंग सदाशिव साने (साने गुरूजी) स्मृति दिवस व श्री घनश्याम दास बिडला स्मृति दिवस।_* *_🔅कल गुरुवार को 👉 आषाढ़ बदी प्रतिपदा 14:30 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , आषाढ़ मास कृष्णपक्ष प्रारम्भ , आषाढ़ मासीय स्नान - व्रत - यम - नियमादि प्रारम्भ , मूल संज्ञक नक्षत्र 21:57 तक , गुरु श्री हरगोबिंद सिंह जयन्ती (प्राचीनमतानुसार)।_* *🎯आज की वाणी👉* 🌹 *सकृदुच्चरितं येन* *हरिरित्यक्षरद्वयम् ।* *बद्ध: परिकरस्तेन* *मोक्षाय गमनं प्रति।।* *अर्थात्👉* _मनुष्य को हर परिस्थिति में भगवान को याद करना चाहिए, क्योंकि भगवान का स्मरण ही हर सफलता की कुंजी है। जो मनुष्य इस बात को समझ लेता है, उसे जीवन में सभी सुख मिलते हैं और स्वर्ग पाना संभव हो जाता है।_ 🌹 *11 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉* 1184 – ईसा पूर्व में स्पार्टा के साथ ट्रोजन युद्ध के बाद ट्रॉय नगर जला दिया गया। 1770 – कैप्टन जेम्स कूक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की। 1776 – अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई। 1788 - रूसी एक्सप्लोरर ग्रेसिम इज़मेलोव अलास्का पंहुचा। 1825 - न्यूयॉर्क शहर में फोर्ट हैमिल्टन के लिए पहली आधारशिला रखी गई। 1866 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था। 1921 – ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मत देने का अधिकार प्रदान किया गया। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें। 1935 – पहली बार एडविन आर्मस्ट्रांग ने एफएम का प्रसारण किया। 1940 – यूरोपीय देश इटली ने मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की। 1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली की वायु सेना ने पहली बार माल्टा द्वीप पर हमला किया। 1942 – अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लैंड-लीज समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1943 – ब्रिटिश सेना ने भूमध्यसागर में स्थित सिसली द्वीप के दक्षिण में स्थित एक छोटे से द्वीप पैंटेलेरिया पर हमला किया। 1944 – अमेरिका के 15 लड़ाकू विमानों ने मारियाना द्वीप समूह में स्थित जापान के आधार शिविर पर हमला किया। 1947 – अमेरिका में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पूर्ण रूप से चीनी की रसद खत्म हुई। 1955 – पहले मैग्निशियम जेट हवाई जहाज ने उड़ान भरी। 1955 – फ्रांस के लेमा कार रेसिंग ट्रैक के किनारे हुए एक दर्दनाक हादसे में 77 लोगों की मौत हो गई थी। 1964 – जवाहरलाल नेहरु की इच्छा के मुताबिक उनकी अस्थियों की राख को देश भर में बिखेरा गया। 1987 – 160 वर्षों में पहली बार लगातार मार्गरेट थैचर तीन बार ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनी। 1987 – पहली बार अश्वेत समुदाय के एबट, पॉल बोटेग और बर्नी को ब्रिटेन में संसद सदस्य चुना गया। 1999 – क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हैट्रिक लगाई। 2003 - कोर्निकोवा महिला टेनिस की सबसे सुन्दर खिलाड़ी घोषित। 2006 - नेपाली संसद ने आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया। 2007 - फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाडसेनिया करासे को राजधानी सुवा में प्रवेश की इजाजत मिली। 2008 - ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। 2008 - उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने जमुना निषाद के स्थान पर धर्मराज निषाद को मंत्रीमण्डल में शामिल किया। 2008 - भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बन्द बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजेद रिहा हुईं। 