दैनिक जीवन केशरी अयोध्या-- खबरों के साथ, खबरों का दमदार असर
दैनिक जीवन केशरी अयोध्या-- खबरों के साथ, खबरों का दमदार असर
June 12, 2025 at 02:06 AM
दैनिक पंचांग राशिफल एवं सुबह समाचारों का एकल बुलेटिन 🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔 *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏* *🙏शुभप्रभातम् जी🙏* *इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..* *📝आज दिनांक 👉* *📜 12 जून 2025* *गुरुवार* *🏚नई दिल्ली अनुसार🏚* *🇮🇳शक सम्वत-* 1947 *🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082 *🇮🇳मास-* आषाढ़ *🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष *🗒तिथि-* प्रतिपदा - 14:30 तक *🗒पश्चात्-* द्वितीया *🌠नक्षत्र-* मूल - 21:57 तक *🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा *💫करण-* कौलव - 14:30 तक *💫पश्चात्-* तैतिल *✨योग-* शुभ - 14:03 तक *✨पश्चात्-* शुक्ल *🌅सूर्योदय-* 05:22 *🌄सूर्यास्त-* 19:19 *🌙चन्द्रोदय-* 20:34 *🌛चन्द्रराशि-* धनु - दिनरात *🌞सूर्यायण -* उत्तरायण *🌞गोल-* उत्तरगोल *💡अभिजित-* 11:52 से 12:48 *🤖राहुकाल-* 14:05 से 15:49 *🎑ऋतु-* ग्रीष्म *⏳दिशाशूल-* दक्षिण *✍विशेष👉* *_🔅आज गुरुवार को 👉 आषाढ़ बदी प्रतिपदा 14:30 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , आषाढ़ मास कृष्णपक्ष प्रारम्भ , आषाढ़ मासीय स्नान - व्रत - यम - नियमादि प्रारम्भ , मूल संज्ञक नक्षत्र 21:57 तक , कर्नाटकी बेंदूर , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , गुरु श्री हरगोबिंद सिंह जयन्ती (प्राचीनमतानुसार) , हितेश प्रकटोत्सव दिवस , श्री सी. नारायण रेड्डी (ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित) स्मृति दिवस , श्री जलागम वेंगल राव स्मृति दिवस , रूस दिवस व विश्व बाल श्रम निषेध दिवस।_* *_🔅कल शुक्रवार को 👉 आषाढ़ बदी द्वितीया 15:21 तक पश्चात् तृतीया शुरु।_* *🎯आज की वाणी👉* 🌹 *श्रेयो वै याचतः पार्थ* *दानमाहुरयाचते ।* *अर्हतमो वै धृतिमान्* *कृपणादधृतात्मनः॥* ★महाभारतम् अनुशासनपर्व ६० *अर्थात् 👉* _भीष्म जी ने कहा- युधिष्ठिर! याचना करने वाले की अपेक्षा याचना न करने वाले को दिया हुआ दान ही श्रेष्ठ एवं कल्याणकारी बताया गया है तथा अधीर हृदयवाले कृपण मनुष्य की अपेक्षा धैर्य धारण करने वाला ही विशेष सम्मान का पात्र है।_ 🌹 *12 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉* 1665 – न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और योर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया। 1691 – पोप अलेक्जेंडर (आठवें) के जगह इ न्नोसेंट (बारहवें) पोप बने। 1787 – अमेरिका में सीनेटर के लिए 30 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा कानून पारित हुआ। 1817 - जर्मन आविष्कारक कार्ल ड्रैस मैनेंहिम में अपना बांका घोड़ा ("ड्रेसीन" या लॉफमास्काइन), साइकिल का सबसे प्रारंभिक रूप चलाया। 1830 - फ्रांस ने अल्जीरिया के उपनिवेशीकरण की प्रक्रिया शुरु की थी। 1852 - ताइपिंग विद्रोह: ताइपिंग बलों ने हुनान में प्रवेश किया। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें। 1889 – उत्तरी अायरलैंड के आर्माग में ट्रेन दुर्घटना में 88 लोग मरे। 1926 – ब्राजील ने लीग ऑफ नेशन से बाहर आने का फैसला किया। 1937 – सोवियत यूनियन में आठ आर्मी वालों को मारा गया। 1952 – तत्कालीन सोवियत संघ ने जापान के साथ शांति संधि को अवैध घोषित किया। 1964 – दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को उम्र कैद की सजा। 1968 - यू.एस. में रोज़मरी की बेबी फिल्म का प्रकाशन किया गया। 1975 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार में दोषी करार दिया। 1987 - ब्रिटिश चुनावों में मार्गरेट थैचर की तीसरी बार ऐतिहासिक विजय। 1990 - सोवियत संघ के नेताओं ने रूस राज्य की संप्रभुता की घोषणा पर हस्ताक्षर किए। 