दैनिक जीवन केशरी अयोध्या-- खबरों के साथ, खबरों का दमदार असर
दैनिक जीवन केशरी अयोध्या-- खबरों के साथ, खबरों का दमदार असर
June 14, 2025 at 03:04 AM
दैनिक पंचांग राशिफल एवं सुबह समाचारों का एकल बुलेटिन 🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔 *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏* *🙏शुभप्रभातम् जी🙏* *इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..* *📝आज दिनांक 👉* *📜 14 जून 2025* *शनिवार* *🏚नई दिल्ली अनुसार🏚* *🇮🇳शक सम्वत-* 1947 *🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082 *🇮🇳मास-* आषाढ़ *🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष *🗒तिथि-* तृतीया - 15:49 तक *🗒पश्चात्-* चतुर्थी *🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढा - 24:22 तक *🌠पश्चात्-* श्रवण *💫करण-* विष्टि - 15:49 तक *💫पश्चात्-* बव *✨योग-* ब्रह्म - 13:12 तक *✨पश्चात्-* एन्द्र *🌅सूर्योदय-* 05:22 *🌄सूर्यास्त-* 19:19 *🌙चन्द्रोदय-* 22:17 *🌛चन्द्रराशि-* धनु - 05:39 तक *🌛पश्चात्-* मकर *🌞सूर्यायण -* उत्तरायण *🌞गोल-* उत्तरगोल *💡अभिजित-* 11:53 से 12:49 *🤖राहुकाल-* 08:51 से 10:36 *🎑ऋतु-* ग्रीष्म *⏳दिशाशूल-* पूर्व *✍विशेष👉* *_🔅आज शनिवार को 👉 आषाढ़ बदी तृतीया 15:49 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , अंगारकी संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , चन्द्रोदय का समय 22:17 बजे , विघ्नकारक भद्रा 15:47 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 24:22 से सूर्योदय तक , भारतीय अभिनेता भारत भूषण जयन्ती , अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प जन्मदिन , महावीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट जनरल राज मोहन वोहरा स्मृति दिवस व विश्व रक्तदान दिवस।_* *_🔅कल रविवार को 👉 आषाढ़ बदी चतुर्थी 15:54 तक पश्चात् पंचमी शुरु।_* *🎯आज की वाणी👉* 🌹 *सम्यङ्मिथ्याप्रवृत्तेऽपि* *वर्तितव्यं गुराविह।* *गुरुनिन्दा दहत्यायु-* *र्मनुष्याणां न संशयः ॥* ★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४ *_अर्थात्👉_* _गुरु प्रतिकूल बर्ताव करते हों तो भी उनके प्रति अच्छा ही बर्ताव करना उचित है; क्योंकि गुरुनिन्दा मनुष्यों की आयु को दग्ध कर देती है, इसमें संशय नहीं है॥ ८१॥_ 🌹 *14 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉* 1634 – रूस और पोलैंड के बीच पोलियानोव शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए। 1658 – ड्यून्स की लडाई में ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेनाओं ने स्पेन को हराया। 1775 – अमेरिकी सेना की स्थापना हुई। 1777 – अमेरिकी कांग्रेस ने बैठक के दौरान अपना झंडा चुना। 1872 - ट्रेड यूनियनों कनाडा में वैध किया गया। 1900 – हवाई क्षेत्र अमरीकी राष्ट्र का हिस्सा बना। 1901 – पहली बार गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 1907 – नॉर्वे में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार मिला। 1916 - सर परशुरामभाऊ कॉलेज भारत के पुणे में, नई पूना कॉलेज के रूप में स्थापित किया गया। 1917 – इंग्लैंड पर जर्मनी का पहला हवाई हमला, पूर्वी लंदन में सौ से ज्यादा लोगों की मौत। 1934 – आस्ट्रिया की राजधानी वियना में हिटलर और बेनिटो मुसोलिनी की मुलाकात। 1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस पर कब्जा किया। 1945 - एक विजय परेड रंगून में आयोजित किया गया। 1947 – कांग्रेस कार्य समिति ने भारत विभाजन के लिए माउंटबेटन योजना की प्रस्ताव स्वीकृति को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के समक्ष रखा। 1949 – वियतनाम राष्ट्र का गठन। 1958 – डॉ सी.वी. रमन को क्रेमलिन में लेनिन शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। 1962 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में यूरोपीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना की गई जिसका नाम बाद में बदल कर यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी कर दिया गया । 1999 - थाबो मबेकी दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति निर्वाचित। 2001 - जांच आयोग ने दीपेन्द्र को ही शाही परिवार का हत्यारा बताया। 2004 - पंचशील सिद्धान्त की 50वीं वर्षगांठ पर बीजिंग में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार। 