2012 – अफगानिस्तान में भूकंप के झटके के बाद हुए भूस्खलन में 80 लोगों की मौत। 2019 - भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने चौखंडी स्तूप को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया। 2019 - मध्य प्रदेश का बांचा गाँव भारत का प्रथम “सौर रसोई” वाला गाँव बना। 2019 - भारतीय वायुसेना के लापता विमान AN-32 का मलबा अरुणाचल प्रदेश में मिला। 2019 - संयुक्त अरब अमीरात के मंत्रिमंडल द्वारा ‘नेशनल स्ट्रेटेजी फॉर वेलबिंग 2031’ अपनाई गई। 2020 - कोरोना : ऑपरेशन समुद्र सेतु - भारतीय नौसैना का युद्धपोत आईएनएस शार्दुल ईरान के बंदरगाह अब्बास से 233 भारतीयों को लेकर गुजरात पोरबंदर बंदरगाह पर लौटा। 2021 - रूस के साथ संयुक्त अनुसंधान एवं विकास और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित तीन भारतीय उद्यमों का चयन किया। 2022 - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गोवा में राष्ट्रीय सीमा शुल्क और जीएसटी संग्रहालय – ‘धरोहर’ को राष्ट्र को समर्पित किया। 2022 - केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने दीव में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की अध्यक्षता की। 2023 - प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में पहले राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन का उद्घाटन किया। 2023 - जी-20 विकास मंत्रियों की तीन दिन की बैठक वाराणसी में शुरू हुई। 2023 - कर्नाटक में महिलाओं के लिए सरकारी बसों में यात्रा करना मुफ्त हुआ , CM सिद्दरमैया ने शक्ति योजन लॉन्च की। 2023 - भारत-मालदीव संयुक्त सैन्य अभ्यास "एकुवेरिन" उत्तराखंड के चौबटिया में शुरू हुआ। 2024 - अफ़गानिस्तान में रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज़ किया गया (राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र)। 2024 - जम्मू कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई व एक आतंकी भी मारा गया। *11 जून को जन्मे व्यक्ति👉* 1897 -राम प्रसाद बिस्मिल - महान स्वतन्त्रता सेनानी और कवि। 1909 - के. एस. हेगड़े - भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष। 1927 - लालडेंगा एक मिज़ो राष्ट्रवादी नेता थे और मिज़ोरम राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे। 1942 - पॉल रत्नासामी - एक भारतीय उत्प्रेरक वैज्ञानिक। 1947 - शाहबुद्दीन याकूब कुरैशी - भारत के मुख्य 17 वें चुनाव आयुक्त थे। 1948 - लालू प्रसाद यादव - भारतीय राजनितिज्ञ एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री। 1989 - मानसी जोशी - एक भारतीय पैरा - बैडमिन्टन खिलाड़ी। *11 जून को हुए निधन👉* 1924 - वासुदेव वामन शास्त्री खरे - मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध इतिहासकार कवि, नाटककार और जीवनी लेखक। 1950 - पांडुरंग सदाशिव साने (साने गुरूजी) मराठी के प्रसिद्ध लेखक, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता व स्वतंत्रता सेनानी थे। 1970 - लीला नाग - प्रसिद्ध बंगाली पत्रकार और महिला क्रांतिकारी थीं। 1983 - घनश्यामदास बिड़ला - भारत के उद्योगपति, स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी तथा बिड़ला परिवार के एक प्रभावशाली सदस्य। 1997 - मिहिर सेन - भारत के प्रसिद्ध लम्बी दूरी के तैराक थे। 2012 - ऐन रदरफ़ोर्ड- अभिनेत्री। इसे डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" फॉलो करें। 2013 - विद्या चरण शुक्ल - एक प्रख्यात भारतीय नेता । 2021 - रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के उपाध्यक्ष पूज्य स्वामी शिवमयानंदजी (रानेन महाराज) का गंभीर कोविड निमोनिया के कारण निधन हुआ। 