1991 - रूस में रूसी संघ की संप्रभुता की घोषणा को स्‍वीकार किया गया। 1991 – बोरिस येल्तसिन तत्कालीन रूसी गणराज्य के राष्ट्रपति बनें। 1994 – दुनिया के सबसे बड़े टिवनजेट विमान बोइंग 777 ने पहली उड़ान भरी। 1998 - भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय। 1999 - पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि, ईस्ट तिमोर के लिए 'मिशन' हेतु संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्वीकृति। 2001 - सीमा मुद्दे पर भारत-बांग्लादेश वार्ता शुरू। 2002 – विश्व बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत। 2002 - स्वीडन के साथ मैच ड्रा होने के साथ ही अर्जेन्टीना विश्व कप फ़ुटबाल से बाहर। 2004 - सवन्ना (जार्जिया) में समूह-8 सम्मेलन सम्पन्न। 2004 - अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जांग द्वितीय के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया। 2007 - कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में चार भारतीयों का चयन। 2007 - आस्ट्रेलियाई स्कूलों में सिक्ख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली। 2008 - दक्षिणी एशियाई फुटबाल महासंघ वर्ष 2009 हेतु छठी सैफ़ फुटबाल चैम्पियनशिप की मेज़बानी सौंपी। 2008 - प्रख्यात फ़िल्म निदेशक मृणाल सेन को 10वें ओसियाना सिनेफ़ैन फ़िल्म समारोह में पुरस्कृत किया गया। 2016- साइना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन ख़िताब जीता। 2019 - गुआदलाहारा अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में भारत को गेस्ट ऑफ़ ऑनर चुना गया। 2019 - भारत ने मानवरहित स्क्रैमजेट का किया सफल परीक्षण। 2020 - काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पुरातत्व विभाग की टीम ने माटीगांव शिव मंदिर परिसर में खोदाई कराई , खोदाई में मिली गुप्तकालीन भवन की फर्श, दीवार व खंडित मूर्तियां। 2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन के पहले आउटरीच सत्र में भाग लिया। 2022 - एनसीपीसीआर ने 12 से 20 जून के दौरान बाल श्रम उन्मूलन सप्ताह शुरु किया। 2022 - 19वीं शांगरी-ला वार्ता दो साल बाद सिंगापुर में सम्पन्न हुई। 2022 - ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने थाईलैंड के राजा को पछाड़कर फ्रांस के लुई-चौदहवें के बाद इतिहास में दुनिया के दूसरे सबसे लंबे समय (70 वर्ष) तक राजगद्दी संभालने का रिकॉर्ड बनाया। 2023 - प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 विकास मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया। 2023 - भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते की संयुक्त समिति की पहली बैठक का सफलतापूर्वक समापन हुआ। 2023 - डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में लाला विस्थापन शिविर में मिलिशिया समूह 'कोडेको' द्वारा 23 बच्चों सहित कम से कम 46 लोगों की हत्या कर दी गई। 2023 - नाइजीरिया के उत्तर मध्य क्वारा राज्य में नाइजर नदी में शादी के मेहमानों को ले जा रही नाव पलटने से 106 लोगों की मौत हो गई और 144 लोगों को बचा लिया गया। 2024 - कुवैत में दक्षिणी इलाके की एक इमारत में लगी आग में 42 की मौत हुई (10 से ज्यादा भारतीय बताए जा रहे) व 50 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 2024 - चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के CM बने व पवन कल्याण डिप्टी CM बने। 52 साल के मोहन चरण माझी ने ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली व दो डिप्टी CM कनक वर्धन सिंहदेव (67) और प्रभाती परिदा (57) ने भी शपथ ली। *12 जून को जन्मे व्यक्ति👉* 1915 - सी के नागराज राव एक भारतीय लेखक, नाटककार, मंच कलाकार, निर्देशक, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता थे। 1929 – ऐनी फ्रैंक का जन्म। जिसकी डायरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों में से एक है। 