2005 - माइकल जैक्सन बच्चों के साथ यौन दुर्व्यवहार से जुड़े दस मामलों में बरी। 2007 - चीन के गोवी रेगिस्तान में पक्षीनुमा विशाल डायनसोर के जीवाश्म मिले। 2008 - केन्द्र सरकार अलग गोरखालैंण्ड राज्य के निर्माण की सम्भावना को ख़ारिज किया। 2008 - राजस्थान के बाँसवाड़ा ज़िले में 96 मीट्रिक टन की सोने की ख़ान का पता चला। 2008 - चीन के उत्तरी प्रान्त शांग्झी में एक कोयला खादान में विस्फोट में 27 लोग घायल हुए। 2008 - नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेन्द्र ने नारायणहिती महल ख़ाली किया। 2009 - 55 वें LPGA चैम्पियनशिप एना नोर्डकविस्ट ने जीता। 2012 – विशाखापत्तनम में भारतीय इस्पात संयंत्र में विस्फोट से 11 लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गये। 2019 - बुकनॉन इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल में चार भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन। 2019 - फलस्तीन ने भारतवंशी शेख मुहम्मद मुनीर अंसारी को प्रतिष्ठित ‘स्टार ऑफ यरुशलम’ अवार्ड से नवाजा। 2020 - रात 8.13 बजे गुजरात में 5.5 जबकि जम्‍मू-कश्‍मीर में 3.0 तीव्रता के भूकंप के झटके आए। 2020 - जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद व दो अन्य जवान घायल हो गए। 2021 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्‍त राष्‍ट्र में वर्चुअल माध्‍यम से मुख्‍य भाषण दिया। 2021 - म्‍यांमा में सत्ता से बेदखल की गई नेता आंग सांग सू ची के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई। 2022 - उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हुई व 15 घायल हुए। 2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देहू, पुणे में जगद्गुरु श्रीसंत तुकाराम महाराज मंदिर का उद्घाटन किया। 2022 - भारत गौरव ट्रेन की पहली सेवा कोयंबटूर उत्तर से साईनगर शिर्डी तक शुरू हुई। 2023 - मणिपुर में महिला मंत्री का बंगला जलाया व हथियारबंद लोगों ने मैतेई बहुल कांगपोकी में भी हमला किया, 9 की मौत तथा 10 घायल हुए। 2023 - करीब जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ इलाके में 3.4 व 4.3 तीव्रता का तथा गुजरात के कच्छ में 3.5 तीव्रता का भूकम्प आया। 2023 - ‘जी20 डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप (डीईडब्ल्यूजी)’ की तीसरी बैठक संपन्न हुई। 2024 - प्रधानमंत्री मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड एनर्जी, अफ्रीका एंड द मेडिटेरियन पर आउटरीच सत्र में भाग लिया। *14 जून को जन्मे व्यक्ति👉* 1595 - गुरु हरगोविंद सिंह - सिक्खों के छठे गुरु (मतभेद से तारीख अलग हो सकती है )। 1880 – वैज्ञानिक सतीश चंद्र दासगुप्ता का जन्म (कन्फर्म नहीं)। 1920 - भारत भूषण - भारतीय अभिनेता। 1922 - के. आसिफ़ - प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक। 1928 – क्रांतिकारी चे ग्वेरा का जन्म हुआ। इन्होंने क्यूबा की मुक्ति में अपनी अह्म भूमिका निभाई (कन्फर्म नहीं)। 1946 - डॉनल्ड ट्रम्प - संयुक्त राज्य अमेरिका के 45 वें और 47वें वर्तमान राष्ट्रपति हैं । 1955 - किरण खेर - भारतीय अभिनेत्री , वर्तमान में यह चण्डीगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। 1960 - शेखर सुमन - एक हिन्दी फिल्म अभिनेता एवं दूरदर्शन कलाकार(07 दिसम्बर 1962 का भी वर्णन )। 1969 – 22 ग्रैंड स्लैम जीतन वाली टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ का जन्म। 1977 – दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज बोएटा डिपेनार का जन्म हुआ। 1979 - तरुण अरोड़ा भारतीय अभिनेता। 1996 - निकहत ज़रीन - भारतीय महिला मुक्केबाज़। *14 जून को हुए निधन👉* 1920 - मैक्स वेबर - प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक एवं इतिहासकार। 1961 - कार्यमाणिवकम श्रीनिवास कृष्णन - प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक। 2007 - कुर्त वॉल्डहाइम - संयुक्त राष्ट्र संघ के चौथे महासचिव थे। 2011 - असद अली ख़ाँ - रुद्रवीणा वादक। 2016 - अच्युत लाहकर- भीरामायण या मोबाइल थिएटर के जनक थे । 2019 - कवि और गीतकार पजाविला रमेशन का निधन। 2020 - सुशांत सिंह राजपूत - एक भारतीय अभिनेता थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन धारावाहिकों से की थी। 