2021 - ओलंपियन व स्वतंत्र भारत के पहले एथलीट सूरत सिंह माथुर का 91 साल की उम्र में निधन हुआ। 2021 - पद्मश्री से सम्मानित पर्यावरणविद और ओडिशा के पूर्व सूचना आयुक्त प्रोफेसर राधा मोहन (78) का निधन हो गया। 2021 - मशहूर कन्नड़ कवि सिद्धलिंगैया (67) का कोरोना महामारी की वजह से निधन हुआ। 2021 - देश के बड़े न्यूरोलॉजिस्ट और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. अशोक पनगढ़िया का कोरोना के चलते निधन हुआ। 2023 - स्विस बाब्‍स्‍ले जीन विक्की (89) का निधन हुआ। 2024 - स्विस गायक एरिक टेपी (93) का निधन हुआ। 2024 - अमेरिकी पत्रकार हावर्ड फाइनमैन (75) का निधन हुआ। *11 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉* 🔅 संत कबीरदास जयन्ती (627 वीं , ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा)। 🔅 संत शिरोमणि दिवस (जैन , आचार्य श्री विद्यासागर जी)। 🔅 सांई टेऊंराम पुण्य दिवस (ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा)। 🔅 श्री रामप्रसाद बिस्मिल जयन्ती। 🔅 श्री लालडेंगा जयन्ती। 🔅 श्री लालूप्रसाद यादव जन्म दिवस। 🔅 श्री पांडुरंग सदाशिव साने (साने गुरूजी) स्मृति दिवस। 🔅 श्री घनश्याम दास बिडला स्मृति दिवस। 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ *⚜️ आज का राशिफल ⚜️* *दिनांक : 11 जून 2025* 🐐🐂💏💮🐅👩 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज भी दिनचार्य संघर्ष वाली रहेगी। दिन के आरम्भ से ही मन किस अरिष्ट की आशंका से व्याकुल रहेगा हानि की सम्भवना के कारण बड़ा कार्य करने से डरेंगे लेकिन दैनिक कार्य थोड़े विलम्ब से पूर्ण हो जाएंगे। घर अथवा कार्य क्षेत्र पर टूट-फुट अथवा अन्य कारणों से हानि होने का भय है। आर्थिक मामले अधूरे रहने के कारण धन संबंधित समस्या भी रहेगी खर्च चलाना भी आज भारी पड़ेगा। किसी से लिये उधार अतिशीघ्र वापस करने का प्रयास करें। परिजन आपकी मनोदशा को जानते हुए भी अनदेखा करेंगे मित्र परिचित केवल औपचारिक व्यवहार रखेंगे। दिन भर मानसिक बोझ बना रहेगा। संध्या बाद से थोड़ी राहत मिलने लगेगी। वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज के दिन सुख शांति में वृद्धि होगी लेकिन शरीर मे कोई नया विकार भी बनेगा। आज आप की कार्य गति थोड़ी धीमी रहेगी कोई भी कार्य एकदम सर पर आने पर ही करेंगे फिर भी अन्य लोगों की तुलना में जल्दी और अधिक सफाई रहेगी। मध्यान के बाद स्वभाव में तेजी आएगी कार्य-व्यवसाय से लाभ आशाजनक रहेगा फिर भी सन्तोष नही होगा अधिक पाने की लालसा परेशानी में डालेंगी धर्य से काम लें। नौकरी वाले लोग महत्त्वपूर्ण कार्य सम्पन्न होने पर प्रसन्न रहेंगे अधिकारी वर्ग से काम निकालने के लिये आज दिन उपयुक्त है। व्यवसायी वर्ग धन का निवेश करने से बचे आने वाले समय मे व्यवधान आएंगे। सेहत भी संध्या बाद प्रतिकूल होने लगेगी। मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज भी दिन आपके पक्ष में रहेगा लेकिन आज आपके अंदर समझ की कमी भी रहेगी सही की जगह गलत बातो का समर्थन करना घर अथवा बाहर वैचारिक मतभेद बनाएगा। कार्य व्यवसाय एवं दैनिक कार्यो में आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा परन्तु इसका परिणाम सकारत्मक ही रहेगा। आज आपको सहयोग भी बिन मांगे मिल जायेगा अपने कार्य समय से पूर्ण कर लेंगे लेकिन अन्य लोगो की सहायता करने में टालमटोल करेंगे घरेलू कार्य की अनदेखी करने पर ताने सुनने को मिलेंगे। धन की आमाद निश्चित होगी सामाजिक व्यवहार इसके कम या अधिक होने में महत्त्वपूर्ण रहेगा। सेहत आज ठीक ही रहेगी फिर भी खाना समय पर खाये। कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज के दिन आप पिछली गलतियों से सीख लेंगे। व्यवहार