1932 - ई. श्रीधरन - भारत के प्रसिद्ध सिविल इंजीनियर हैं। कोंकण रेलवे और दिल्ली में मेट्रो रेल का श्रेय इन्हीं को जाता है। 1932 - पद्मिनि - हिन्दी, तमिल और मलयालम चलचित्र अभिनेत्री (मेरा नाम जोकर) (जिस देश में गंगा बहती है)। 1935 - श्यामा - भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक थीं। 1947 - बंडारू दत्तात्रेय - भाजपा के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक। 1949 - सुरुज बाई खांडे - छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भरतरी गायिका थीं। 1957 - गीतांजलि श्री - हिन्दी की जानी मानी कथाकार और उपन्यासकार। 1957 - नरेन्द्र सिंह तोमर - भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ। 1957 – पाकिस्तान में मशहूर बल्लेबाज जावेद मियांदाद का जन्म हुआ। *12 जून को हुए निधन👉* 1972 - श्री डी.जी तेंदुलकर, महात्मा गाँधी की जीवनी के लेखक। 1976 - गोपीनाथ कविराज, संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक। 1981 - पी बी गजेंद्रगडकर भारत के पूर्व मुख्य सातवें न्यायाधीश थे। 1989 - निलोफर (राजकुमारी) - तुर्की के ओट्टोमन राजसी वंश की आखिरी शहजादी थीं। 1999 - जलागम वेंगल राव - आंध्र प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे। 2000 - पी.एल देशपांडे, मराठी लेखक। 2015 – चंडीगढ़ के प्रसिद्ध 'रॉक गार्डन' के शिल्पकार पद्मश्री नेक चन्द सैनी का निधन। 2017 - सी. नारायण रेड्डी - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि थे। 2019 - उप्र बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्षा दरवेश यादव की हत्या हुई। 2020 - गुल्ज़ार देह्लवी के नाम से मशहूर पंडित आनंद मोहन ज़ुत्शी, उर्दु साहिती जगत के ऐक प्रमुख शायर थे। 2020 - न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर मैट पूरे (90) का निधन। 2021 - गुजरात आरएसएस के दिग्गज अमृत काडीवाला का कोविड -19 जटिलताओं के बाद निधन हुआ। 2022 - भारत की लंबी दूरी के महान धावक और 2 बार के ओलंपियन हरि चंद (69) का निधन हुआ। 2023 - इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी (86) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी मंच , फिल्म और अभिनेता रिचर्ड ट्रीट विलियम्स जूनियर (71) का निधन हुआ। 2023 - कैमरुनियन राजनीतिज्ञ जॉन फ्रू एनडी (81) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी लेखिका कैरोल हिगिंस क्लार्क (66) का निधन हुआ। 2024 - अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी और कार्यकारी जेरी एलन वेस्ट (86) का निधन हुआ। *12 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉* 🔅 गुरु श्री हरगोबिंद सिंह जयन्ती (प्राचीनमतानुसार)। 🔅 हितेश प्रकटोत्सव दिवस। 🔅 श्री सी. नारायण रेड्डी (ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित) स्मृति दिवस। 🔅 श्री जलागम वेंगल राव स्मृति दिवस। 🔅 रूस दिवस। 🔅 विश्व बाल श्रम निषेध दिवस। 〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰 *आज का राशिफल* *12 जून 2025 , बृहस्पतिवार* मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी पुराने केस में जीत होगी। साथ ही नए केस मिल सकते हैं। बच्चों के लिए अहम फैसला ले सकते हो। आप जीवनसाथी से अपनी समस्या साझा करेंगे और भावनात्मक रुप से थोड़े हल्के भी हो जाएंगे। घर की सजावट पर ध्यान दें सकते हैं जिससे परिवार में माहौल भी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो) आज आपका दिन उत्तम रहेगा । आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप सामने आयी चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। आप किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। छात्रों को अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आपका दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि वालों के लिए दिन उनके अनुकूल रहेंगे। आप जो भी चाहेगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन ऑफर भी आ सकता है। