भारतीय समाचार जगत™®
June 14, 2025 at 09:15 AM
*NEET UG 2025 रिजल्‍ट जारी:राजस्थान के महेश की पहली, MP के उत्कर्ष की दूसरी रैंक; टॉप-10 में सिर्फ एक लड़की*... नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया। राजस्थान के हनुमानगढ़ के महेश केसवानी ने टॉप किया है। उन्हें 720 में से 686 मार्क्स मिले हैं। MP के इंदौर के उत्कर्ष अवधिया की सेकेंड और महाराष्ट्र के कृषांग जोशी की तीसरी रैंक आई है। टॉप 10 में एक लड़की है। दिल्ली की अविका अग्रवाल को फीमेल कैटेगरी में पहला स्थान मिला है। NEET UG 2025 का एग्जाम 4 मई को हुआ था।

Comments