में सुधार करेंगे मीठा बोलकर अपना स्वार्थ सिद्ध कर लेंगे। घर के सदस्य बजट से अधिक मांग कर दिनचार्य को जटिल बनाएंगे आज दिन भर धन संबंधित मामले दिमाग मे चलते रहेंगे फिर भी आज धन की तुलना में बौद्धिक क्षमता की उन्नति अधिक होगीं। मध्यान के आस पास सगे संबंधियों से किसी बात को लेकर टकराव होने की संभावना है आज स्वभाव की नरमी बात बढ़ेंगे नही देगी लेकिन मानसिक बेचैनी जरूर रहेगी। कार्य व्यवसाय में उन्नति होगी पर धन लाभ के लिये इंतजार करना पड़ेगा। बाहर घूमे के प्रसंग बनेंगे परन्तु अंत समय मे टल भी सकते है। मानसिक अंतर्द्वन्द को छोड़ सेहत ठीक रहेगी। सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज भी बचते बचते कलह होने की संभावना है आज स्वभाव में नरमी रखना अत्यंत आवश्यक है। आप जल्दी से किसी विवाद में नही पड़ेंगे लेकिन वातावरण ही ऐसा बनेगा ना चाहकर भी क्रोध आयेगा। आर्थिक कारणों से घर एवं कार्य क्षेत्र पर खींच तान होगी। भाई बंधुओं से किसी पुराने विवाद को लेकर तीखी झड़प होने की संभावना है बेतुकी बयानबाजी से बचें अन्यथा स्थिति अनियंत्रित हो सकती है। नई सरकारी उलझने भी बनने के आसार है अनैतिक गतिविधियोंसे स्वयं को दूर रखें। महिला वर्ग भी आज आवश्यकता पड़ने पर ही अपना विचार रखें अन्यथा मान हानि हो सकती हैं। आज धन लाभ की आशा कम ही रखें बस खर्च ही निकाल पाएंगे। सेहत में सुधार आएगा पर अपनी ही गलती से समस्या दोबारा हो सकती है। अति आवश्यक कार्यो के लिये संध्या का इंतजार करें। कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज का दिन धैर्य से बिताने में ही भलाई है। मेहनत करने पर तुरंत लाभ की आशा ना रखें आज किया परिश्रम का फल संध्या बाद से दिखने लगेगा लेकिन प्राप्ति में अड़चनें आएंगी आज की तुलना में कल दिन ज्यादा बेहतर रहेगा। आज केवल आश्वासनो से ही काम चलाना पड़ेगा। मध्यान तक का समय कार्य व्यवसाय के लिये उतार चढ़ाव वाला रहेगा इसके बाद परिस्थिति से समझौता कर लेंगे स्वभाव में संतोष बनेगा। धन अथवा अन्य किसी भी प्रकार के वादे ना करें पूरे नही कर पाएंगे उलटे आलोचना ही होगी। घर का कोई सदस्य जिद पर अड़ेगा जिससे कुछ समय के लिये शांति भंग होगी। महिलाए अपने कार्य छोड़ अन्य के कार्य मे मीन मेख निकालेंगी यह झगड़े का कारण बनेगा। बदन दर्द स्नायु तंत्र में दुर्बलता रहेगी। तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज का दिन थोड़ा उठापटक वाला रहेगा। आज एक समय मे मन दो कार्यो में भटकने के कारण मनचाही सफलता नही मिल पाएगी। विपरीत लिंगीय आकर्षण भी अधिक रहेगा जिसके चलते किसी की अनुचित मांग पूरा करने में संकोच नही करेंगे लेकिन याद रहे बाद में यह आत्मग्लानि का कारण भी बनेगा। मध्यान बाद कार्य व्यवसाय से लाभ की आशा जागेगी परन्तु मेहनत इसकी तुलना में कम रहने के कारण बाद में ले देकर काम निकालना पड़ेगा। व्यर्थ समय खराब करते वक्त ध्यान रहे आज कीगई मेहनत आने वाले दिनों में जीवन की दिशा बदल सकती है। पारिवारिक जन को गुमराह करने का प्रयास करेंगे यह बाद में कलह का कारण बनेगा। सेहत में छोटे मोटे विकार लगे रहेंगे। वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज का दिन आपको कोई नई खुशी देकर जाएगा। धन लाभ उम्मीद ना होने पर भी अकस्मात होगा। कार्यो के प्रति गंभीर रहेंगे दिन भर की मेहनत का आंकलन संध्या के समय संतोषजनक रहेगा। आज आपके मन को भटकाने वाले प्रसंग भी बनेंगे सही दिशा में जा रहा कार्य किसी के गलत मार्गदर्शन से गलत होगा जिसे सुधारने में समय खराब करेंगे। महिलाए किसी कार्य पूर्ति को लेकर आशंकित रहेंगी धर्य ना खोये देर से ही सही सफलता अवश्य मिलेगी। धन संबंधित कार्य अन्य दिनों की तुलना में शीघ्र