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते है। किसीकी गलत नसीहत आपको अपने तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है। इस राशि के छात्र जो इंजीनियरिंग कर रहें है उनके लिए दिन शुभ है। कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं। जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। आप नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कारोबार में आपको उम्मीद के मुताबिक थोड़े ही लाभ की प्राप्ति होगी। अगर नया वाहन को खरीदना चाहते हैं तो दिन शुभ है। सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है। छात्र वर्ग किसी से बहस न करें, पढ़ाई के प्रति आपकी रूझान बनी रहेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। अपकी तीव्र बुद्धि के कारण आपको पुरूस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। प्यार के मामले में थोडी निगेटिविटि फील हो सकती है। अपने साथी के साथ समय बिताये। जो चीजें आपके लिए रूकावट बन रहीं हो उसे नजर अंदाज कर दें। आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें। साथ ही खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है। तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। लोगों के सामने आपकी इमेज अच्छी बनी रहेगी। आप किसी ऐसे काम में रिस्क नहीं लेंगे जिसका नेगेटिव असर आपकी इमेज पर पड़ता हो। साथ ही पैसों की स्थिति को लेकर मानसिक उथल-पुथल होने के भी योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है उन्हें किसी न किसी तरह से फायदा हो सकता है। बिजनेस में किसी और की गलती का फायदा आपको मिल सकता है। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिजनेस से संबंधित किसी बड़े फैसले के लिए दिन अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बदलाव कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेरोजगार बैठे है उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। लवमेट के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो शुभ महूर्त जरूर देख लें, इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। ऑफिस के किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये पिछली कम्पनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। बॉस आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं। स्वास्थ्य अच्छा होगा। मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं। लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव जमेगा।अपने स्वभाव को पूरी तरह लचीला रखें। परिवार से मधुर सम्बन्ध बनाए रखें । मन की बातों को अपने किसी करीबी से शेयर करे। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर कंट्रोल करना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आ सकते हैं। कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी। मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आपका दिन सामान्य रहेगा। आप परिवार के सदस्यों से मधुर व्यवहार बनाएँ रखें । ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत किया जा सकता है। फिजूल खर्च से बचें। आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं। आज व्यापार में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। आपको थोड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। 🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। 🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷 🙏धन्यवाद।🙏 . *जय श्री राम* *गुरुवार, 12 जून 2025 के मुख्य समाचार* 🔸मस्क को ट्रंप से झगड़ा पड़ा भारी, सरकारी ठेके गंवाने की कगार पर, बोले- ट्रंप पर किए पोस्ट का पछतावा 🔸भारत के शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष ले जाने वाला एक्सिओम-4 मिशन लिक्विड ऑक्सीजन लीकेज की वजह से एक बार फिर टल गया है. 