2020 - महावीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट जनरल राज मोहन वोहरा का कोविड-19 से निधन। 2020 - नासिक: पूर्व लोकसभा सांसद और जनलक्ष्मी सहकारी बैंक के संस्थापक माधवराव पाटिल का संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। 2023 - अमेरिकी इतिहासकार , लेखक व पुस्तक प्रेमी चार्ल्स लेरॉय ब्लॉकसन (89) का निधन हुआ। 2023 - सोवियत आधुनिक पेंटाथलीट और ओलंपिक चैंपियन व्लादिमीर कोन्स्टेंटिनोविच श्मेलियोव (76) का निधन हुआ। 2023 - प्लेबैक सिंगर शारदा का 86 की उम्र में निधन हुआ। *14 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉* 🔅 भारतीय अभिनेता भारत भूषण जयन्ती। 🔅 अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प जन्मदिन। 🔅 महावीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट जनरल राज मोहन वोहरा स्मृति दिवस। 🔅 विश्व रक्तदान दिवस। 〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰 *आज का राशिफल* *14 जून 2025 , शनिवार* मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका मन नए-नए कामों में लगेगा। दान - धर्म में नियत रहेगी। दिनभर व्यस्त महसूस करोगे। यात्रा योग। अचानक आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। बच्चों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी ,वु , वे, वो) आज आपकी आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपके सामने कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती है जिसका सामना करने के लिए आप तैयार रहें। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज आपका आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी मेहनत का मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। अचानक रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर हाथ लग सकते हैं। कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज आपका आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप जिस क्षेत्र में कोशिश करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपकी किसी बड़ी योजना का अच्छा फायदा मिल सकता है। भविष्य के लिए धन इकट्ठा करने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज आपका आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक अपनों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसा कमाने के कई मार्ग हासिल होंगे। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से विषम परिस्थितियों पर काबू पाने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज आपका आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली होंगे। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जीवन में आज ढेरों खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। पुराने किए गए निवेश का अच्छा मुनाफा मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यालय में आपके कार्यों की सराहना होगी। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलने की उम्मीद है। धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज का दिन मौज मस्ती भरा व्यतीत होने वाला है। सामाजिक मेलजोल से आपको खुशी और सुकून मिलेगा। कामकाज में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। जो लोग प्रेम प्रसंग में हैं, वह अपने प्रिय के साथ रोमांस भरा पल व्यतीत करेंगे। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। सभी से मधुर सम्बंध बनाएँ रखें व हर प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा। कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज सकारात्मक बने रहना होगा। आपके मन में कोई पुरानी बात चिंता का कारण बन सकती है। आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अपने किसी जरूरी काम में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज का दिन अति उत्तम रहेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। खर्चों में कमी आएगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। पारिवारिक जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। 🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। . *जय श्री राम* *शनिवार, 14 जून 2025 के मुख्य समाचार* 🔸इजराइल का ईरान पर बड़ा