बनेंगे। आर्थिक रूप से सक्षम रहेंगे फिर भी कंजूस प्रवृति घर मे अथवा सहकर्मियों का आगे नीचा दिखाएगी। परिवार के बुजुर्ग अनदेखी होने पर व्यथित होंगे। सेहत सामान्य ही रहेगी। धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज के दिन मन कार्य में आ रही बाधा के कारण अशान्त रहेगा। शारीरिक सामर्थ्य भी आज कम ही रहेगा फिर भी जबरदस्ती करेंगे। व्यवसायी वर्ग अधूरे कार्य पर ज्यादा ध्यान दें आज धन पाने का यही एक साधन है। मध्यान तक स्थिति अनियंत्रित रहेगी चाह कर भी मन के अनुसार काम नही कर पाएंगे लेकिन दोपहर बाद थोड़ा बदलाव आने लगेगा किसी की सहायता मिलने पर जटिल कार्य आसानी से पूर्ण कर लेंगे। पूर्व में किये गलत आचरण का आज भुगतान भी करना पड़ेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ा पन रहेगा अकारण ही परिजन अथवा सहकर्मियों पर क्रोध करेंगे आस-पड़ोसी आपके प्रति सांत्वना रखेंगे लेकिन आपका व्यवहार विपरीत ही रहेगा। लोभ से दूर रहें। मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज का दिन वैसे तो आपके लिये कुछ ना कुछ लाभ ही देगा लेकिन आज आपके द्वारा कोई ऐसा काम हो सकता है जिसका पछतावा लंबे समय तक रहेगा। दिन के पहले भाग से लेकर दोपहर बाद तक भागदौड़ व्यर्थ लगेगी फिर भी व्यवहार पूर्ति के लिये करनी पड़ेगी इसके बाद का समय आकस्मिक लाभ दिलाएगा लेकिन ध्यान रहे यहाँ लापरवाही करने पर लाभ हानि में भी बदल सकता है। धन लाभ मेहनत की।तुलना में कम फिर भी संतोषजनक हो ही जायेगा। कार्य क्षेत्र पर विस्तार करने के अवसर मिलेंगे धन निवेश से ना डरें भविष्य में दुगुना होकर मिलेगा। घर मे संध्या तक स्थिति सामान्य रहेगी इसके बाद कोई हानिकर समाचार मिल सकता है। सेहत में भी गिरावट दर्ज होगी। कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज का दिन भी आपके लिये अनुकूल बना हुआ है जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे उसमे अन्य लोगो की तुलना में शीघ्र सफलता मिल सकती है। लेकिन व्यवहारिकता की कमी अथवा स्वार्थी वृति कुछ अभाव भी बनाएगी। कार्य क्षेत्र पर धन को लेकर आज किसी भी प्रकार का समझौता नही करेंगे लेकिन अपना काम बनाने के लिये आवश्यकता से अधिक धन लुटाएंगे। पुराने कार्य मे विलम्ब होने पर कहासुनी होगी लेकिन धन की आमद हो जाने के बाद इनको भूल जाएंगे। सहकर्मी अथवा परिजन आपसे कोई अनैतिक मांग करेंगे जिस पूर्ण करने में खासी परेशानी आएगी। घर का वातावरण छोटी मोटी उलझनों को छोड़ ठीक ही रहेगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज का दिन मिश्रित फल प्रदान करेगा। कभी लाभ होता नजर आएगा अगले पल निराश होने पड़ेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर मनमाना व्यवहार करेंगे इससे आप तो निश्चिन्त रहेंगे लेकिन संपर्क में रहने वालों को परेशानी आएगी। कार्य करते समय भी मन मौज शौक की ओर आकर्षित होगा। आज आप प्रलोभन में अनैतिक कार्य करने से भी परहेज नही करेंगे इससे धन लाभ शीघ्र तो होगा साथ मे नई समस्या भी बढ़ेगी जिसके परिणाम निकट भविष्य में भुगतने पड़ेंगे। व्यवसायी वर्ग नए कार्य मे निवेश कर सकते है इसके निकट भविष्य में संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। घर के सदस्य अपने कामो में मस्त रहेंगे। कफ अथवा अन्य ठंड संबंधित समस्या हो सकती है। *सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें* *बुधवार - 11- जून -2025* *!!संत कबीरदास - जयंती!!* 👇🏻 *=============================* *1* मोदी 3.0: 11 साल में कितना बदला जम्मू कश्मीर, 2010 में पथराव की 2654 घटनाएं; 2024 में एक भी मामला नहीं *2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 11 साल के कार्यकाल के दौरान जम्मू कश्मीर में भी कई बड़े बदलाव हुए हैं।  