🔸भारत का निर्यात निश्चित रूप से चालू वित्त वर्ष में 825 अरब डॉलर से अधिक होग: गोयल 🔸Weather: दिल्ली-यूपी समेत प्रचंड गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, राजस्थान में 48 डिग्री के पार तापमान; पंजाब में रेड अलर्ट 🔸'महायुति स्थानीय निकाय चुनाव मिलकर लड़ेगी', सीएम फडणवीस ने अफवाहों को लगाया विराम 🔸NIA: विदेश भागने की फिराक में थे लॉरेंस के 40 गुर्गे; फर्जी पासपोर्ट का नेटवर्क चलाता था उत्तराखंड का राहुल 🔸गाजा में युद्ध से भयंकर तबाही: अबतक कुल 55,000 से ज्यादा मौतें; इस्राइल ने दो बंधकों के शव किए बरामद 🔸Climate Change: 2030 तक 80% जिलों में दोगुना होगा लू का प्रकोप; दिल्ली-मुंबई समेत आठ शहरों में होगी भीषण गर्मी 🔸अमरनाथ जा रहे BSF जवानों को खस्ताहाल ट्रेन मिली:सीटों पर गद्दी नहीं, टॉयलेट टूटा, कॉकरोच थे; 5 दिन बाद 4 रेलवे अफसर सस्पेंड 🔸दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से निष्कासित:पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायतों के चलते 6 साल के लिए किया बाहर 🔸कटरा-श्रीनगर वंदे भारत की सभी सीटें 10 दिन तक फुल:रेलवे बोला- दो ट्रेनें भी कम पड़ रही हैं, हर दिन बुकिंग की संख्या बढ़ रही 🔸केरल हाईकोर्ट का प्रियंका को नोटिस:वायनाड सीट पर जीत चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब मांगा; संपत्ति छिपाने का आरोप 🔸गोल्डी बराड़ का दावा- मूसेवाला लॉरेंस के संपर्क में था:अहंकार में आकर उसने गलतियां की, हमारे पास और कोई ऑप्शन नहीं था 🔸मणिपुर: मेईतेई संगठन ने बंद वापस लिया, प्रदर्शन के दौरान फायरिंग के आरोप में एक गिरफ़्तार 🔸झारखंड, कर्नाटक और आंध्र को केंद्र सरकार का तोहफा; 6405 करोड़ रुपये के दो रेलवे प्रोजेक्ट को मंजूरी 🔸पीएम मोदी का 11 साल का कार्यकाल बदली हुई सरकार नहीं, बदले युग का प्रतीक : सुधांशु त्रिवेदी 🔸NRC नागरिकता तय करने के लिए एकमात्र दस्तावेज नहीं हो सकता: CM सरमा 🔸घर में सुरंग खोद एचपीसीएल की लाइन से डीजल चोरी, पिकअप समेत एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर  🔹WTC Final: पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 212 पर सिमटी, साउथ अफ्रीका 43/4 सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें...................* ➡लखनऊ-अब शादी से पहले इश्तेहार निकाल रहे लोग,लड़की का कोई प्रेमी हो तो आपत्ति कर सकता है ,लड़कियों द्वारा लड़कों की हत्या से डरे लड़के ,शादी के बाद कोई घटना हो पहले लड़के हो सतर्क ,विज्ञापन निकाल पूछ रहे शादी से कोई आपत्ति हो बता दे ,जान देने से अच्छा है पहले ही शादी न की जाए ➡लखनऊ -LDA की अनंत नगर योजना में आवंटन,दूसरे दिन 78 भूखण्डों का लॉटरी से आवंटन,334 भूखण्डों के लिए 13,031 लोगों का पंजीकरण ,आज 162 वर्गमीटर के 39 भूखण्डों की होगी लॉटरी ➡लखनऊ-भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा करेगा कार्यक्रम,अल्पसंख्यकों का पैगाम-मोदी के साथ मुसलमान ,आज होगा अल्पसंख्यकों पर BJP का बड़ा सम्मेलन,भूपेंद्र चौधरी,ब्रजेश पाठक,केशव मौर्य होंगे शामिल,मुख्तार अब्बास नकवी,दानिश आजाद होंगे शामिल,अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम ➡बुलंदशहर-शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रेसवार्ता ,आज सैकड़ों युवा कलेक्ट्रेट गेट का घेराव करेंगे ➡लखनऊ-हज यात्रियों की आज से होगी वापसी,रात 12:25 पर पहुंचेगी लखनऊ एयरपोर्ट पहली फ्लाइट,सुबह 5:45 पर उतरेगी हज यात्रियों की दूसरी फ्लाइट,यूपी से 13685 हज यात्री हज सफर पर मक्का गए थे,55 किलोग्राम तक सामान ला सकेंगे अपने साथ हज यात्री ➡अलीगढ़ -टप्पल पुलिस की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़,मुठभेड़ में पुलिस ने 4 बदमाशों को किया अरेस्ट,2 बदमाशों के लगी गोली, अस्पताल