हवाई हमला: 6 परमाणु वैज्ञानिक समेत 104 लोगों की मौत, 376 घायल 🔸इजराइली PM नेतन्याहू की ईरान को चेतावनी – 'अभी और हमले होंगे, ईरानी शासन सबसे कमजोर दोर में 🔸इजरायली हमले में ईरान को बड़ा नुकसान, कुद्स फोर्स के कमांडर इस्माइल कानी की मौत 🔸इजरायल पर ईरान के पलटवार की शुरुआत, हेब्रोन पर हूतियों का मिसाइल हमला, यरुशलम में हाई अलर्ट 🔸‘Iran के बाद Israel का अगला निशाना Pakistan होगा’... पत्रकार हामिद मीर ने जताई आशंका, हमारा खामोश बैठना होगी बहुत बड़ी गलती 🔸'मानो आग का समंदर फूटा', प्लेन क्रैश साइट पर 1000 डिग्री पहुंच गया था तापमान 🔸इजरायल-ईरान तनाव: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दी हमले की जानकारी, भारत ने की शांति की अपील 🔸ईरान पर इजरायल के हमले से 10 प्रतिशत उछला कच्चा तेल, पेट्रोलियम मंत्री बोले- चिंता की बात नहीं 🔸Donald Trump: 'ईरान को 60 दिन का अल्टीमेटम दिया था, अब भी समय है...'; परमाणु समझौते को लेकर ट्रंप ने दी धमकी; 🔸अहमदाबाद विमान हादसा, 270 शव बरामद:7 की पहचान हुई; ब्लैक बॉक्स मिला, इसका डेटा बताएगा क्यों हुआ प्लेन क्रैश 🔸DGCA का बड़ा फैसला, बोइंग 878 विमानों की बढ़ाई जाएगी जांच, 15 जून से लागू होगा नया निर्देश 🔸भारत ने बांग्लादेश में टैगोर के पैतृक घर में तोड़फोड़ की निंदा की, दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की मांग 🔸एयर इंडिया विमान हादसा: पीएम मोदी ने घटना स्थल का दौरा किया, कई राष्ट्राध्यक्षों ने संवेदना जाहिर की 🔸राजस्थान यूनिवर्सिटी में एडमिशन की डेट 16 जून तक बढ़ी, 6 हजार सीटों पर होगा दाखिला 🔸दिल्लीवासियों को मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत, आईएमडी ने की बारिश और आंधी-तूफान की भविष्यवाणी 🔸किडनी की बीमारी से ग्रसित मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हुई कोविड वैक्सीन: रिसर्च 🔸कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू : भारत ने की चीन के सहयोग की सराहना, विक्रम मिस्री ने वेडोंग से मुलाकात कर की चर्चा  🔸91 साल के रिकार्ड के करीब पहुंची गर्मी, श्रीगंगानगर में पारा 49.4 डिग्री 🔹WTC फाइनल: जीत से 69 रन दूर साउथ अफ्रीका... मार्करम-बावुमा के आगे कंगारुओं के हर प्लान फेल *सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें* *शनिवार - 14- जून - 2025* 👇🏻 *===============================* *1* DGCA बोला-हर उड़ान से पहले बोइंग 787 की जांच जरूरी, फ्यूल सिस्टम, इंजन कंट्रोल और टेक ऑफ का रिव्यू होगा; अहमदाबाद हादसे के बाद फैसला *2* अहमदाबाद में क्यों क्रैश हुआ एयर इंडिया का विमान, अब चलेगा पता; मिल गया ब्लैक बॉक्स *3* एअर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद विमानन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है। यह समिति दो दिन पहले हुए हादसे के कारणों का पता लगाएगी *4* इसरो-नासा रॉकेट लीकेज दूर करने में जुटे, नारायणन बोले- एक्सिओम-4 मिशन सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता *5* गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में बाड़मेर जिले के एमबीबीएस छात्र जयप्रकाश (20) की मौत हो गई। शुक्रवार शाम को जयप्रकाश का शव उसके पैतृक गांव बोर चारणान पहुंचा तो हजारों लोगों की भीड़ उसे आखिरी विदाई देने के लिए उमड़ गई।इस दौरान हर किसी की आंख नम थी। गमगीन माहौल में बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी भी अपने आंसू नहीं रोक पाईं। देखें *6* विमान हादसे से खुशियां गम में बदली: बेटे ने स्कॉटलैंड में खरीदा था घर, गृह प्रवेश के लिए जा रहे थे माता-पिता *7* फोन पर प्रधानमंत्री मोदी-नेतन्याहू के बीच हुई बात, इजरायली PM से कहा-इलाके में जल्द हो शांति की बहाली *8* राजस्थान-केरल में कोरोना से दो की मौत, देश में अब तक 79 जानें गईं, 7134 एक्टिव केस; राम मंदिर में मजदूर कोविड पॉजिटिव निकला *9* ठाणे रेल हादसे के बाद एक और दुर्घटना, घाटकोपर में लोकल ट्रेन से उतरते समय फिसलने से यात्री की मौत *10* हर-हर महादेव' के जयकारे के साथ शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा, विदेश राज्य मंत्री ने रवाना किया पहला जत्था *11* ईरान पर ‘शानदार’ हमला किया, अभी तो शुरुआत है; ट्रंप ने की इजरायल की तारीफ, ईरान को 60 दिन का अल्टीमेटम दिया था, अब भी समय है...'; परमाणु समझौते को लेकर ट्रंप ने दी धमकी *12* इजराइल का दोबारा ईरानी परमाणु ठिकानों पर हमला, ईरान ने जवाब में 150 से ज्यादा मिसाइलें दागीं; दावा- इजराइली रक्षा मंत्रालय में गिरी मिसाइल *13* राजस्थान में बरसी ‘आग’; टूटा रिकॉर्ड, गंगानगर में 49 डिग्री पार तापमान, रेड अलर्ट सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें...................