2004-2014 तक जम्मू कश्मीर में उक्त घटनाओं के चलते 2829 मौतें हुई। 2014-2024 के बीच में 920 मौतें हुई। इनमें 68 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। *3* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में नमो एप पर जन मन सर्वे की शुरुआत का पहला दिन शानदार रहा। लॉन्च के 26 घंटे के भीतर देशभर से पांच लाख से अधिक लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। *4* सोशल मीडिया पर सर्वे की जानकारी साझा करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से भारत की विकास यात्रा पर अपनी राय देने की अपील की। मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, आपकी राय सबसे महत्वपूर्ण है! नमो एप पर इस सर्वे में हिस्सा लें और हमें बताएं कि आप भारत की 11 वर्षों की विकास यात्रा को कैसे देखते हैं। यह सर्वे केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं पर आम जनता की राय जानने का एक बड़ा प्रयास है *5* राजनाथ की दुनिया को दो टूक- PAK को आतंक विरोधी समिति में रखना बिल्ली से दूध की रखवाली करवाने जैसा *6* राजनाथ बोले- पाकिस्तान आतंक के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रहा तो हमें बता दे, हम मदद को तैयार,रक्षा मंत्री ने कहा कि हमने उनके आतंकी ढांचे को तबाह कर दिया। लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के मुख्यालयों पर पहली बार किसी ने हमला किया है, तो वह भारत है। यह आतंकियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है *7* ऑपरेशन सिंदूर-PM 33 देशों से लौटे 7 डेलिगेशन से मिले, साथ डिनर किया, सांसदों ने मोदी से अपने अनुभव शेयर किए *8* खड़गे की लोकसभा डिप्टी स्पीकर चुनाव कराने की मांग, PM मोदी को लेटर लिखा, कहा- इतिहास में पहली बार लगातार दो लोकसभा कार्यकाल से पद खाली *9* जयराम बोले- शाह का कश्मीर-मणिपुर में शांति का दावा निराधार, ये सरकार की बड़ी विफलताओं से ध्यान भटकाना; मणिपुर अभी भी जल रहा है *10* कर्नाटक में 10 साल बाद दोबारा जाति जनगणना होगी, स्टेट लीडरशिप की खड़गे-राहुल से मीटिंग के बाद फैसला; 90 दिन में रिपोर्ट तैयार की जाएगी *11* रूस का S-400 और अमेरिका का THAAD हुआ पुराना, भारत बनाएगा अपना एयर डिफेंस सिस्टम, S-500 को देगा टक्कर; टेंशन में आ गए चीन-पाकिस्तान *12* राजा हत्याकांड के आरोपी को इंदौर एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारा, शिलॉन्ग पुलिस लेकर रवाना; सोनम कोलकाता पहुंची, यहां से गुवाहाटी ले जाया जाएगा *13* पानीपत में 2 फर्जी अस्पताल पकड़े, डॉक्टर-स्टाफ की नकली डिग्रियां, दवाइयां बरामद; कई मरीज भर्ती मिले, मेडिकल इंस्टीट्यूट भी चल रहा था *14* अब दिल्ली के निजी स्कूल नहीं वसूल पाएंगे मनमानी फीस, पेरेंट्स को मिलेगा लाभ; रेखा गुप्ता सरकार ने लिया बड़ा फैसला *15* दिल्ली में 45 तो पंजाब-राजस्थान में 47 डिग्री के पार तापमान... उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, 7 दिनों में देश का टेंपरेचर 8-13°C बढ़ा, बठिंडा में तापमान 47.6°C, देश में सबसे गर्म; राजस्थान के गंगानगर का पारा फिर 47°C पार *16* रिलायंस पावर का शेयर 10 साल बाद ₹70 के पार, कंपनी के शेयर में कल 12% की तेजी रही, एक साल में 176% रिटर्न दिया *17* पाकिस्तान का कर्ज बढ़कर 76 हजार अरब रुपए पहुंचा,खाने को दाना नहीं, पीने को पानी नहीं; फिर भी PAK ने 20% बढ़ाया रक्षा बजट, अब भी भारत से काफी पीछे *18* अवैध एंट्री बर्दाश्त नहीं, वैध वीजा पर ही स्वागत; भारतीय छात्र से बदसलूकी पर US ने दिखाई अकड़ https://www.facebook.com/share/r/19PMgKLBTf/
❤️ 😢 2

Comments