में किया भर्ती,ATM स्वैप कर लोगों को बनाते थे ठगी का शिकार,टप्पल के यमुना एक्सप्रेस-वे के इंटरचेंज पर मुठभेड़ ➡बलिया-BJP कार्यकर्ताओं, नगरा EO के बीच नोकझोंक मामला,अतिक्रमण को लेकर दोनों के बीच हुई थी नोकझोंक,भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने की खबर ,खबर मिलते ही जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा थाने पहुंचे,संजय मिश्रा पुलिस अधिकारियों से कर रहे वार्ता ,पुलिस ने शशि जायसवाल को हिरासत में लिया है,नगरा मंडल के भाजपा कोषाध्यक्ष है शशि जायसवाल ➡संभल -ज्वेलर्स दुकानदार से तमंचे के बल पर हुई लूट,5 बदमाशों ने 10 लाख के ज्वेलरी की लूट की,दो बाइक पर सवार थे तमंचा धारी 5 बदमाश,बदमाशों ने पीड़ित की बाइक को रोक कर की लूट,बैग में 10 लाख की ज्वेलरी, 20 हजार रुपए थे,पीड़ित दुकानदार दुकान बंद कर लौट रहा था घर,कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी,चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के जारई गांव का मामला ➡कानपुर -रंजीत जनरल स्टोर में लगी आग,सूचना पर 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची,कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू,चमनगंज के आनंद बाग चौराहे के पास की घटना ➡लखनऊ-ग्राम पंचायतों में कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू होगा,शहर की तर्ज पर कूड़ा कलेक्शन का काम होगा शुरू ,डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू होगा ,अभियान को गति देने के लिए कार्यशाला का आयोजन ,एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ ,DM विशाख जी अय्यर ने प्रशिक्षण का आयोजन किया,100 नई चयनित ग्राम पंचायत में भी व्यवस्था लागू होगी,डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन व्यवस्था लागू होगी ,प्रशिक्षण कार्यशाला में डीएम ने सम्मानित किया,ग्राम प्रधानों, सचिव ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया,उत्कृष्ट सहयोग देने के लिए पत्र देकर सम्मानित किया ➡अलीगढ़ -कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर,स्कूटी कार ने नीचे दबकर क्षतिग्रस्त,स्कूटी सवार युवक का टूटा हाथ,लोगों ने जमकर काटा हंगामा,बन्नादेवी थाना के बारहद्वारी की घटना ➡मेरठ-पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने पिया तेजाब,अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की हुई मौत,परिवार ने पति ससुराल पर लगाया उत्पीड़न का आरोप,डेढ़ साल पहले फरहाना की शादी जुबैर से हुई थी,शादी के बाद से पति पत्नी में रहता था विवाद,पुलिस ने पति,ससुर,देवर को हिरासत में लिया,लोहिया नगर थाना क्षेत्र के खुशहाल नगर का मामला ➡बागपत-सिपाही ने हेड कांस्टेबल पर किया हमला,भांजे पर कार्रवाई से गुस्साए सिपाही ने किया हमला,सिपाही हैड कांस्टेबल को धमकी देकर हुआ फरार,हेड कांस्टेबल की तहरीर पर सिपाही पर केस दर्ज,सहारनपुर में तैनात सिपाही अशोक ने किया हमला,बागपत कोतवाली क्षेत्र के काठा गांव का मामला ➡दिल्ली-BJP के नए कार्यालय भवनों का उद्घाटन आज,BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा वर्चुअली उद्घाटन करेंगे,नजफगढ़, महरौली के कार्यालय भवनों का उद्घाटन ,दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रहेंगी मौजूद,दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा अध्यक्षता करेंगे,आज 10.30 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम ➡दिल्ली-आयुष मंत्रालय की तरफ से आज प्रेस कॉन्फ्रेंस,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस IDY को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस ,योग दिवस के लिए कर्टेन रेज़र पीसी का आयोजन ,वैश्विक योग उत्सव के 10 प्रभावशाली वर्ष पूरे ,आज 11 बजे राष्ट्रीय मीडिया केंद्र NMC में कार्यक्रम *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!* जय हो🙏
❤️ 1

Comments