* ➡लखनऊ- कांग्रेस भागीदारी न्याय सम्मेलन की करेगी शुरुआत, छड़ी जातियों को जोड़ने की तैयारी करेगी कांग्रेस , आज से पिछड़ी जातियों को जोड़ने की तैयारी करेगी, यूपी के सभी जिलों में भागीदारी न्याय सम्मेलन करेगी, महाविद्यालय, विवि में भागीदारी न्याय सम्मेलन करेगी. ➡सोनभद्र- ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत पर हंगामा, परिजनों का इलाज़ में लापरवाही का आरोप , पीड़ित परिवार की प्रशासन से नोंकझोक, राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रामा हॉस्पिटल का मामला ➡हरदोई- दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडे, एक युवक की सरेआम लाठी डंडे से पिटाई, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस के अनुसार हो रही है विधिक कार्यवाही, अतरौली थाना क्षेत्र के पवाया गांव का मामला ➡इटावा- पुलिस और टप्पेबाजों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में कल्लू, शिवम घायल, 93 हजार रुपए नगद, तमंचा, कारतूस, बाइक बरामद, दोनों टप्पेबाजों पर कई मुकदमे हैं दर्ज, कोतवाली भरथना क्षेत्र के झिंदुआ पुल की घटना ➡अमेठी- बीजेपी नेता के बेटे पर गंभीर आरोप, किशोरी को भगा ले जाने का गंभीर आरोप, 6 दिन पूर्व गायब हुई थी नाबालिग किशोरी, पीड़ित परिजनों ने पुलिस से की शिकायत, बीजेपी नेता रमेश पासी के बेटे रवि पर आरोप ➡बहराइच - सड़क हादसे का शिकार हुआ अनियंत्रित ऑटो, तीन वाहन सवार गंभीर रूप से घायल, नान-पारा के मटिहा गांव निवासी हैं तीनों घायल, घायलों का बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती, कोतवाली नान-पारा के भारिया मोड की घटना ➡फ़िरोज़ाबाद - पूर्व विधायक को धमकी देने का मामला, पुलिस ने होटल मालिक को किया गिरफ्तार , शांति भंग में गिरफ्तार कर SDM कोर्ट में किया पेश, थाना शिकोहाबाद के आदर्श नगर का मामला ➡कन्नौज - चेकिंग पर निकली एआरटीओ ईज्या तिवारी, रोडवेज की तरह दिख रही दो बसों को रोका, जांच में खामियां मिलने के बाद कराया सीज, छिबरामऊ क्षेत्र में बसों का हो रहा था संचालन ➡कन्नौज - पैसे के लेनदेन के विवाद में हमला, फायरिंग, मारपीट के दौरान तीन लोग हुए घायल, पीड़ित पक्ष का दबंगो पर फायरिंग का आरोप, ग्रामीणों ने दबंग को तमंचा सहित पुलिस को सौंपा, छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के नगला मान का मामला ➡रायबरेली - दबंगों ने युवक को दी तालिबानी सजा, पेड़ से बांधकर पिटाई, वीडियो वायरल, आम बेचने गांव गया था पीड़ित युवक सुरेंद्र, आधा दर्जन से अधिक लोगों ने सुरेंद्र को पीटा, लालगंज कोतवाली के पिलखा गांव की घटना ➡सहारनपुर- सड़क पर बाइक सवार 3 युवकों का उत्पात, महिलाओं संग अभद्रता, राहगीरो को डराया, मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जिले के कोर्ट रोड का है पूरा मामला ➡संभल - पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, मारपीट का वीडियो वायरल, दो घायल, पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर, जुनावई थाना क्षेत्र के घोंसली वाहन का मामला ➡देहरादून - वन विभाग और संस्था तितली ट्रस्ट की कार्यशाला, मानव-गुलदार संघर्ष को समझने के लिए कार्यशाला, उसके समाधान खोजने की दिशा में आयोजन, प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव रंजन मिश्रा ने दी जानकारी ➡इज़राइल - ईरान ने इज़राइल पर सैकड़ों मिसाइलें दागी , IDF यानी Israel Defence Forces ने पुष्टि की, दूसरी वेव ऑफ मिसाइल्स लॉन्च हो चुकी है, पहली वेव में तेल अवीव पर ब्लास्ट, कई मिसाइलें दागी, दूसरी वेव की उम्मीद अगले कुछ मिनटों में है, यह अब तक का सबसे बड़ा सीधा हमला है, पूरे इज़राइल में अलर्ट जारी, एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय, यह हमला सीधे ईरान से किया गया है , स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है . *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*
❤️ 1

Comments