Current Affairs
June 11, 2025 at 09:13 AM
#daily_current_affairs_at_a_glance
🌍 *अंतर्राष्ट्रीय*
➤ *रूस बनाएगा ईरान में 8 परमाणु संयंत्र*
➭ एटॉमिक एनर्जी ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ़ ईरान (*AEOI*) के अनुसार *रूस*, ईरान में पहले से हुए अनुबंध के तहत *8 न्यूक्लियर पावर प्लांट्स* बनाएगा।
➤ *श्रीलंका में पोसोन पोया उत्सव मनाया गया*
➭ यह उत्सव *2000 वर्ष* पूर्व बौद्ध धर्म के आगमन की स्मृति में मनाया जाता है।
➤ *2026 को घोषित किया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला कृषक वर्ष*
➭ संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष *2026* को "*International Year of Women Farmers*" घोषित किया है।
🇮🇳 *राष्ट्रीय*
➤ *FY25 में महाराष्ट्र और कर्नाटक ने मिलकर हासिल किया 51% FDI*
➭ *महाराष्ट्र* को सबसे अधिक *FDI* प्राप्त हुआ, उसके बाद *कर्नाटक*।
➤ *भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय कृषि हैकाथॉन हुआ पुणे में*
➭ यह आयोजन नवाचार और *कृषि तकनीक* को बढ़ावा देने हेतु किया गया।
➤ *दिल्ली के होलंबी कलां में बनेगा देश का पहला ई-वेस्ट इको पार्क*
➭ यह *11.4 एकड़* क्षेत्र में बनेगा और *सर्कुलर इकोनॉमी* का राष्ट्रीय मॉडल बनेगा।
🏅 *खेल*
➤ *⭕ ICC हॉल ऑफ़ फ़ेम 2025 में शामिल हुए 7 दिग्गज़ खिलाड़ी:*
महेंद्र सिंह धोनी 🇮🇳
मैथ्यू हेडन 🇦🇺
हाशिम अमला 🇿🇦
ग्रैम स्मिथ 🇿🇦
डैनियल विटोरी 🇳🇿
साराह टेलर 🇬🇧
सना मीर 🇵🇰
➤ *निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया*
➭ वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज *निकोलस पूरन* ने मात्र *29 वर्ष* की उम्र में लिया संन्यास।
📍 *छत्तीसगढ़ विशेषांक*
➤ *महेंद्र धुर्वे बने भारतीय अंडर-19 वॉलीबॉल टीम के कप्तान*
➭ छत्तीसगढ़ के होनहार खिलाड़ी को *राष्ट्रीय नेतृत्व* का अवसर मिला।
➤ *"तलादोपा" कपड़ा – अबूझमाड़िया समाज की सांस्कृतिक पहचान*
➭ विवाह परंपरा में यह *33 फीट* लंबा *पवित्र कपड़ा* समधी को भेंट किया जाता है।
➭ यह वस्त्र *पीढ़ियों तक चलता है* और विवाह प्रक्रिया की शुरुआत का *प्रतीक* होता है।
👤 *महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ*
➤ *लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई बने उप सेना प्रमुख (रणनीति)*
➭ *Deputy Chief of Army Staff (Strategy)* का कार्यभार संभाला।
➭ *संचालन* और *खुफिया निदेशालय* की निगरानी भी इनके अधीन है।
📚 *विविध*
➤ *प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME)*
➭ यह *केंद्र प्रायोजित योजना* सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को *आर्थिक, तकनीकी और व्यवसायिक सहायता* प्रदान करती है।
➭ योजना के अंतर्गत *नई इकाइयों* की स्थापना और *मौजूदा इकाइयों* का विस्तार/उन्नयन शामिल है।
➤ *कलकत्ता हाईकोर्ट ने मां के पुनर्विवाह के आधार पर बेटे का उपनाम बदलने की अनुमति दी*
➭ कोर्ट ने कहा कि *कोलकाता नगर निगम* के रिकॉर्ड में यह बदलाव *वैध* है।
👍
😘
6